DU PhD Application 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी पीएचडी एडमिशन की लास्ट डेट Extended, जानें रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

Last Updated: Sep 15, 2026, 13:42 IST

DU PhD Admission 2026 Revised Date, admission.uod.ac.in: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाने की अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार कल यानी बुधवार, 16 सितंबर, 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे।

DU PhD Application 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी पीएचडी एडमिशन की लास्ट डेट Extended, जानें रजिस्ट्रेशन प्रोसेस
DU PhD Application 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी पीएचडी एडमिशन की लास्ट डेट Extended, जानें रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

DU PhD Admission 2026 Last Date: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में पीएचडी (Ph.D.) करने करने वाले छात्रों के लिए शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए पीएचडी एडमिशन प्रोसेस की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है। जो छात्र किसी कारणवश अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए थे, वे अब ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल admission.uod.ac.in या pgportal.uod.ac.in पर जाकर 16 सितंबर तक अपने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा कर सकते हैं।

DU ने ऑफिशियल नोटिस माध्यम से चार साल ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने वाले छात्रों को सूचना प्रदान की। दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा PhD के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट पहले कल यानी 14 सितंबर जारी की गई थी, परंतु नोटिस में लिखे “दिल्ली विश्वविद्यालय से एनईपी, यूजीसीएफ के तहत चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम पूरा कर चुके छात्रों के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि सोमवार, 14 सितंबर, 2026 से बढ़ाकर बुधवार, 16 सितंबर, 2026 कर दी गई है।” के अनुसार इसे आगे बढ़ा दिया गया है। 

DU PhD एडमिशन 2026 हाइलाइट्स 

DU PhD में एडमिशन 2026 लेने वाले छात्र आफिशियल बदलाव और डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। इस टेबल में रजिस्ट्रेशन की नई लास्ट डेट के साथ सभी कैटेगरी के लिए फीस भी शामिल है। 

इवेंट 

डिटेल्स 

विश्वविद्यालय का नाम

दिल्ली विश्वविद्यालय (University of Delhi)

कार्यक्रम का नाम

Ph.D. (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी)

शैक्षणिक सेशन 

2026–27

रिवाइज्ड रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट 

16 सितंबर 2026

रजिस्ट्रेशन फीस

UR / OBC-NCL / EWS: ₹250

रजिस्ट्रेशन मोड

ऑनलाइन (Online)

ऑफिशियल वेबसाइट

admission.uod.ac.in / pgportal.uod.ac.in

DU PhD Application 2026 से जुड़ी इंपॉर्टेंट डेट्स 

दिल्ली विश्वविद्यालय में पीएचडी 2026 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए नीचे दी गई टेबल में डेट्स भी काफी इंपॉर्टेंट है।  

डेट्स 

इवेंट 

27 अगस्त, 2026

रजिस्ट्रेशन शुरू हुई थी

16 सितंबर, 2026

रजिस्ट्रेशन खत्म होने की रिवाइज्ड डेट 

16 सितंबर, 2026

रिसर्च प्रपोजल में बदलाव करने की लास्ट डेट 

DU PhD Admission 2026, Application Notice and Direct Link for Applying here

DU PhD Admission 2026 - Revised Notice of Registration Last Date 

यहां पढ़े

DU PhD Admission 2026 - Official Link for Applying 

यहां क्लिक करें

Registration Process 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय में पीएचडी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

दिल्ली विश्वविद्यालय में पीएचडी 2026 में रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके प्रक्रिया को पूरा करें।

  1. दिल्ली विश्वविद्यालय के एडमिशन पोर्टल admission.uod.ac.in पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर दिए गए ‘Ph.D. Admission Portal 2026-27’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर, छात्र अपनी ईमेल आईडी और बेसिक जानकारी का उपयोग कर New Registration को पूरा करें।
  4. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर अपना व्यक्तिगत डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता और रिसर्च प्रपोजल को ध्यान से फिल करें। 
  5. ये सभी डिटेल्स को फील करने के बाद छात्र इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें।  
  6. फिर, कैटेगरी के अनुसार रजिस्ट्रेशन फीस को जमा करें।
  7. फीस जमा करते ही, फॉर्म को सबमिट कर दें। 
  8. फिर, याद से उस फॉर्म का एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें। 

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी जानकारी

पीएचडी एडमिशन 2026 से जुड़े छात्रों को इन नए नियमों और निर्देशों को ध्यान में रखें। 

  • UGC NET स्कोर का सीधा उपयोग: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों के अंदर अब यूजीसी नेट (UGC NET/CSIR NET) स्कोरकार्ड के आधार पर बिना अलग से एडमिशन एग्जाम में दिए भी पीएचडी सीटों पर एडमिशन और इंटरव्यू के लिए अर्हता मिलती है।
  • 4 साल ग्रेजुएशन (FYUP) छात्रों के लिए अवसर: NEP 2020 के अंदर जिन छात्रों ने 4 साल के ग्रेजुएशन प्रोग्राम में कम से कम 7.5 CGPA के साथ पूरा किया है, वे भी डायरेक्ट पीएचडी के लिए एलिजिबल बनाए गए हैं।
  • रिसर्च प्रपोजल की तैयारी (Research Proposal): रजिस्ट्रेशन प्रोसेस का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा एक मजबूत 'रिसर्च प्रपोजल' या 'SOP' होता है। इंटरव्यू बोर्ड में इसी प्रपोजल के आधार पर छात्रों के एलिजिबिलिटी का मूल्यांकन किया जाता है।

यहां भी पढ़े: Bihar Vidhan Parishad Final Result 2026 OUT: LDC और DEO एग्जाम का फाइनल रिजल्ट आउट, यहां से पाएं Direct PDF Link

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 15, 2026, 13:42 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News