DU UG Admission 2026: राउंड 1 में 61,000+ सीटें कंफर्म, राउंड 2 अलॉटमेंट लिस्ट 25 जुलाई को होगी जारी

Last Updated: Jul 23, 2026, 18:22 IST

Delhi University UG Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय के UG सिलेब्स के लिए पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट खत्म हो चुका है। अब दूसरे राउंड के सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट वेबसाइट पर 25 जुलाई को जारी किया जाएगा।

DU UG Admission 2026: राउंड 1 में 61,000+ सीटें कंफर्म, राउंड 2 अलॉटमेंट लिस्ट 25 जुलाई को होगी जारी
DU UG Admission 2026: राउंड 1 में 61,000+ सीटें कंफर्म, राउंड 2 अलॉटमेंट लिस्ट 25 जुलाई को होगी जारी

DU CSAS Round 2 Seat Allotment 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए अंडरग्रेजुएट (UG) एडमिशन के पहले राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया को पूरी कर ली गई है। कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS UG 2026) के राउंड 1 में करीब 63,756 सीटें भरी गई हैं। कुल 15,265 छात्रों ने 'फ्रीज' ऑप्शन को चुना है, जबकि 48,153 छात्रों ने 'अपग्रेड' का ऑप्शन चुना है। 

जिन छात्रों को पहले राउंड में सीट अलॉट नहीं की गई है, जिन्होंने अपनी सीट 'अपग्रेड' के लिए रखी है, उनके लिए 25 जुलाई 2026 का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। डीयू दोपहर 12:00 बजे CSAS Round 2 Allocation List जारी करने जा रहा है।

DU UG CSAS Round 2 Admission Schedule: महत्वपूर्ण डेट्स 

DU UG CSAS Round 2 की काउंसलिंग प्रक्रिया से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट अपडेट्स और डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

CSAS Round 2 Events

डेट और टाइम 

Round 2 Seat Allocation List जारी 

25 जुलाई 2026 (दोपहर 12:00 बजे)

अलॉटेड सीट एक्सेप्टेंस करने की विंडो

25 जुलाई से 27 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक)

कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेश वेरिफिकेशन व अप्रूवल

25 जुलाई से 27 जुलाई 2026

ऑनलाइन एडमिशन फीस जमा करने की लास्ट डेट 

28 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक)

नया शैक्षणिक सेशन की शुरुआत

28 जुलाई 2026

DU Round 2 Seat Allocation Result: कैसे चेक करें?

छात्र 25 जुलाई को ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर इन आसान स्टेप्स के माध्यम से अपनी सीट अलॉटमेंट स्टेटल को चेक कर सकते हैं:

  1. ऑफिशियल पोर्टल admission.uod.ac.in पर विजिट करें। 
  2. अपने CUET एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से CSAS UG डैशबोर्ड में लॉगिन करें।
  3. Seat Allocation टैब पर क्लिक करें। 
  4. डैशबोर्ड पर 'Round 2 Seat Allocation' ऑप्शन को चुनें।
  5. फिर, यदि आपको कोई नया कॉलेज या कोर्स अलॉट हुआ है, तो 'Accept Allocation' पर क्लिक करके तुरंत एक्सेप्ट करें।

DU UG Admission 2026 Round 2 से जुड़ा ऑफिशियल ट्वीट 

\

DU में क्लासेस कब से शुरू होंगी? 

एडमिशन की प्रक्रिया के बाद जारी छात्रों के लिए यह क्लासेस 28 जुलाई, 2026 से शुरू हो जाएंगी। साथ ही, सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग दौरों के संबंध में आगे की जानकारी विश्वविद्यालय द्वारा दी जाएगी।

DU UG Admission 2026 राउंड 2 Allotment List डिटेल्स 

दिल्ली विश्वविद्यालय के दूसरे राउंड के सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 25 जुलाई, 2026 को जारी किया जाएगा। साथ ही, छात्र दूसरे अलॉटमेंट की प्रक्रिया से जुड़ी सभी डिटेल्स को जानने के लिए नीचे दी गई इस टेबल को देखें। 

दूसरे CSAS Allocation की घोषणा

25 जुलाई 2026, (दोपहर 12:00 बजे) 

सीट एकसेप्टेंस 

25 जुलाई 2026 से 26 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक)

कॉलेज ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन और अनुमोदन करेगा 

25 जुलाई 2026 से 27 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक) 

ऑनलाइन फीस जमा करने की लास्ट डेट 

28 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक) 

 

छात्र इससे जुड़ी सभी अपडेट्स लेने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। 

 

यहां भी पढ़े: Rojgar Samachar 2026 PDF: इस हफ्ते की सरकारी नौकरी की नोटिफिकेशन देखें

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 23, 2026, 18:22 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News