RUHS CUET 2026 Round 1 अलॉटमेंट रिजल्ट Out: ruhscuet2026.com से तुरंत करें Download
RUHS BSc Nursing Seat Allotment 2026 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट पर रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही, जानें RUHS CUET 2026 Round 1 अलॉटमेंट के बाद होने वाली सभी प्रक्रिया के बारे में।
RUHS CUET Round 1 Seat Allotment Result 2026 Out: राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS), ने B.Sc Nursing, B.Pharm, D.Pharm और Paramedical सिलेबस में एडमिशन के लिए RUHS CUET 2026 Round 1 Seat Allotment Result जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने 16 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक के बीच हुई काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया को पूरा किया था, वे ऑफिशियल वेबसाइट ruhscuet2026.com पर जाकर अलॉटमेंट स्टेटस को चेक कर सकते हैं।
छात्र इसे देखने के लिए अपने लॉगिन क्रैडेंशियल्स जैसे रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें। साथ ही, राउंड 1 में सीट अलॉट होने के बाद छात्र दिए गए टाइम पीरियड में कॉलेज में उपस्थित होकर रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करें। यह प्रक्रिया करीब 28 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी।
RUHS CUET Round 1 Seat Allotment Result 2026 Out Link Active - यहां क्लिक करें
RUHS CUET 2026 Counselling से जुड़ी हाइलाइट्स
राउंड 1 सीट अलॉटमेंट और एडमिशन प्रक्रिया से जुड़े सभी इंपोर्टेंट डिटेल्स और डेट्स के बारे में जानने के लिए छात्र यहां देखें।
| इवेंट | डिटेल्स |
| चॉइस फिलिंग और लॉकिंग विंडो | 16 जुलाई से 20 जुलाई 2026 |
| Round 1 Seat Allotment जारी | 23 जुलाई 2026 (आज जारी) |
| अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड और कॉलेज रिपोर्टिंग | 23 जुलाई से 28 जुलाई 2026 |
| Round 2 खाली सीटों की लिस्ट | 30 जुलाई 2026 (एक्सपेक्टेड) |
| Round 2 काउंसलिंग प्रक्रिया की शुरुआत | अगस्त 2026 के प्रथम सप्ताह |
RUHS CUET Round 1 Seat Allotment Result 2026 कैसे चेक और डाउनलोड करें?
छात्र RUHS CUET Round 1 Allotment Result 2026 को चेक करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
1. पोर्टल ruhscuet2026.com या ruhsraj.org पर विजिट करें।
2. होमपेज पर दिए गए 'CUET 2026 Counselling / Allotment Result' लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रोल नंबर और पासवर्ड फिल करके फॉर्म को सबमिट करें।
4. आपकी स्क्रीन पर अलॉटेड कॉलेज और कोर्स की पूरी डिटेल्स आ जाएगी।
5. फिर, अलॉटमेंट के रिजल्ट को डाउनलोड कर लें।
6. आगे के लिए एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।
RUHS CUET Round 1 Allotment Result 2026 के बाद Documents Verification
1. 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व पासिंग सर्टिफिकेट
2. RUHS CUET 2026 एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड
3. प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
4. जाति प्रमाण पत्र / EWS सर्टिफिकेट
5. राजस्थान मूल निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
6. पासपोर्ट साइज फोटो
7. सरकारी फोटो आईडी प्रूफ
यहां भी पढ़े: PM Modi Fast Track Courts for Paper Leak: NEET पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान, जानें छात्रों के लिए क्या बदलेगा
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.