SSC GD Cut Off 2026 Marks OUT: कर्मचारी चयन आयोग ने जारी की General, OBC, SC व ST के लिए न्यूनतम कट-ऑफ जारी PDF

Last Updated: Oct 12, 2026, 20:14 IST

SSC GD Cutoff 2026 OUT: कर्मचारी चयन आयोग ने जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती एग्जाम की कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ और पासिंग मार्क्स आज जारी कर दिए गए हैं। अगले राउंड PST/PET की योग्यता के लिए अनारक्षित कैटेगरी को 30% और OBC/EWS को 25% मार्क्स  लाना जरूरी है।

SSC GD Cut Off 2026 Marks OUT
SSC GD Cut Off 2026 Marks OUT

SSC GD Constable Cut Off 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), एसएसबी (SSB), आईटीबीपी (ITBP), असम राइफल्स (AR) और एसएसएफ (SSF) में जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती एग्जाम की कट-ऑफ और मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स को आज 12 अक्टूबर 2026 को ऑफिशियल रूप से वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।

आयोग द्वारा एग्जाम में शामिल छात्रों के लिए Category-wise न्यूनतम क्वालीफाइंग प्रतिशत (Qualifying Percentage) और मार्क्स लिस्ट को जारी कर दिया गया है। कंप्यूटर आधारित एग्जाम (CBT) में न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स प्राप्त करने वाले छात्रों को ही अगले स्टेप यानी शारीरिक दक्षता एग्जाम (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

SSC GD Constable 2026: न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स 

कर्मचारी चयन आयोग के अनुसार कंप्यूटर आधारित एग्जाम में छात्रों को कैटेगरी के अनुसार निम्नलिखित न्यूनतम प्रतिशत और मार्क्स प्राप्त करना भी जरूरी  है:

कैटेगरी 

न्यूनतम क्वालीफाइंग प्रतिशत 

160 में से न्यूनतम आवश्यक मार्क्स 

अनारक्षित (General / UR)

30%

48 मार्क्स 

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) / EWS

25%

40 मार्क्स 

अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST)

20%

32 मार्क्स 

भूतपूर्व सैनिक (ESM)

20%

32 मार्क्स 

एसएससी जीडी कटऑफ 2026 जारी

एसएससी ने एसएसएफ और राइफलमैन पोस्ट के लिए ग्रुप डिस्कशन (जीडी) के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। छात्र नीचे दिए गए लिंक से एसएससी जीडी 2026 के स्टेट-वाइ़ज कटऑफ को देख सकते हैं।

SSC GD 2026 State-Wise PDF Cutoff - यहां क्लिक करें 

श्रेणी-वार संभावित और आधिकारिक कट-ऑफ रुझान 

एसएसएफ (Secretariat Security Force - SSF) और ऑल इंडिया वैकेंसीज के लिए पुरुष व महिला अभ्यर्थियों की कट-ऑफ का दायरा सामान्यतः उच्च रहता है। इस वर्ष के मुख्य कट-ऑफ अंक इस प्रकार हैं:

  • अनारक्षित (UR): 135 – 150 मार्क्स 
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 130 – 145 मार्क्स 
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 128 – 142 मार्क्स 
  • अनुसूचित जाति (SC): 115 – 130 मार्क्स 
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 105 – 120 मार्क्स 

Male candidates shortlisted against All-India vacancies of SSF

Force

Category

Candidates Available

Cut-off Marks

Part A Cut-off Marks

Part B Cut-off Marks

Part C Cut-off Marks

Date of Birth 

SSF

EWS

30

144.20658

40.00

29.25

40.00

21-03-2005

SSF

SC

45

140.95414

40.00

22.00

40.00

14-08-2006

SSF

ST

30

135.03155

40.00

26.75

33.25

08-08-2003

SSF

ESM

30

100.52099

24.75

18.00

31.50

21-02-1991

SSF

OBC

90

145.55766

40.00

33.50

40.00

07-10-2004

SSF

UR

150*

146.17817

40.00

25.00

40.00

14-12-2005

SSC GD Female Candidates 

कैटेगरी 

कैंडिडेट्स के नंबर 

EWS

1344

SC

2149

ST

1774

OBC

3453

UR

7039*

ESM

23

Total Candidates

15782

SSC GD Cut-Off 2026 कैसे चेक करें? 

अभ्यर्थी कर्मचारी चयन आयोग के ऑफिशियल पोर्टल से अपनी कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर उपलब्ध 'Result' या 'Latest News' टैब पर क्लिक करें। 
  3. फिर, 'Constable (GD) in CAPFs, SSF, and Rifleman (GD) in Assam Rifles Examination Cutoff PDF' लिंक पर क्लिक करें।
  4. पीडीएफ डाउनलोड होने के बाद छात्र अपनी कैटेगरी, राज्य और बल (Force) के अनुसार कट-ऑफ मार्क्स को चेक करें।

यहां भी पढ़े: UPSSSC Cane Supervisor Mains Eligibility Result 2026 जारी, upsssc.gov.in से ऐसे करें Download

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 12, 2026, 20:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News