MP Group 4 Result 2025 OUT: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप 4 (Group-4) भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर आज 25 नवंबर 2025 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब अपना स्कोरकार्ड और क्वालीफाइंग स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने परिणाम के साथ कटऑफ और स्कोरकार्ड भी अपलोड किया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से असिस्टेंट ग्रेड III, स्टेनोग्राफर, स्टेनो टाइपिस्ट सहित 966 पद भरे जाएंगे।
MPESB Group 4 Result 2025 Direct Link
एमपीईएसबी ग्रुप 4 रिजल्ट 2025 लिंक मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर ऑनलाइन जारी किया गया है। उम्मीदवार अपने Application Number और Date of Birth की मदद से लॉगिन कर सकते हैं। एमपीईएसबी ग्रुप 4 रिजल्ट 2025 के लिए नीचे दिए Direct Link पर क्लिक करें।
MP Group 4 Result 2025 Link- यहां क्लिक करें
एमपी ग्रुप 4 रिजल्ट 2025-हाइलाइट्स
मध्य प्रदेश एम्प्लॉई सिलेक्शन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप 4 पोस्ट के लिए कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) 7, 8 और 9 मई को आयोजित किया था। इस परीक्षा में असिस्टेंट ग्रेड III, स्टेनोग्राफर, स्टेनो टाइपिस्ट और अन्य क्लर्क पद शामिल थे। MPESB ग्रुप 4 रिजल्ट 2025 और स्कोरकार्ड अब आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है।
इस भर्ती के जरिए कुल 966 पद भरे जाएंगे। परीक्षा देने वाले हजारों उम्मीदवारों को MPESB पोर्टल पर जाकर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। रिजल्ट से उम्मीदवारों को पता चल जाएगा कि वे क्वालिफाई हुए हैं या नहीं और आगे की चयन प्रक्रिया के लिए उनकी पात्रता क्या है। रिजल्ट से संबंधित सभी जानकारी नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा आयोजित करने वाला बोर्ड | मध्य प्रदेश एम्प्लॉई सिलेक्शन बोर्ड (MPESB) |
| पोस्ट का नाम | असिस्टेंट ग्रेड III, स्टेनोग्राफर, स्टेनो टाइपिस्ट और अन्य पद |
| कुल वैकेंसी | 966 |
| एमपी ग्रुप 4 परीक्षा तिथि | 7 से 9 मई 2025 |
| एमपी ग्रुप 4 रिजल्ट तिथि | 25 नवंबर 2025 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
MP Group 4 Score Card 2025 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से अपना एमपी ग्रुप 4 रिजल्ट और स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज में English/Hindi भाषा का चयन करें।
- वेबसाइट के मेन पेज पर Latest Updates में “Result - Group-4 Combined Recruitment Test - 2024” लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन पेज पर अपना Application Number, Date of Birth (DOB) और Captcha Code भरें।
- Search पर क्लिक करें।
- आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation