MP Board Exam 2027 Question Paper Format: मध्य प्रदेश बोर्ड ने बदला क्वश्न पेपर पैटर्न, खत्म हुआ इंटरनल चॉइस का नियम

Last Updated: Oct 19, 2026, 18:12 IST

MP Board Exam Pattern Change: मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) ने इस साल नए सेशन के लिए 9वीं से 12वीं तक के एग्जाम पैटर्न में बड़े बदलाव कर दिए है। अब मुख्य सब्जेक्ट के 2 मार्क्स वाले क्वश्न में इंटरनल चॉइस के ऑप्शन को समाप्त कर दिया गया है, जबकि 3 और 4 मार्क्स वाले क्वश्न में ऑप्शन जारी रहेंगे। छात्र डिटेल्स ब्लू-प्रिंट और ऑफिशइयल नोटिस के लिए बोर्ड की वेबसाइट mpbse.nic.in पर जा सकते हैं।

MP Board Exam Pattern Change 2026
MP Board Exam Pattern Change 2026

MPBSE Class 9th-12th Exam Pattern 2027 OUT: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE), भोपाल ने कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के फाइनल बोर्ड एग्जाम के क्वश्न पेपर पैटर्न में महत्वपूर्ण रिवाइज्ड किए गए है। बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, आने वाले सेशन से मुख्य सब्जेक्ट के क्वश्न पेपर में मिलने वाले इंटरनल ऑप्शन की सुविधा में बदलाव किए गए है।

नए नियमों के लागू होने के बाद अब छात्रों को शॉर्ट आंसर टाइप क्वश्न (2 मार्क्स वाले) क्वश्न में कोई ऑप्शनल क्वश्न (‘अथवा’ वाला ऑप्शन) नहीं मिलेगा। ऐसे में एग्जाम में बेहतर मार्क्स प्राप्त करने के लिए छात्रों को अपने पूरे सिलेब्स के हर चैप्टर की गहराई से अध्ययन करना होगा।

MP Board Exam Pattern 2027: नए बदलावों की पूरी डिटेल्स 

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा जारी नवीन मार्क्स योजना व इंटरनल चॉइस के नियमों के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

क्वश्न का प्रकार 

मार्क्स 

मुख्य सब्जेक्ट 

NSQF सब्जेक्ट 

वेरी शॉर्ट क्वश्न आंसर 

2 मार्क्स

इंटरनल चॉइस समाप्त (कोई विकल्प नहीं)

—

शॉर्ट आंसर क्वश्न

3 मार्क्स

इंटरनल चॉइस जारी (विकल्प उपलब्ध रहेगा)

—

लॉग आंसर क्वश्न

4 मार्क्स

इंटरनल चॉइस जारी (विकल्प उपलब्ध रहेगा)

—

दीर्घउत्तरीय और निबंधात्मक क्वश्न 

5 और 7 मार्क्स

—

नई इंटरनल चॉइस शुरू

MP Board 10th-12th Exam 2027 New Rules: क्या-क्या हुए प्रमुख बदलाव? विस्तार से समझें 

1. 2 मार्क्स वाले वेरी शॉर्ट आंसर क्वश्न में चॉइस खत्म

मुख्य सब्जेक्ट जैसे- गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भौतिकी, रसायन, हिंदी, अंग्रेजी आदि के 2 मार्क्स वाले क्वश्न में पहले 'अथवा' (OR) में दूसरा क्वश्न चुनने का अवसर मिलता था। नए पैटर्न के अनुसार 2 मार्क्स के सभी क्वश्न जरूरी होंगे। छात्रों को पूछे गए ओरिजनल क्वश्न का ही आंसर लिखना होगा।

2. 3 और 4 मार्क्स वाले क्वश्न में राहत बरकरार

लघुउत्तरीय (3 मार्क्स) और दीर्घउत्तरीय (4 मार्क्स) वाले क्वश्न के प्रारूप में कोई कटौती नहीं की गई है। इनमें छात्रों को पहले की तरह ही दो में से किसी एक क्वश्न का आंसर देने का ऑप्यसन (Internal Choice) मिलता रहेगा।

3. NSQF (व्यावसायिक) सब्जेक्ट में अतिरिक्त ऑप्शन 

'नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क' (NSQF) के अंदर आने वाले वोकेशनल सब्जेक्ट की पढ़ाई करने वाले छात्रों को सहूलियत दी गई है। इनके 5 मार्क्स और 7 मार्क्स वाले दीर्घउत्तरीय क्वश्न में नए सिरे से इंटरनल चॉइस की सुविधा शुरू की गई है।

MP Board Exam Pattern Change 2027: डेटशीट कब जारी होगी? 

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) की ओर से दोनों ही क्लासेस के लिए डेटशीट जल्द जारी कर दी जाएगी। पिछले साल 10th बोर्ड एग्जाम का आयोजन 13 फरवरी से लेकर 7 मार्च तक और 12वीं के बोर्ड एग्जाम का आयोजन 7 फरवरी से 5 मार्च तक करवाया गया था।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 19, 2026, 18:12 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News