School Holiday 2026: क्या बढ़ती सर्दी को देखते हुए आज स्कूलों में रहेगी छुट्टी?

Last Updated: Nov 28, 2026, 06:01 IST

School Holiday 2026: बढ़ती सर्दी के बावजूद 27 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा और राजस्थान समेत प्रमुख हिंदी भाषी राज्यों में स्कूलों की कोई छुट्टी घोषित नहीं है। छात्र यहां से सभी राज्यों की स्कूली छुट्टी से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट देखें।

School Holiday 28 November 2026
School Holiday 28 November 2026

School Winter Vacation 2026-27: नवंबर का आखिरी हफ्ता आते-आते उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्दी काफी ज्यादा बढ़ती जा रही है। सुबह और रात के समय बढ़ती ठिठुरन और हल्की धुंध के बीच छात्रों को केवल अपनी स्कूलों की छुट्टी की जानकारी चाहिए होती हैं। ऐसे में आज 28 नवंबर 2026 को भी छात्रों को अपने स्कूल की छुट्टी से जुड़ी अपडेट के बारे में जानना हैं। 

लेटेस्ट ऑफिशियल स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में फिलहाल अभी तक स्कूलों की छुट्टी को लेकर कोई भी अपडेट जारी नहीं की गई है। 

आज सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल अपने तय समय के अनुसार ही खुले रहेंगे। हालांकि, कई राज्यों के शिक्षा विभागों ने सेशन 2026-27 के Winter Vacation की एक्सपेक्टेड और ऑफिशियल डेट्स जारी कर दी हैं।

दिल्ली में 9 डिग्री पहुंचा पारा: मौसम और प्रदूषण की दोहरी मार

नेशनल राजधानी दिल्ली के साथ-साथ NCR के शहरों में ठंड का असर काफी साफ दिखने लगा है। मौसम सेंटर के ताजा अपडेट्स के अनुसार गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन में पहली बार 10 डिग्री से नीचे देखा गया है। इसके साथ ही सुबह के समय धुंध और खराब वायु की गुणवत्ता यानी AQI 224 के आसपास ने पेरेंट्स को छात्रो की सेहत को लेकर चिंताजनक कर दिया है।   

Cold Wave - School Holiday 

फिलहाल शीतलहर (Cold Wave) की ऑफिशियल चेतावनी जारी न होने के कारण स्कूल बंद नहीं किए गए हैं, लेकिन दिसंबर में ठंड और कोहरा बढ़ने पर जिला प्रशासन लेवल पर स्कूलों की टाइमिंग बदलने या छुट्टी पर फैसला लिया जा सकता है।

Winter Vacation 2026-27 - State Wise Holiday Update 28 November 2026

अलग-अलग राज्यों के शैक्षणिक कैलेंडर और ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में विंटर वेकेशन की एक्सपेक्टेड और जारी डेट्स का शेड्यूल कुछ इस प्रकार है। सभी छात्र यहां से जानें अपडेट्स: 

राज्य / केंद्रशासित प्रदेश

विंटर वेकेशन 

स्कूल दोबारा खुलने की डेट 

उत्तर प्रदेश (UP)

31 दिसंबर 2026 से 14 जनवरी 2027 तक

15 या 16 जनवरी 2027

दिल्ली (Delhi)

1 जनवरी 2027 से 15 जनवरी 2027 तक

16 जनवरी 2027

बिहार (Bihar)

25 दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक

1 जनवरी 2027

हरियाणा (Haryana)

1 जनवरी 2027 से 15 जनवरी 2027 तक

16 जनवरी 2027

राजस्थान (Rajasthan)

31 दिसंबर 2026 से 10 जनवरी 2027 तक

11 जनवरी 2027

मध्य प्रदेश (MP)

दिसंबर के अंतिम सप्ताह (एक्सपेक्टेड 23/25 से 31 दिसंबर 2026)

जनवरी के पहले सप्ताह में

हिमाचल प्रदेश (HP)

निचले क्षेत्र: 24 से 31 दिसंबर 2026; बर्फीले क्षेत्र: 1 जनवरी से 9 फरवरी 2027

क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग

दिसंबर 2026 में प्री-बोर्ड, टर्म एग्जाम और क्रिसमस की छुट्टियां: छात्रों के लिए जरूरी बातें

सर्दियों की छुट्टियों से पहले दिसंबर का महीना स्कूली छात्रों के लिए पढ़ाई और एग्जाम के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है:

  • अर्धवार्षिक व प्री-बोर्ड एग्दाम: यूपी, बिहार, दिल्ली, एमपी और राजस्थान के अधिकांश स्कूलों में दिसंबर के पहले से तीसरे हफ्ते के बीच Half-Yearly या 10वीं-12वीं के प्री-बोर्ड एग्जाम आयोजित होते हैं।
  • क्रिसमस छुट्टी (25 दिसंबर): क्रिसमस के अवसर पर देशभर के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी रहती है, जबकि कई मिशनरी व प्राइवेट स्कूल 24-25 दिसंबर से ही विंटर ब्रेक शुरू कर देते हैं।
  • ठंड से बचाव और स्वास्थ्य सावधानी: सुबह स्कूल जाते समय बच्चों को लेयर्ड गर्म कपड़े पहनाएं, धुंध व प्रदूषण से बचने के लिए मास्क का उपयोग करें और गुनगुने पानी व पौष्टिक आहार पर ध्यान दें।
  • अफवाहों से बचें, स्कूल सर्कुलर देखें: सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले पुराने या फर्जी छुट्टी के नोटिस पर भरोसा न करें। किसी भी अवकाश या समय परिवर्तन की पुष्टि के लिए अपने स्कूल के आधिकारिक ग्रुप या जिला प्रशासन के आदेश को ही अंतिम मानें।

यहां भी पढ़े: 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 28, 2026, 06:01 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News