सही शिक्षा का संबंध मानव के विकास से है। इससे देश और समाज की उन्नति जुड़ी हुई है। इस बात को सबसे पहले अभिभावकों को समझना चाहिए, तभी वो अपने बच्चे के लिए नीति निर्माता और शिक्षकों से शिक्षा पर सही सवाल कर पाएंगे। क्योंकि, बहुत से ऐसे कम स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी हैं, जहां बच्चों को फ्यूचर के लिए तैयार किया जा रहा है। ज्यादातर शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों को आज भी पारंपरिक तरीके से पढ़ाया जा रहा है, जहां तकनीक और इनोवेशन न के बराबर है।
हालांकि, समाज में ऐसे लोग भी हैं, जो शिक्षा के सही महत्व को समझते हैं और अपने स्तर पर पूरा प्रयास कर रहे हैं। जिनका मकसद लाभ कमाना कम, सही शिक्षा ज्यादा है। ऐसे लोगों का काम उन जगहों पर भी दिखता हैं, जहां बुनियादी शिक्षा अभी पहुंची नहीं है। इनका पूरा प्रयास रहता है कि बच्चों को बिना दबाव के आगे बढ़ने का अवसर मिले, जिससे उनकी क्रिएटिविटी निखर सके।
Jagran Josh Education Conclave & Awards ऐसे काबिल लोगों को पुरस्कृत करता है। इसका छठा संस्करण मई में नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस साल की थीम है-"उद्यमिता और नवाचार", यह केवल पढ़ाई के बारे में नहीं है, बल्कि नई सोच के साथ कुछ नया करने, समस्याओं को हल करने और भविष्य के लीडर बनने के लिए बच्चों को तैयार करने पर जोर देता है।
दरअसल, Jagran Josh Education Conclave & Awards 2026 में उन लोगों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने काम या इनोवेशन से शिक्षा को बेहतर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ये छात्र, शिक्षक, समाज सेवक और इंडस्ट्री लीडर्स हो सकते हैं। समारोह काफी इंगेजिंग होगा, जहां छात्रों और शिक्षकों को अपने सवालों के जवाब मिलेंगे। साथ ही, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अपनाई जाने वाली नीतियों के बारे में भी पता चलेगा।
भारत में शिक्षा के वर्तमान स्थिति, नए इनोवेशन और AI के दौर में आ रहे बदलावों के बारे में जानने के लिए, साथ ही शिक्षा प्रणाली की खामियों और उन्हें दूर करने के उपायों पर इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और नीति निर्माताओं से इनसाइट पाने के लिए, आपको Jagran Josh Education Conclave & Awards से जरूर जुड़ना चाहिए। यह वह मंच है जहां शिक्षा और उससे होने वाले भारत निर्माण पर सार्थक चर्चा होती है।
इस समारोह से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें -