RRB NTPC UG City Intimation Slip 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, यहां से करें चेक

Last Updated: Apr 28, 2026, 12:12 IST

RRB NTPC UG City Intimation Slip 2026: रेलवे बोर्ड ने 27 अप्रैल 2026 को आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट परीक्षा (विज्ञापन संख्या 07/2025) के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के बाद परीक्षा तिथि, परीक्षा का शहर और शिफ्ट की टाइमिंग सहित अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

RRB NTPC UG City Intimation Slip 2026
RRB NTPC UG City Intimation Slip 2026

RRB NTPC UG City Intimation Slip 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 जारी कर दी है। सीबीटी 1 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपनी एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करके परीक्षा का शहर, परीक्षा की तिथि और शिफ्ट टाइमिंग सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आरआरबी सीबीटी 1 की परीक्षा 7 से 9 मई और 13 से 21 जून के बीच अलग-अलग शहरों में कई शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है एग्जाम सिटी स्लिप में अपने परीक्षा का शहर देखने के बाद ही ट्रैवल करने की योजना बनाएं।  

RRB NTPC UG City Intimation Slip 2026 डाउनलोड करने का लिंक 

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव हो गया है। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु डाउनलोड लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है। 

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सिटी इंटी इंटीमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

RRB NTPC UG City Intimation Slip 2026 - हाइलाइट्स 

रेलवे बोर्ड  ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर आरआरबी एनटीपीसी यूजी एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 जारी कर दी है। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने से परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क करें। नीचे टेबल में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई है। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) 

परीक्षा का नाम 

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी 1 

परीक्षा की तिथि 

7 से 9 मई और 13 से 21 जून के बीच आयोजित 

एग्जाम सिटी इंटीमेशन जारी होने की तिथि 

27 अप्रैल 2026 

परीक्षा का मोड 

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.rrbcdg.gov.in 

RRB NTPC UG City Intimation Slip 2026 डाउनलोड कैसे करें?

इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके आरआरबी एनटीपीसी यूजी सिटी एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाएं। 

  • RRB NTPC UG City Intimation Slip 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप में निहित जानकारी को चेक करें।

  • एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर लें। इसके हिसाब से ट्रैवल करने की योजना बनाएं। 

ये भी पढ़ें: MPESB Group 5 Paramedical Answer Key 2026: एमपीईएसबी ग्रुप-5 पैरामेडिकल आंसर-की जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Apr 28, 2026, 12:12 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News