CTET 2026 Notification: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET February 2026 परीक्षा का नोटिफिकेशन आज, 27 नवंबर 2025 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण जानकारी है। CTET फरवरी 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 18 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस लेख में दी गई आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसके बाद ही फॉर्म भरें।
CTET February 2026 Notification: सीटीईटी फरवरी परीक्षा हाइलाइट्स
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET फरवरी 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस आधिकारिक नोटिफिकेशन में आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तारीखें और परीक्षा पैटर्न जैसी सभी जरूरी जानकारी शामिल है।
CTET परीक्षा में दो पेपर होते हैं—
-
पेपर 1: उन उम्मीदवारों के लिए जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं।
-
पेपर 2: उन उम्मीदवारों के लिए जो कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं।
जो उम्मीदवार CTET की पात्रता पूरी करते हैं, उनके लिए यह टीचिंग करियर शुरू करने का एक बेहतरीन अवसर है। उम्मीदवार CTET फरवरी 2026 परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
| बोर्ड का नाम | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) |
| परीक्षा का नाम | केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET फरवरी 2026) |
| परीक्षा स्तर | राष्ट्रीय स्तर |
| आवेदन तिथियां | 27 नवंबर से 18 दिसंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक) |
| सीटेट की ऑफिशियल वेबसाइट | www.ctet.nic.in |
| सीटीईटी 2026 आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF |
CTET February 2026 Date: कब होगी सीटेट की परीक्षा?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 08 फरवरी 2026 (रविवार) को सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) का 21वां संस्करण आयोजित करेगा। यह परीक्षा पेपर-I और पेपर-II के लिए होगी और देशभर के 132 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

CTET 2026 Eligibility Criteria: पेपर 1 और पेपर 2 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
पेपर I के लिए उम्मीदवार का 10+2 पास होना और 2 साल का डी.एल.Ed. या 4 साल का B.El.Ed. पूरा करना जरूरी है। जबकि पेपर II के लिए उम्मीदवार का स्नातक पास होना और 2 साल का डी.एल.Ed. या 1 साल का B.Ed. पूरा करना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ देखें।
CTET Application Form 2026 Link
जो उम्मीदवार टीचिंग में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए CTET फरवरी 2026 एक सुनहरा मौका है। वे CTET आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। सीटेट फॉर्म लिंक ऑफिशियल वेबसाइट www.ctet.nic.in
पर एक्टिव कर दिया गया है। आवेदन फॉर्म 27 नवंबर से 18 दिसंबर 2025 (रात 11:59 बजे) तक भरे जा सकते हैं।
CTET Application Form 2026 Direct Link
सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा का आवेदन शुल्क कितना है?
उम्मीदवार सीटीईटी पेपर I या पेपर II के लिए श्रेणी अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
| श्रेणी | केवल पेपर I या II | दोनों पेपर I & II |
|---|---|---|
| सामान्य / OBC | ₹1000 | ₹1200 |
| SC / ST / दिव्यांग | ₹500 | ₹600 |
नोट: CTET फरवरी 2026 परीक्षा से जुड़ी सभी सटीक और आधिकारिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक अधिसूचना को अवश्य पढ़ें। सीटीईटी नोटिफिकेशन PDF इस लेख में ऊपर उपलब्ध है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation