Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6 Admission 2026: सेकेंड डमी एडमिट कार्ड biharsimultala.com जारी, जानें करेक्शन की पूरी प्रक्रिया

Last Updated: Sep 16, 2026, 15:19 IST

SAV Class 6 Dummy Admit Card 2027-28: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय (SAV) कक्षा 6 में Entrance Exam के लिए सेकंड डमी एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया  है। छात्र करेक्शन करने के प्रोसेस के बारे में जानने के लिए यहां पढ़े।

Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6 Admission 2026 Dummy Admit Card
Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6 Admission 2026 Dummy Admit Card

Simultala Awasiya Vidyalaya Second Dummy Admit Card Out: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने जमुई स्थित प्रसिद्ध सिमुलतला आवासीय विद्यालय (SAV) के सेशन 2027-28 में कक्षा-VI में नामांकन के लिए Second Dummy Admit Card ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने प्रारंभिक एडमिशन एग्जाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया था, वे अब समिति के ऑफिशियल पोर्टल से अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इस डमी एडमिट कार्ड को जारी करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि यदि रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते समय छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, फोटो या सिग्नेचर में कोई गलती रह गई हो, तो उसे मेन एग्जाम से पहले समय रहते करेक्शन किए जा सकते हैं।

SAV Class 6 Entrance Exam 2027-28 Highlights & Dates

छात्रों के पेरेंट्स और टीचर्स नीचे दी गई टेबल में सेकंड डमी एडमिट कार्ड और ऑनलाइन करेक्शन से जुड़ी सभी डिटेल्स से जुड़ी जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।

इवेंट 

इंपॉर्टेंट डिटेल्स 

एग्जाम संचालन संस्था

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)

संस्थान का नाम

सिमुलतला आवासीय विद्यालय (SAV), जमुई

नामांकन कक्षा और सेशन 

कक्षा-6 (Class VI) सेशन 2027-28

एडमिट कार्ड का प्रकार

सेकंड डमी एडमिट कार्ड

ऑफिशियल वेबसाइट

biharsimultala.com

ऑनलाइन करेक्शन करने की डेट

16 सितंबर 2026 से 22 सितंबर 2026 तक

Simultala Awasiya Vidyalaya Second Dummy Admit Card Direct Link

SAV Class 6 Dummy Admit Card 2027-28 Direct Link

यहां क्लिक करें

SAV Class 6 Dummy Admit Card 2027-28 Notice

यहां पढ़े

BSEB द्वारा ऑफिशियल ट्वीट के माध्यम से जानकारी 

सिमुलतला आवासीय विद्यालय (SAV) के सेशन 2027-28 में कक्षा-VI में नामांकन के लिए Second Dummy Admit Card से जुड़ी जानकारी BSEB द्वारा ऑफिशियल ट्वीट के माध्यम से दी गई है। 

डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड और करेक्शन प्रक्रिया के स्टेप्स

SAV Class 6 Entrance Exam 2027-28 के डमी एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए और गलतियों में सुधार करने के लिए 22 सितंबर 2026 तक नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

1. सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल biharsimultala.com पर विजिट करें। 

2. अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके सिस्टम में लॉगिन करें।

3. स्क्रीन पर दिख रहे 'Second Dummy Admit Card' के लिंक पर क्लिक करें और इसे डाउनलोड करें।

4. फिर, डिटेल्स जैसे छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, कैटेगरी, फोटो और हस्ताक्षर का अच्छी तरह मिलान करें।

5. फॉर्म में यदि कोई गलती पाई जाती है, तो 22-09-2026 तक निर्धारित कॉलम में सुधार करके ऑनलाइन सबमिट करें।

एसएवी कक्षा 6 के Dummy Admit Card 2027-28 पर डिटेल्स 

ऑनलाइन बीएसईबी सिमुलतला विद्यालय एंट्रेंस एग्जाम 2027-28 के एडमिट कार्ड पर दी हुई इन निम्नलिखित डिटेल्स को चेक करें। 

1. छात्र का नाम

2. रोल नंबर

3. माता-पिता का नाम

4. एग्जाम की डेट और समय

5. एग्जाम सेंटर की डिटेल्स 

6. एग्जाम के दिन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

यहां भी पढ़े: NEET UG 2026: MCC द्वारा जारी राउंड 3 और Stray Vacancy राउंड का शेड्यूल, इस दिन से करें अप्लाई

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 16, 2026, 15:19 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News