RRB NTPC Under Graduate Level Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्दी ही एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट (UG) CBT-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। जो उम्मीदवार सफल होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट में उम्मीदवारों के रोल नंबर और चयन की जानकारी होगी। CBT-1 पास करने वाले उम्मीदवार अगली परीक्षा CBT-2 या इंटरव्यू में शामिल होंगे।
एनटीपीसी अंडरग्रैजुएट लेवल का कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी-1) परीक्षा 7 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक हुआ था। परीक्षा का समय 90 मिनट था और कुल 100 सवाल पूछे गए थे। इसके बाद 15 सितंबर 2025 को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई। उम्मीदवारों को 20 सितंबर 2025 तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया। एनटीपीसी नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के ग्रेजुएट लेवल के लिए 3445 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
RRB NTPC Result 2025 Undergraduate Level Kab Aayega?
इस साल, 3445 स्नातक (12वीं स्तर) के पदों के लिए 58 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से लगभग 63,26,818 ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट दीवाली से पहले जारी किया जा सकता है। रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार, 3445 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन क्लर्क जैसे पद शामिल हैं।
RRB NTPC Undergraduate Result 2025: आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट हाइलाइट्स
सीबीटी 1 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपनी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर पीडीएफ फॉर्मेट में योग्य उम्मीदवारों की सूची में अपना रोल नंबर देख सकते हैं। केवल वे उम्मीदवार जिनके रोल नंबर एनटीपीसी स्नातक स्तर (Graduation Level) के रिजल्ट पीडीएफ में होंगे, वे सीबीटी 1 परीक्षा में सफल माने जाएंगे और उन्हें सीबीटी 2 परीक्षा देनी होगी। परिणाम की पीडीएफ सभी 21 क्षेत्रों के लिए उनकी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर अलग-अलग जारी की जाएगी। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
सूचना | विवरण |
संस्था का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
परीक्षा का नाम | आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा 2025 |
पदों का नाम | अंडरग्रैजुएट-लेवल |
रिक्तियों की संख्या | 3445 |
आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 परिणाम 2025 | अक्टूबर 2025 अंत तक |
सीबीटी 1 परीक्षा की तिथि | 7 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक |
उम्मीदवारों की संख्या | 63,26,818 |
आधिकारिक वेबसाइट | rrbcdg.gov.in |
आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट 2025 PDF कैसे डाउनलोड करें?
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:
-
उस आरआरबी क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होम पेज "RRB NTPC Graduate Result 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना संबंधित आरआरबी क्षेत्र चुनें।
-
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 यूजी परिणाम 2025 की पीडीएफ स्क्रीन पर दिखेगी।
-
योग्य उम्मीदवारों की सूची देखें, फिर "Ctrl+F" दबाएँ और अपना रोल नंबर डालें।
-
यदि आपका रोल नंबर सूची में है, तो आप सीबीटी 2 परीक्षा के लिए योग्य हैं।
-
भविष्य के लिए अपना परिणाम पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
RRB NTPC Undergraduate Result 2025 PDF Download Link
आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रैजुएट रिजल्ट 2025 रेलवे भर्ती बोर्ड की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। जैसे ही परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित होंगे, हम यहाँ सीधे लिंक उपलब्ध करा देंगे।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation