Indian Army Recruitment 2026: इंडियन आर्मी टीईएस 57 के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

Last Updated: Oct 14, 2026, 19:59 IST

Indian Army TES 57 Recruitment 2026: इंडियन आर्मी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को विज्ञापन संख्या टीईएस 57 के तहत कुल 90 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 12 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

Indian Army TES 57 Recruitment 2026
Indian Army TES 57 Recruitment 2026

Indian Army Recruitment 2027 Apply Online Date: रक्षा मंत्रालय, इंडियन आर्मी ने विज्ञापन संख्या टीईएस 57 के तहत अपनी ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES) - 57 कोर्स के अंतर्गत कुल 90 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया है। इन पदों के लिए दिनांक 14 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं और जिसकी अंतिम तिथि 12 नवंबर 2026 है। अंतिम तिथि निकल जाने के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

इंडियन आर्मी में पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।

Indian Army Tes 57 Recruitment 2026 Date आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक  

इंडियन आर्मी में पदों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, ऑनलाइन आवेदन करने की तिथियां और एग्जाम पैटर्न सहित अन्य डिटेल्स के बारे में विस्तार से बताया गया है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन कर सकते हैं। 

आरआरबी पैरामेडिकल ऑनलाइन आवेदन 2026 लिंक 

क्लिक करें 

Indian Army Tes 57  Notification PDF 2026- हाइलाइट्स 

इंडियन आर्मी में पदों के चयन में कुल चार चरण शामिल है। पहले चरण में ऑनलाइन परीक्षा, दूसरे चरण में इंटरव्यू, तीसरे चरण में मेडिकल और चौथे व आखिरी चरण में मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। सलेक्शन सभी चरणों को ध्यान में रखकर किया जाएगा।  भर्ती से जुड़ी बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

इंडियन आर्मी 

विज्ञापन संख्या 

टीईएस 57

पद का नाम 

10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES) - 57 कोर्स 

रिक्त पदों की संख्या 

90

नोटिफिकेशन 

जारी 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

14 अक्टूबर 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

12 नवंबर 2026

चयन प्रक्रिया 

मेरिट लिस्ट      

ऑफिशियल वेबसाइट 

joinindianarmy.nic.in

TES Notification Army Recruitment 2026 Eligibility Criteria   

इंडियन आर्मी में पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से  फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित (PCM) विषय के साथ और जेईई मेन्स 2026 पास होना अनिवार्य है। इसके लिए 01 जुलाई 2027 के अनुसार अभ्यर्थियों की आयु 16.5 वर्ष से 19.5 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। पदों के लिए आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और रिक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। नोटिफिकेशन ऊपर टेबल में दिया गया है।  

Indian Army Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

इंडियन आर्मी में पदों के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  

  • सबसे पहले इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं। 

  • होमपेज पर दिए गए Job Opportunities सेक्शन देखें। 

  • Indian Army Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Oct 14, 2026, 19:59 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News