RRB Group D Exam Date 2025 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 08/2024 के तहत ग्रुप डी (लेवल 1) पदों के लिए आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2025 की तिथियों की घोषणा कर दी है। यह घोषणा RRB भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट-www.rrbbbs.gov.in पर गई है। लेेटेस्ट अपडेट के अनुसार, RRB ग्रुप डी परीक्षा 2025 का आयोजन 17 नवंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। उम्मीदवार रेलवे ग्रुप डी परीक्षा से संबंधित अन्य विवरण और लेटेस्ट अपडेट के लिए RRB भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि 2025 पर लेटेस्ट अपडेट
आरआरबी भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, ग्रुप डी परीक्षा 2025 का आयोजन 17 नवंबर से 31 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से आयोजित होगी।

RRB Group D Exam Schedule 2025: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2025 के लिए लगभग 1.08 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जो अब परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। इस भर्ती की चयन प्रक्रिया कुल चार चरणों में आयोजित की जाएगी — कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification), और चिकित्सा परीक्षा (Medical Examination)। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2025 की महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं।
| अधिसूचना जारी करने की तिथि | 22 जनवरी 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन तिथियां | 23 जनवरी से 1 मार्च 2025 (रात 11:59 बजे तक) |
| आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 3 मार्च 2025 (रात 11:59 बजे तक) |
| सुधार और संशोधन विंडो | 4 से 13 मार्च 2025 (रात 11:59 बजे तक) |
| आरआरबी ग्रुप डी आवेदन स्थिति 2025 | 23 सितंबर 2025 |
| आरआरबी ग्रुप डी शहर सूचना 2025 | परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले |
| आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 | परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले |
| आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि 2025 | 17 नवंबर से 31 दिसंबर 2025 तक |
रेलवे आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप 2025
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा RRB Group D परीक्षा 2025 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। इस स्लिप में उम्मीदवार के परीक्षा शहर, तिथि, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी उल्लिखित होती है। उम्मीदवार इसे RRB की ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
Railway RRB Group D Exam City Slip 2025 Link
RRB Group D CBT Exam Pattern 2025: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न क्या है?
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के माध्यम से आयोजित की जाएगी और इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे। गणित, सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति, सामान्य विज्ञान, सामान्य जागरूकता और समसामयिक मामलों से प्रश्न पूछे जाएँगे। नकारात्मक अंकन भी होगा, अर्थात प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। सामान्य उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र पूरा करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 20 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।
| विषय (Subjects) | प्रश्नों की संख्या (No. of Questions) | अवधि (Duration) |
| सामान्य जागरूकता एवं समसामयिक घटनाएँ | 20 | 90 मिनट (दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट) |
| तर्कशक्ति (Reasoning) | 30 | - |
| गणित (Mathematics) | 25 | - |
| सामान्य विज्ञान (General Science) | 25 | - |
| कुल (Total) | 100 | 90 मिनट (दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट) |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation