RSSB Mahila Supervisor Exam Analysis 2026: राजस्थान महिला सुपरवाइजर एग्जाम एनालिसेस, एग्जाम का कठिनाई लेवल और आसान प्रयास
RSSB द्वारा Woman Supervisor का एग्जाम आज 24 जुलाई 2026 को राजस्थान के 14 जिला सेंटर पर एक ही शिफ्ट में आयोजित किया गया था। यहां से पूरी जानकारी और विश्लेषण को देखें।
RSSB Mahila Supervisor Exam Analysis 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग (ICDS) में महिला सुपरवाइजर (Woman Supervisor) भर्ती का एग्जाम आज 24 जुलाई 2026 को आयोजित किया था। यह एग्जाम ही शिफ्ट में यानी आज सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक 14 जिलों में अलग-अलग सेंटर्स पर पेन-पेपर के रूप में आयोजित किया गया था।
महिला सुपरवाइजर एग्जाम में छात्रों से अलग-अलग सब्जेक्ट जैसे हिंदी और इंग्लिश, गणित और तर्क क्षमता, सामान्य ज्ञान, प्रबंधकीय गुण और महिला एवं बाल विकास आदि से क्वश्न पूछे गए थे। इस एग्जाम के लिए भर्ती अभियान के माध्यम से आयोग का उद्देश्य महिला एवं बाल कल्याण विभाग में 72 महिला पर्यवेक्षक पोस्ट को भरना था।।
RSSB के चेयरमैन ने किया ऑफिशियल ट्वीट
आज महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 14 जिलों में आयोजित हुई, उपस्थिति लगभग 68% रही। यानि 82000 से भी ज्यादा कैंडिडेट्स ने ये परीक्षा दी।
— Alok Raj (@alokrajRSSB) July 24, 2026
RSSB महिला सुपरवाइजर पेपर एनालिसिस 2026
एग्जाम का Overall Analysis और छात्रों की Accuracy के आधार पर हर सेक्शन का कठिनाई लेवल और एक्सपेक्टेड गुड अटेम्प्ट्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| सब्जेक्ट/ सेक्शन | कठिनाई लेवल | एक्सपेक्टेड गुड अटेम्प्ट्स |
| राजस्थान सामान्य ज्ञान (इतिहास, कला, संस्कृति व भूगोल) | मध्यम | 22 - 25 क्वश्न |
| महिला एवं बाल विकास (ICDS व कल्याणकारी योजनाएं) | आसान | 18 - 22 क्वश्न |
| सामान्य विज्ञान (General Science) | आसान से मध्यम | 12 - 15 क्वश्न |
| रीजनिंग एवं गणित (Reasoning & Maths) | मध्यम | 15 - 18 क्वश्न |
| हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा (Hindi & English) | आसान | 16 - 18 क्वश्न |
| करंट अफेयर्स व कंप्यूटर ज्ञान | मध्यम | 10 - 12 क्वश्न |
| Overall Analysis | आसान से मध्यम | 105 - 120+ क्वश्न |
आरएसएसबी Mahila Supervisor एग्जाम विश्लेषण 2026
RSSB Mahila Supervisor एग्जाम विश्लेषण में एग्जाम के समग्र कठिनाई लेवल और विषय-विशिष्ट चुनौतियों का विश्लेषण शामिल है। यह विश्लेषण विषय विशेषज्ञों से प्राप्त सुझावों के आधार पर किया जाता है।
- एग्जाम में शामिल हुए छात्रों ने मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं।
- छात्रों के अनुसार, एग्जाम का कठिनाई लेवल मध्यम था।
- क्वश्न पेपर में आसान से लेकर कठिन क्वश्न तक सभी प्रकार के क्वश्न शामिल थे, जिससे यह काफी संतुलित था।
RSSB के चेयरमैन ने एग्जाम विश्लेषण 2026 पर किया ऑफिशियल ट्वीट
आज महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर कैसा रहा? जिन्होंने पेपर दिया हो वो बताएं;
— Alok Raj (@alokrajRSSB) July 24, 2026
एग्जाम पैटर्न और OMR शीट से जुड़े महत्वपूर्ण नियम
छात्रों की जानकारी के लिए इस भर्ती एग्जाम की मुख्य विशेषताओं और मूल्यांकन प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में जानने के लिए यहां देखें।
- मार्किंग स्कीम: एग्जाम में हर गलत आसंर पर 1/3 मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
- 5वां ऑप्शन नियम: RSSB के नियमों के अनुसार यदि छात्र किसी क्वश्न का आंसर नहीं देना चाहते थे, तो उन्हें 5वें ऑप्शन पर गोला काला करना जरूरी था। साथ ही, 10% से ज्यादा क्वश्न को खाली छोड़ने पर छात्रों को एलिजिबल नहीं माना जाएगा।
- समय प्रबंधन: 3 घंटे के इस ऑफलाइन OMR आधारित एग्जाम में छात्रों को 5वें ऑप्शन को भरने के लिए कम से कम 10 मिनट का टाइम दिया गया था।
एग्जाम सेंटर से बाहर निकले छात्रों और Subject Experts के अनुसार, इस बार का क्वश्न पेपर आसान से मध्यम यानी Easy to Moderate लेवल का रहा था, जिन छात्रों ने राजस्थान सामान्य ज्ञान और महिला एवं बाल विकास (ICDS) की योजनाओं को गहराई से पढ़ा था, उनके लिए यह पेपर काफी स्कोरिंग साबित हुआ है।
यहां भी पढ़े: NEET Protest DU Advisory: 'जंतर-मंतर न जाएं छात्र', DU की एडवाइजरी पर राहुल गांधी ने क्या बोला?
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.