Supreme Court JCA Vacancy 2026: सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर निकली भर्ती, इस लिंक से करें Apply
Supreme Court JCA Vacancy 2026: सुप्रीम कोर्ट ने 15 अक्टूबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के कुल 130 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 04 नवंबर से 25 नवंबर 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Supreme Court JCA Vacancy 2026: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) ने दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in पर जूनियर कोर्ट अटेंडेंट (JCA) के कुल 130 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 04 नवंबर से शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट में जेसीए पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास 12वीं पास होने का सर्टिफकेट होना चाहिए। जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पद पर चयनित होने के बाद उम्मीदवारों को ग्रुप-सी नॉन क्लर्किल पद के लेवल-3 पे-ंमैट्रिक्स के तहत प्रति माह 21,700 रुपये के साथ अन्य सरकारी सुविधाएं दी जाएंगी।
Supreme Court JCA Recruitment 2026 Apply Link
सुप्रीम कोर्ट में 130 पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। नोटिफिकेशन में पद का नाम, ऑनलाइन आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन फीस सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से नोटिफिकेशन की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
| सुप्रीम जूनियर कोर्ट अटेंडेंट 2026 पद ऑनलाइन आवेदन लिंक |
Supreme Court JCA Recruitment Notification 2026 - हाइलाइट्स
सुप्रीम कोर्ट जेसीए पदों के सलेक्शन में विज्ञापन संख्या F.3/2026-SC (RC) के तहत ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट और इंटरव्यू शामिल है। भर्ती की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) |
| पद का नाम | जूनियर कोर्ट अटेंडेंट (JCA) |
| रिक्त पदों की संख्या | 130 (अस्थायी) |
| चयन के चरण | ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट और इंटरव्यू |
| नोटिफिकेशन | |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 04 नवंबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 25 नवंबर 2026 |
| ऑफिशियव वेबसाइट | sci.gov.in |
Supreme Court JCA Recruitment 2026 Qualification
सुप्रीम कोर्ट में पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड पूरा करना अनिवार्य है। पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं पास होने का सर्टिफेकेट होना चाहिए। इसके लिए आयु सीमा 01 अक्टूबर 2026 के अनुसार, 18 से 27 वर्ष के बीच रखी गई है। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी।
नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और वैकेंसी की डिटेल्स के लिए ऊपर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।
Supreme Court JCA Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) में जूनियर कोर्ट अटेंडेंट (JCA) के 130 पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर Careers पर क्लिक करें।
-
Supreme Court JCA Recruitment 2026 पर क्लिक करें।
-
Click here to Apply Online पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें।
-
सबमिट पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.