RRB NFR Apprentice Vacancy 2026: आरआरबी एनएफआर अप्रेंटिस के 6777 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें Apply

Last Updated: Jul 19, 2026, 14:40 IST

RRB NFR Apprentice Vacancy 2026: आरआरबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एनएफआर अप्रेंटिस के 6777 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार दिनांक 19 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

RRB NFR Apprentice Vacancy 2026
RRB NFR Apprentice Vacancy 2026

RRB NFR Apprentice Vacancy 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर आरआरबी एनएफआर अप्रेंटिस के कुल 6777 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 17 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं। इन पदों के लिए सलेक्शन मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल के आधार पर किया जाएगा।  

RRB NFR Apprentice Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक 

आरआरबी में एनएफआर अप्रेंटिस पदों की भर्ती के लिए नोटिफिेकेशन की PDF (विज्ञापन संख्या NFR/NAPS/ACT APP./2026) ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। अपात्र होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। आप नीचे दी गई टेबल के जरिए पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जब जारी हो जाएगा। 

आरआरबी एनएफआर अप्रेंटिस पद ऑनलाइन आवेदन लिंक  

जल्द जारी 

RRB NFR Apprentice Vacancy 2026 - हाइलाइट्स 

कक्षा 10वीं पास धारकों के लिए आआरबी में एनएफआर अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन करने का एक सुनहरा अवसर है। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को कोई नियमित सैलरी नहीं मिलती है, बल्कि मासिक वजीफा दिया जाता है। इसमें पहले साल 9,600 प्रति माह, दूसरे साल  10,560 प्रति माह और तीसरे साल 11,040 प्रति माह दिया जाता है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) 

पद का नाम 

एनएफआर अप्रेंटिस 

रिक्त पदों की संख्या 

6777 

नोटिफिकेशन 

जारी 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

20 जुलाई 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

19 अगस्त 2026 

चयन प्रक्रिया 

मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल 

ऑफिशियल वेबसाइट 

nfr.indianrailways.gov.in

RRB NFR Apprentice Vacancy 2026  Eligibility Criteria 

ओएनजीसी में जियोलॉजिस्ट और इंजीनियर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं पास होने की मार्कशीट के साथ एनसीवीटी/एससीवीटी से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके लिए आयु सीमा 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। आवेदन फीस कैटेगरी वाइज 100 रुपये है। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आवेदन फीस, आयु सीमा और वैकेंसी सहित अन्य विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।  

RRB NFR Apprentice Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

आरआरबी एनएफआर अप्रेंटिस पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन सकते हैं।     

  • सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • RRB NFR Apprentice Vacancy 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। एजुकेशनल और पर्सनल डिटेल्स भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jul 19, 2026, 14:40 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News