Jharkhand Home Guard Vacancy 2026: झारखंड होमगार्ड नोटिफिकेशन जारी, चयन प्रक्रिया सहित डिटेल्स जानें

Last Updated: Oct 31, 2026, 19:10 IST

Jharkhand Home Guard Vacancy 2026: झारखंड में होमगार्ड के 457 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है। विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत राज्य रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार चयन प्रक्रिया सहित अन्य डिटेल्स आगे लेख में देख सकते हैं। 

Jharkhand Home Guard Vacancy 2026: झारखंड होमगार्ड नोटिफिकेशन जारी, चयन प्रक्रिया सहित डिटेल्स जानें
Jharkhand Home Guard Vacancy 2026: झारखंड होमगार्ड नोटिफिकेशन जारी, चयन प्रक्रिया सहित डिटेल्स जानें

Jharkhand Home Guard Vacancy 2026: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, लातेहर में होमगार्ड के 457 पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य झारखंड राज्य में शहरी और ग्रामीण इलाकों में रक्षकों के पदों को भरना है। गृह रक्षकों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 7वीं पास और शहरी गृह रक्षकों के लिए 10वीं पास रखी गई है। 

चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और शारीरिक जांच परीक्षा के आधार पर तय की जाएगी। शारीरिक जांच परीक्षा में 1 मील की दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, शॉट पूट शामिल है। शारीरिक जांच परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को हिंदी लेखन क्षमता की परीक्षा में शामिल होना होगा। 

Jharkhand Home Guard Vacancy 2026: हाइलाइट्स  

नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 नवंबर, 2026 से शुरू की जाएगी। अंतिम तिथि सहित अन्य डिटेल्स जानने के लिए नीचे दिया गया टेबल देखें:

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण 

झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, लातेहर

विज्ञापन संख्या 

01/2026 

पोस्ट 

होमगार्ड 

पदों की संख्या 

457

आयु सीमा 

19 से 40 वर्ष 

शैक्षणिक योग्यता 

ग्रामीण गृह रक्षक - 7वीं पास 

शहरी गृह रक्षक - 10वीं पास 

चयन प्रक्रिया 

  • लिखित परीक्षा

  • शारीरिक जांच परीक्षा

  • हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा

  • तकनीकी दक्षता परीक्षा

ऑफिशियल वेबसाइट 

recruitment.jharkhand.gov.in

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026: रिक्त पद 

अधिसूचना के अनुसार शहरी गृह रक्षक पुरुष उम्मीदवार के कुल 6 महिला के लिए 5 पदों को भरना है। उम्मीदवार ग्रामीण गृह रक्षकों के पदों के लिए नीचे दिए गए टेबल को देख सकते हैं:

प्रखंड का नाम

पुरुष

महिला

रिक्ति

1. लातेहार

17

16

33

2. चंदवा

19

19

38

3. बालुमाथ

16

16

32

4. बारियातु

18

18

36

5. हेरहंज

25

25

50

6. मनिका

15

15

30

7. बरवाडीह

20

19

39

8. महुआडॉड़

19

18

37

9. गारू

21

20

41

10. सरयू

55

55

110

कुल

225

221

446

Jharkhand Home Guard Vacancy 2026 Notification PDF

झारखंड होमगार्ड भर्ती 2026 यह कोई वैतनिक सरकारी नौकरी या आजीविका का माध्यम नहीं है। बल्कि ऐसे उम्मीदवारों से आवेदन की अपेक्षा की जाती है, जो राष्ट्र की सेवा नि:स्वार्थ करने के लिए तैयार हैं। 

झारखंड होमगार्ड भर्ती 2026

नोटिफिकेशन पीडीएफ 

Jharkhand Home Guard Vacancy 2026: जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे:

  • प्रमाण पत्र (Self Attested) 

  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और सिग्नेचर

  • आवासीय प्रमाण पत्र

  • जाति प्रमाण पत्र

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र

  • तकनीकी योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र

  • खेलकूद से संबंधित प्रमाण पत्र

 UP Headmaster Vacancy 2026: यूपी हेडमास्टर के 1172 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया जानें

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Oct 31, 2026, 19:10 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News