India Post GDS Merit List 2026: इंडिया पोस्ट की GDS भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब अभ्यर्थियों को GDS 1st Merit List का इंतजार है। India Post GDS Result 2026 और पहली मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी किए जाएंगे। इस भर्ती के तहत Gramin Dak Sevak (GDS), BPM और ABPM के कुल 23,757 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा।
India Post GDS 1st Merit List 2026- हाइलाइट्स
उम्मीदवार नीचे दी तालिका में इंडिया पोस्ट जीडीएस पहली मेरिट लिस्ट से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।
|
भर्ती का नाम |
इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 |
|
मेरिट लिस्ट |
पहली मेरिट लिस्ट |
|
विभाग |
भारतीय डाक विभाग |
|
पद का नाम |
GDS, BPM और ABPM |
|
पदों की संख्या |
कुल 23,757 |
|
रिजल्ट का माध्यम |
ऑनलाइन |
|
मेरिट लिस्ट फॉर्मेट |
|
|
रिजल्ट चेक करने का तरीका |
सर्कल वाइज PDF |
|
चयन का आधार |
10वीं के अंक और भर्ती के नियम |
|
पहली मेरिट लिस्ट तिथि |
10 अक्टूबर 2026 (संभावित) |
|
आधिकारिक वेबसाइट |
indiapostgdsonline.gov.in |
India Post GDS 1st Merit List 2026 कब आएगी?
अभी तक इंडिया पोस्ट ने GDS 1st Merit List 2026 जारी करने की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। पिछले ट्रेंड को देखते हुए India Post GDS Result 2026 कल 10 अक्टूबर को जारी होने की संभावना है। पहली मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों के नाम और जरूरी जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवार मेरिट लिस्ट में अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर खोजकर देख सकेंगे कि उनका चयन हुआ है या नहीं।
कहां और कैसे चेक करें GDS Result 2026?
India Post GDS Result 2026 जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। अलग-अलग राज्यों और सर्किलों के अनुसार मेरिट लिस्ट की PDF जारी की जाएगी। PDF डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर खोजकर चयन की स्थिति देख सकते हैं।
मेरिट लिस्ट के बाद क्या होगा?
GDS Merit List में नाम आने के बाद उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को निर्धारित समय पर जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वे India Post GDS Merit List 2026 से जुड़ी हर अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
यहां देखें:-
