India Post GDS Result 2026: 23 मार्च DV की अंतिम, जानें 2nd मेरिट लिस्ट कब आएगी

Last Updated: Mar 20, 2026, 14:35 IST

India Post GDS Result 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस की पहली मेरिट लिस्ट 6 मार्च, 2026 (शुक्रवार) को जारी की गई थी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 23 मार्च से पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा कराना होगा।

India Post GDS Result 2026
India Post GDS Result 2026

India Post GDS Result 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस की ओर से 2nd मेरिट लिस्ट जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट 6 मार्च, 2026 को जारी की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

जिन उम्मीदवारों का नाम पहली लिस्ट में नहीं था, वे अब दूसरी मेरिट लिस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। India Post GDS 2nd Merit List 2026 जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक लेख में उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

ये भी देखें: India Post GDS 2nd Merit List 2026

India Post GDS Result 2026: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि 

जिन उम्मीदवारों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में था, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में शामिल होना होगा। ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, पहली मेरिट लिस्ट में सिलेक्ट किए गए उम्मीदवारों को 23 मार्च, 2026 अपनी DV पूरा करना होगा। 

सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद, विभाग की ओर से यह समीक्षा की जाएगी कि कितने पोस्ट अभी भी खाली हैं। 

India Post GDS Result 2026: हाइलाइट्स 

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के जरिए ब्रांच पोस्टमास्टर, पोस्टमास्टर और ग्रामीम डाक सेवकों के पदों को भरा जाएगा। रिजल्ट से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विवरण नीचे टेबल में देखें:

संगठन 

इंडिया पोस्ट जीडीएस 

पद 

ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), ग्रामीण डाक सेवक (GDS) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर  (ABPM)

पदों की संख्या 

28,636 

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 

23 मार्च, 2026

पहली मेरिट लिस्ट 

6 मार्च, 2026

दूसरी मेरिट लिस्ट 

जल्द 

सैलरी 

10,000 से 12,000 रुपये

चयन प्रक्रिया 

मेरिट बेस्ड 

ऑफिशियल वेबसाइट 

indiapostgdsonline.gov.in

India Post GDS Document Verification: जरूरी डॉक्यूमेंट्स

मेरिट लिस्ट में सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए निम्नलिखित डॉक्यूमेंट साथ ले जाने होंगे:

  • 10वीं की मार्कशीट 

  • पहचान पत्र

  • आवास प्रमाण पत्र

  • जाति प्रमाण पत्र (यदि है, तो)

सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद मेडिकल टेस्ट होगा। जिसके बाद अंतिम नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। 

India Post GDS 2nd Merit List 2026: दूसरी मेरिट लिस्ट 

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 का उद्देश्य ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), ग्रामीण डाक सेवक (GDS) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर  (ABPM) के कुल 28,636 रिक्त पदों को भरना है। यह परिणाम प्रत्येक डाक सर्कल के लिए राज्यवार मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए जाते हैं। 

जिसके बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करना आवश्यक होता है। 


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Mar 20, 2026, 14:35 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News