RBSE 12th Date Sheet 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने RBSE 12वीं टाइम टेबल 2026 में संशोधन किया है। बोर्ड सचिव डॉ. कैलाश चंद्र राठौड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस बदलाव की जानकारी दी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, 17 फरवरी और 24 फरवरी 2026 को होने वाली परीक्षाएँ अब सुबह की बजाय शाम की शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। यह निर्णय परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए प्रशासनिक कारणों से लिया गया है।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल 17 और 24 फरवरी की परीक्षाओं के समय में बदलाव किया गया है। अन्य सभी विषयों की परीक्षाएँ पहले जारी किए गए RBSE 12वीं टाइम टेबल 2026 के अनुसार ही आयोजित होंगी। छात्र RBSE कक्षा 12वीं डेटशीट 2026 PDF डाउनलोड करने के लिए यह आर्टिकल देख सकते हैं।
Check:
राजस्थान बोर्ड 12वीं डेटशीट 2026: Key Highlights
छात्र RBSE परीक्षा तिथियाँ 2026, परीक्षा समय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए ओवरव्यू टेबल को देख सकते हैं। इसमें परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी दी गई है।
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर |
| परीक्षा का नाम | RBSE कक्षा 12वीं वार्षिक परीक्षा 2026 |
| कक्षाएं | 12वीं |
| स्ट्रीम | साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन (पेन-एंड-पेपर) |
| परीक्षा प्रारंभ तिथि | 12 फरवरी 2026 |
| परीक्षा समाप्ति तिथि | 11 मार्च 2026 |
| प्रायोगिक परीक्षा | जनवरी 2026 |
| डेट शीट जारी होने की तिथि | 19 दिसंबर 2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट |
राजस्थान बोर्ड 12वीं डेटशीट 2026: महत्वपूर्ण तिथियाँ
अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा फरवरी–मार्च 2026 में आयोजित की जाएगी। नीचे कक्षा 12वीं परीक्षा की तिथियाँ दी गई हैं:
| कक्षा | परीक्षा तिथियाँ |
| RBSE कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 | 12 फरवरी 2026 से 11 मार्च 2026 |
RBSE कक्षा 12वीं वार्षिक परीक्षा 2026: Revised Datesheet
| Exam Date | Day | Subject(s) | Exam Timing |
| 12-Feb-2026 | Thursday | Psychology | 8:30 AM – 11:45 AM |
| 13-Feb-2026 | Friday | English (Compulsory) | 8:30 AM – 11:45 AM |
| 14-Feb-2026 | Saturday | Public Administration | 8:30 AM – 11:45 AM |
| 16-Feb-2026 | Monday | Geography / Drawing / Physics | 8:30 AM – 11:45 AM |
| 17-Feb-2026 | Tuesday | Computer Science / Informatics Practices | 2:00 PM – 5:15 PM |
| 18-Feb-2026 | Wednesday | Sanskrit Literature / Sanskrit Grammar | 8:30 AM – 11:45 AM |
| 19-Feb-2026 | Thursday | Environmental Science | 8:30 AM – 11:45 AM |
| 20-Feb-2026 | Friday | Hindi (Compulsory) | 8:30 AM – 11:45 AM |
| 21-Feb-2026 | Saturday | Sociology / Social Science | 8:30 AM – 11:45 AM |
| 23-Feb-2026 | Monday | Political Science / Business Studies / Physics | 8:30 AM – 11:45 AM |
| 24-Feb-2026 | Tuesday | Painting | 2:00 PM – 5:15 PM |
| 25-Feb-2026 | Wednesday | Mathematics | 8:30 AM – 11:45 AM |
| 26-Feb-2026 | Thursday | Hindi Typing / English Typing | 8:30 AM – 11:45 AM |
| 27-Feb-2026 | Friday | Economics / Home Science / Music | 8:30 AM – 11:45 AM |
| 28-Feb-2026 | Saturday | Biology / Biotechnology | 8:30 AM – 11:45 AM |
| 02-Mar-2026 | Monday | Urdu | 8:30 AM – 11:45 AM |
| 03-Mar-2026 | Tuesday | Agriculture / Sociology | 8:30 AM – 11:45 AM |
| 04-Mar-2026 | Wednesday | History / Chemistry | 8:30 AM – 11:45 AM |
| 05-Mar-2026 | Thursday | Accountancy / Drawing | 8:30 AM – 11:45 AM |
| 06-Mar-2026 | Friday | IT / Health Care / Retail | 8:30 AM – 11:45 AM |
| 07-Mar-2026 | Saturday | Mass Communication | 8:30 AM – 11:45 AM |
| 09-Mar-2026 | Monday | Dance | 8:30 AM – 11:45 AM |
| 10-Mar-2026 | Tuesday | Hindi Literature / Rajasthani Literature | 8:30 AM – 11:45 AM |
| 11-Mar-2026 | Wednesday | Physical Education | 8:30 AM – 11:45 AM |
राजस्थान बोर्ड 12वीं डेटशीट 2026: ऐसे करें डाउनलोड
कक्षा 12वीं के छात्र नीचे दिए गए आसान कदमों को अपनाकर अपनी डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं:
-
सबसे पहले आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएँ।
-
होमपेज पर जाएँ और “RBSE Date Sheet 2026” का लिंक खोजें।
-
लिंक मिलने पर उस पर क्लिक करें।
-
अब सूची में से “RBSE Class 12th Date Sheet 2026” चुनें।
-
आपकी पूरी परीक्षा टाइम टेबल नए पेज पर खुल जाएगी।
-
डेटशीट डाउनलोड करें और जरूरत होने पर उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
RBSE 12वीं परीक्षा तिथि पत्र 2026 डाउनलोड लिंक
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए RBSE 12th Date Sheet 2026 जारी कर दी गई है। छात्र और अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट से RBSE 12वीं परीक्षा तिथि पत्र 2026 का PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इस डेट शीट में सभी विषयों की परीक्षा तिथियां, परीक्षा समय और महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं, जिससे छात्र अपनी तैयारी सही तरीके से प्लान कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके RBSE 12वीं डेट शीट 2026 को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
Download PDF: RBSE 12वीं परीक्षा तिथि पत्र 2026 डाउनलोड लिंक
Exam Timing: RBSE Class 12 बोर्ड परीक्षाएँ सामान्यतः एक ही सुबह की पाली में आयोजित की जाएंगी, जिसका समय सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक रहेगा। हालांकि, संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 17 और 24 फरवरी की परीक्षाएँ शाम की पाली में दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
Also check:
RBSE Class 12 Syllabus 2025-26
Comments
All Comments (0)
Join the conversation