SSC CGL Re-Exam Admit Card 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से सीजीएल रि - एग्जाम का आयोजन देशभर के विभिन्न केंद्रों पर 14 अक्टूबर, 2025 को किया जाएगा। रजिस्टर्ड उम्मीदवार एसएससी सीजीएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों ने ग्रुप बी और सी के 14582 रिक्त पदों के लिए आवेदन किया था, वे अपना एडमिट कार्ड लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर अब डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 55000 से अधिक उम्मीदवारों के लिए स्थगित कर दोबारा 14 अक्टूबर को आयोजित की जा रही है। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का विवरण सहित अन्य डिटेल्स उपलब्ध कराई जाएंगी।
SSC CGL Re-Exam Admit Card 2025: डायरेक्ट लिंक
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से 14 अक्टूबर को आयोजित होने वाले रिएग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 9 अक्टूबर, 2025 को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। जिसके लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
एसएससी सीजीएल रिएग्जाम एडमिट कार्ड 2025 |
SSC CGL Re-Exam Admit Card 2025: महत्वपूर्ण विवरण
एसएससी सीजीएल रिएग्जाम एडमिट कार्ड 2025 से जुड़ा महत्वपूर्ण विवरण नीचे टेबल में देखें:
संचालन निकाय | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
परीक्षा का नाम | संयुक्त स्नातक परीक्षा ( CGL) |
रिक्त पद | 14582 |
एग्जाम सिटी स्लिप | 5 अक्टूबर, 2025 जारी |
एडमिट कार्ड | जारी |
एग्जाम डेट | 14 अक्टूबर, 2025 |
एग्जाम मॉड | कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) |
कुल रजिस्ट्रेशन | 28.1 लाख |
लैंग्वेज | हिंदी और इंग्लिश |
ऑफिशियल वेबसाइट | ssc.gov.in |
SSC CGL Re-Exam Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
14 अक्टूबर, 2025 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर डाउनलोड कर सकते हैं। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन आईडी और D.O.B की आवश्यकता होगी।
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 एडमिट कार्ड के टैब को ढूंढें।
स्टेप 3 अब SSC CGL Tier 1 Admit Card 2025 के लिंक पर जाएं।
स्टेप 4 जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करें।
स्टेप 5 एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा उसे डाउनलोड करें।
स्टेप 6 परीक्षा के दौरान प्रिंट आउट साथ ले जाना ना भूलें।
Check:
Comments
All Comments (0)
Join the conversation