RSMSSB Mahila Supervisor Vacancy 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत महिला पर्यवेक्षक के 72 पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती अभियान का हिस्सा बनने के लिए इच्छुक महिला उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 7 जनवरी, 2026 से शुरू की जा रही है। जिसकी अंतिम तिथि 5 फरवरी तय की गई है।
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के माध्यम से पूरी की जाएगी। जिसके बाद परीक्षा में उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। संबंधित भर्ती के लिए न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। इसी के साथ सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग महिला उम्मीदवारों को आयु सीमा में वरीयता दी जाएगी। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।
RSSB Mahila Supervisor Vacancy 2026: नोटिफिकेशन
आरएसएसबी की ओर से महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 जनवरी, 2026 से शुरू की जा रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं। जिन महिला उम्मीदवारों ने समान पात्रता परीक्षा 2024 में उत्तीर्णता हासिल की थी, वे आवेदन करने के लिए योग्य रहेंगी। विज्ञापन संख्या 02/2026 की अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
| RSSB महिला पर्यवेक्षक अधिसूचना 2026 जारी |
Women Supervisor vacancy 2026 Rajasthan: महत्वपूर्ण विवरण
राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के लिए इच्छुक उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। भर्ती से संबंधित ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि, रजिस्ट्रेशन सहित विवरण उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं:
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| पद का नाम | महिला पर्यवेक्षक |
| विज्ञापन संख्या | 02/2026 |
| पदों की संख्या | 72 |
| रजिस्ट्रेशन की तिथि | 7 जनवरी, 2026 |
| शैक्षणिक योग्यता | ग्रेजुएशन |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा |
| आयु सीमा | 18 से 40 वर्ष |
| ऑफिशियल वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
RSSB Mahila Supervisor Recruitment 2026: पात्रता मानदंड
आरएसएसबी सुपरवाइजर भर्ती 2026 के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा का विवरण उम्मीदवारों को आवश्य देखना चाहिए, जो कि निम्नलिखित है:
शैक्षणिक योग्यता
-
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की हो।
-
कंप्यूटर शिक्षा में कोई भी योग्यता होनी चाहिए।
-
DOEACC द्वारा संचालित ओ या उच्च स्तरीय प्रमाणपत्र।
-
कंप्यूटर विज्ञान, कंप्यूटर में डिग्री या डिप्लोमा प्रमाणपत्र।
-
देवनागरी लिपि में हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान।
-
राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान।
-
अंतिम वर्ष में परीक्षा दे रहे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय किया गया है। वहीं आयु सीमा में छूट के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल में दिया विवरण देख सकते हैं:
| वर्ग | आयु सीमा में छूट |
| जनरल श्रेणी की महिला | 05 वर्ष |
| अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति की महिलाएं | 10 वर्ष |
| ओबीसी, ईडब्ल्यूएस महिलाएं | 10 वर्ष |
RSSB Mahila Supervisor Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
आरएसएसबी महिला सुपरवाइजर भर्ती 2026 के लिए कुल 72 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 57 और अनुसूचित क्षेत्र के 15 पद शामिल हैं। भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क बोर्ड की ओर से अलग - अलग निर्धारित किया गया है, जिसका विवरण निम्नलिखित है:
| वर्ग | आवेदन शुल्क |
| जनरल, क्रीमी लेयर ओबीसी, एमबीसी और ईबीसी | 600 रुपये |
| नॉन-क्रीमी लेयर ओबीसी, एमबीसी, ईबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस | 400 रुपये |
| दिव्यांगजन | 400 रुपये |
Check: RSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2026
RSMSSB Mahila Supervisor Vacancy 2026 Apply: आवेदन पत्र कैसे भरें?
उम्मीदवारों को आरएसएसबी महिला सुपरवाइजर भर्ती 2026 आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जिसके बाद निम्नलिखित चरणों के माध्यम से आप अपना आवेदन ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं:
चरण 1 सबसे पहले ऑनलाइन एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
चरण 2 सिटीजन ऐप पर Apply Now पर क्लिक करें।
चरण 3 OTR की प्रक्रिया पूरी करें।
चरण 4 आवेदन पत्र भरने के लिए क्लिक करें।
चरण 5 समान पात्रता परीक्षा 2024 की संख्या दर्ज करें।
चरण 6 आवश्यक विवरण दर्ज कर फॉर्म सबमिट करें।
चरण 7 आवेदन शुल्क का भुगतान कर प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation