MP SI Admit Card 2026 Link: एमपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें हॉल टिकट PDF

Last Updated: Oct 25, 2026, 16:51 IST

MP SI Admit Card 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी पुलिस एसआई सूबेदार भर्ती परीक्षा के लिए MP Police SI Admit Card 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा 28 अक्टूबर को राज्य में निर्धारित किए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। एमपी पुलिस एसआई हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।

MP SI Admit Card 2026 यहां से डाउनलोड करें।
MP SI Admit Card 2026 यहां से डाउनलोड करें।

MP SI Admit Card 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने 24 अक्टूबर को एमपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) एवं सूबेदार भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर उपलब्ध है। MP Police SI Admit Card 2026 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि सहित अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी।

MP SI Admit Card 2026 का अवलोकन

MP SI एंव सूबेदार के 507 पदों के लिए भर्ती परीक्षा मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही है। उम्मीदवार भर्ती परीक्षा से जुड़ी ज़रूरी जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।

  • भर्ती का नाम: एमपी पुलिस एसआई एवं सूबेदार भर्ती 2026

  • आयोजन संस्था: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)

  • विभाग: गृह (पुलिस) विभाग, मध्य प्रदेश

  • एमपी पुलिस SI एडमिट कार्ड तिथि: 24 अक्टूबर (जारी)

  • परीक्षा तिथि: 28 अक्टूबर 2026

  • पद: 507

  • आधिकारिक वेबसाइट:esb.mp.gov.in

MP Police SI Admit Card 2026 Download Link

MP Police SI Exam Date 2026: कब होगी सूबेदार एसआई परीक्षा?

एमपी पुलिस एसआई एवं सूबेदार भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 28 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को अपनी शिफ्ट के अनुसार तय समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। परीक्षा में शामिल होने से पहले अभ्यर्थी एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। 

परीक्षा की शिफ्ट

परीक्षा का समय

रिपोर्टिंग टाइम

पहली शिफ्ट

सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

सुबह 8 से 9 बजे

दूसरी शिफ्ट

दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

दोपहर 1 से 2 बजे

ध्यान दें: उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं। साथ ही, प्रवेश पत्र पर दिए गए परीक्षा केंद्र के पते और रिपोर्टिंग टाइम को जरूर देख लें।

MP SI Admit Card 2026 Download: ऐसे करें डाउनलोड

एमपी पुलिस एसआई हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।

  3. फिर Test Admit Card – Subedar & Sub-Inspector Recruitment Test-2026 लिंक पर क्लिक करें।

  4. अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि सहित अन्य डिटेल्स को सही से भरें।

  5. सबमिट पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।

  6. इसे डाउनलोड करके परीक्षा के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

MP SI Admit Card 2026 में गलती होने पर क्या करें?

MP Police Subedar SI Admit Card में यदि आपके नाम, जन्म तिथि (DOB), फोटो, हस्ताक्षर, कैटे या किसी अन्य व्यक्तिगत विवरण में कोई त्रुटि (गड़बड़ी) पाई जाती है, तो उसे सुधारने या परीक्षा केंद्र पर होने वाली परेशानी से बचने के लिए तुरंत MPESB Helpline / Helpdesk से संपर्क करें।

एमपी एसआई एडमिट कार्ड 2026: परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं और क्या नहीं?

एमपी पुलिस एसआई एवं सूबेदार परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर जाते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड और पहचान पत्र साथ लेकर जाना जरूरी है। परीक्षा केंद्र पर किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं?

  • एडमिट कार्ड: अपने एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट जरूर लेकर जाएं।

  • फोटो आईडी प्रूफ: आधार कार्ड, वोटर आईडी या अन्य मान्य पहचान पत्र साथ रखें।

  • जरूरी निर्देश: एडमिट कार्ड पर दिए गए नियमों को ध्यान से पढ़ें।

  • समय का ध्यान: अपनी शिफ्ट के रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार परीक्षा केंद्र पहुंचें।

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर न जाएं?

  • मोबाइल फोन और स्मार्ट वॉच जैसी इलेक्ट्रॉनिक चीजें न लेकर जाएं।

  • कैलकुलेटर या अन्य ऐसे उपकरण न ले जाएं, जिनकी अनुमति नहीं है।

  • परीक्षा केंद्र पर कोई भी प्रतिबंधित सामान लेकर न जाएं।

  • परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र पर पहुंचें और वहां मौजूद कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें।

ध्यान दें: परीक्षा में जरूरी दस्तावेजों और प्रतिबंधित सामान से जुड़े अंतिम नियमों के लिए अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देश जरूर देखें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 25, 2026, 16:51 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News