NTA SWAYAM Result 2026 जारी, exams.nta.ac.in से जल्द करें डाउनलोड

Last Updated: Jul 17, 2026, 17:54 IST

NTA द्वारा SWAYAM Result 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के साथ नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करके डाउनलोड कर सकते हैं। 

NTA SWAYAM Result 2026 जारी, exams.nta.ac.in से जल्द करें डाउनलोड
NTA SWAYAM Result 2026 जारी, exams.nta.ac.in से जल्द करें डाउनलोड

SWAYAM Result Link 2026 January Semester Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्टडी वेव्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) जनवरी 2026 सेमेस्टर एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह एग्जाम देश भर के 149 शहरों में बने 201 एग्जाम सेंटर पर 17 जून से 21 जून 2026 तक के बीच आयोजित किए गए थे। इस साल कुल 898 कोर्स के लिए एग्जाम कराए गए थे।

इस एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र रिजल्ट के लिए NTA के ऑफिशियल एग्जाम पोर्टल exams.nta.ac.in/swayam पर जाकर स्कोरकार्ड को ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड का उपयोग करें। 

NTA SWAYAM Result 2026 Download Link 

जून सेशन 2026 में एग्जाम में शामिल हुए सभी छात्र अपने रिजल्ट को देखने और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करें। 

डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें 

NTA SWAYAM January 2026 Result Highlights 

इस साल 2026 एग्जाम में देश भर से छात्रों ने भारी संख्या में भाग लिया था। NTA द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल नंबर के अनुसार, इस एग्जाम की डिटेल्स जानने के लिए नीचे टेबल को देखें।

इवेंट 

रजिस्टर्ड छात्र 

एग्जाम में शामिल छात्र 

कुल छात्र 

1,26,773 छात्र

1,07,887 छात्र

CBT मोड कोर्सेज (कुल 829 कोर्स)

1,22,953 छात्र

1,04,834 छात्र

हाइब्रिड मोड कोर्सेज (कुल 69 कोर्स)

3,820 छात्र

3,053 छात्र

एनटीए ने फिलहाल केवल उन 829 कोर्सेज के रिजल्ट जारी किए हैं, जो पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित एग्जाम (CBT) मोड में आयोजित किए गए थे। साथ ही, बचे हुए 69 हाइब्रिड मोड कोर्सेज का रिजल्ट NTA द्वारा अभी प्रोसेस में है। सूत्रों के अनुसार अभी इसे भी बहुत जल्द वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।  

SWAYAM जनवरी 2026 स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

NTA द्वारा SWAYAM JANUARY 2026 के रिजल्ट को डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को उपयोग करके स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।  

1. NTA की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/swayam पर विजिट करें। 

2. होमपेज पर उपलब्ध ‘Score Card for SWAYAM January 2026 Semester’ या ‘CBT Result’ वाले लिंक पर क्लिक करें।

3. फिर, छात्र लॉगिन डिटेल्स जैसे एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि को फिल करें।

4. फॉर्म को फिल करने के बाद इसे सबमिट करें। 

5. फॉर्म को सबमिट करने के बाद छात्र स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर लें। 

NTA SWAYAM Result 2026 को डाउनलोड करने के लिए छात्र उपर दिए गए लिंक का उपयोग करें। साथ ही, अपडेट्स के लिए वेबसाइट पर देखें। 

यहां भी पढ़े: यूपीएसएसएससी ASO Exam City Slip आउट: 26 जुलाई को होगा एग्जाम, upsssc.gov.in से करें Download

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 17, 2026, 17:54 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News