MCC NEET UG Counselling 2026 Special Stray Vacancy Round शुरू, 2000 खाली सीटों पर एडमिशन का आखिरी मौका
NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी काउंसलिंग के दौरान सभी राउंड के खत्म होने के बाद खाली रही 2 हजार सीटों एडमिशन देने के लिए एमसीसी द्वारा स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड की शुरुआत आज यानी 2 अक्टूबर 2026 से हो गई है। सभी छात्र रजिस्ट्रेशन लिंक यहां नीचे से पाएं।
NEET UG Special Stray Vacancy Round 2026: देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस (MBBS) कोर्सेज में एडमिशन पाने वाले छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी अपडेट सामने आई है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने पिछले काउंसलिंग राउंड्स के बाद खाली रह गई लगभग 2,000 एमबीबीएस सीटों को भरने के लिए स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड (Special Stray Vacancy Round) के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी है।
इस स्पेशल राउंड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज, 2 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है, जो छात्र अभी तक किसी कॉलेज में सीट सुरक्षित नहीं कर पाए हैं, उनके लिए यह सेशन 2026-27 के अंदर मेडिकल कोर्स में एडमिशन लेने का फाइनल और स्वर्णिम मौका है।
NEET UG Special Stray Vacancy Round 2026: महत्वपूर्ण डेट्स और शेड्यूल (Important Dates Table)
एमसीसी (MCC) द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड की विभिन्न गतिविधियों की समय-सारणी इस प्रकार है:
| काउंसलिंग प्रक्रिया | निर्धारित डेट्स और टाइम |
| रजिस्ट्रेशन की डेट | 2 नवंबर 2026 |
| रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट | 4 नवंबर 2026 (दोपहर 03:00 बजे तक) |
| ऑनलाइन फीस भुगतान की लास्ट डेट | 2 नवंबर से 4 नवंबर 2026 (शाम 06:00 बजे तक) |
| चॉइस फिलिंग शुरू | 2 नवंबर से 5 नवंबर 2026 (सुबह 11:00 बजे तक) |
| चॉइस लॉकिंग प्रक्रिया | 4 नवंबर (शाम 04:00 बजे) से 5 नवंबर 2026 (सुबह 11:00 बजे तक) |
| सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया | 5 नवंबर से 6 नवंबर 2026 |
| सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी | 7 नवंबर 2026 |
| अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्टिंग/एडमिशन | 7 नवंबर से 16 नवंबर 2026 (शाम 05:00 बजे तक) |
NEET UG Special Stray Vacancy Registration and Choice Filling - Click Here
इस स्पेशल राउंड में हिस्सा कौन ले सकता है? (Eligibility Guidelines)
- नए छात्र: वे छात्र जो नीट यूजी 2026 के एग्जाम में पास हो गए हैं। साथ ही, जिन्हें अभी तक किसी भी राउंड में कोई सीट नहीं मिली है, वे इस राउंड में फ्रेश रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- पहले से रजिस्टर्ड छात्र: जिन छात्रों ने पहले ही एमसीसी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर लिया था, लेकिन उन्हें सीट अलॉट नहीं हुई, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने की कोई भी आवश्यकता नहीं है, वे सीधे चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
- महत्वपूर्ण चेतावनी: इस राउंड के नियम बेहद ही ज्यादा कड़े हैं। यदि किसी छात्र को स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड में सीट अलॉट हो जाती है। साथ ही, वे कॉलेज में एडमिशन नहीं लेता है, तो उसकी सिक्योरिटी डिपॉजिट (Security Deposit) जब्त कर ली जाएगी। साथ ही, इसे आने वाले नीट एग्जाम से डिबार (प्रतिबंधित) भी किया जा सकता है। इसलिए केवल उन्हीं कॉलेजों और कोर्सेज के ऑप्शन को फिल करें, जिनमें आप वास्तव में एडमिशन लेना चाहते हैं।
MCC NEET UG Special Round के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
योग्य छात्र MCC NEET UG Special Round में रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
1. एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर विजिट करें।
2. होमपेज पर दिए गए 'UG Medical Counselling' सेक्शन पर क्लिक करें।
3. New Registration for Special Stray Vacancy Round के लिंक पर क्लिक करें।
4. फिर, अपने नीट रोल नंबर, पासवर्ड और क्रेडेंशियल्स की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।
5. निर्धारित काउंसलिंग फीस और सिक्योरिटी डिपॉजिट का ऑनलाइन फीस जमा करें।
6. जमा करने के बाद अपनी पसंद के मेडिकल कॉलेजों और कोर्सेज की लिस्ट को चुनें और उन्हें प्राथमिकता के अनुसार व्यवस्थित करें।
7. निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी पसंद को लॉक (Lock) कर दें।
8. लॉक करने के बाद इन सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
छात्रों के लिए जरूरी टिप्स और विशेषज्ञ सलाह
- टाइम लिमिट का रखें विशेष ध्यान: छात्रों के लिए चॉइस फिलिंग 5 नवंबर तक खुली रहेगी, लेकिन नया रजिस्ट्रेशन 4 नवंबर (दोपहर 3:00 बजे) और फीस भुगतान शाम 6:00 बजे बंद हो जाएगा। लास्ट समय की तकनीकी बाधाओं से बचने के लिए समय से पहले प्रक्रिया पूरी कर लें।
- डॉक्यूमेंट्स को तैयार रखें: रिजल्ट जारी होने के बाद 7 नवंबर से 16 नवंबर के बीच अलॉटेड कॉलेज में व्यक्तिगत रूप से रिपोर्ट करना जरूरी है। इसलिए अपने नीट स्कोरकार्ड, अलॉटमेंट लेटर, 10वीं-12वीं की मार्क लिस्ट, पहचान पत्र और ट्यूशन फीस के डिमांड ड्राफ्ट (DD)/ऑनलाइन ट्रांसफर लिमिट को पहले से तैयार रखें।
यहां भी पढ़े: Cyclone Murasu: : चक्रवात 'मुरुसू' का असर, चेन्नई में भारी बारिश से स्कूल बंद और फ्लाइट्स हुई रद्द; देखें कहां हाई अलर्ट जारी
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.