CTET Admit Card 2026 Link 2 [OUT]: ctet.nic.in पर जारी हुआ सीटीईटी एडमिट कार्ड, परीक्षा 7-8 फरवरी को

Feb 6, 2026, 11:08 IST

CTET Admit Card 2026 Link 2 OUT: सीटीईटी का एडमिट कार्ड 2026 लिंक अब ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर एक्टिव  हो गया है। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि (DOB) का इस्तेमाल करके सीटीईटी हॉल टिकट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 7-8 फरवरी, 2026 को होगी।

CTET Admit Card 2026 Link 2 Active
CTET Admit Card 2026 Link 2 Active

CTET Admit Card 2026 Link 2 OUT: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 5 फरवरी 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए आवेदन किया था, वे अब एक्टिव लिंक-2 के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 7-8 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी और उम्मीदवार अपने हॉल टिकट में परीक्षा केंद्र, शिफ्ट टाइमिंग और अन्य जरूरी विवरण देख सकते हैं। 

सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) सरकारी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता तय करने हेतु साल में दो बार कराई जाती है। 25 नवंबर 2025 के नोटिस के अनुसार परीक्षा देश के 132 शहरों में दो शिफ्ट में होगी — पेपर II सुबह 9:30 बजे से 12:00 बजे तक और पेपर I दोपहर 2:30 बजे से 5:00 बजे तक। उम्मीदवार अब ऑनलाइन अपना सीटीईटी 2026 हॉल टिकट डाउनलोड कर परीक्षा की तैयारी पूरी कर सकते हैं।

CTET Admit Card 2026 Link 2 Active

CBSE ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए सीटीईटी 2026 एडमिट कार्ड का Login Link-2 भी एक्टिव कर दिया है। पहले लिंक पर तकनीकी समस्या आने के कारण नया लिंक जारी किया गया है। अभ्यर्थी अब एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड की मदद से ctet.nic.in पर आसानी से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

यहां क्लिक करें:-CTET Admit Card 2026 Login Link-2 

यहां क्लिक करें:-CBSE CTET Admit Card Login Link-1 

CTET Admit Card 2026 Download Kaise Kare?

सीटीईटी 2026 एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए सबसे ज़रूरी दस्तावेज़ है। उम्मीदवार सुनिश्चित करें कि वे एग्जाम सेंटर पर हॉल टिकट की साफ़ और प्रिंटेड कॉपी लेकर जाएं। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा। किसी परेशानी से बचने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स से CTET फरवरी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

  • ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर (link2) Download Admit Card: CTET Feb-2026 और (link1) Download Admit Card: CTET Feb-2026 लिंक पर क्लिक करें।

  • एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करें।

  • स्क्रीन पर दिखा कैप्चा भरकर Submit दबाएं।

  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।

  • ऊपर दिए Download बटन पर क्लिक करके PDF सेव कर लें।

Central Teacher Eligibility Test Admit Card 2026 पर उल्लिखित विवरण

सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) एडमिट कार्ड 2026 पर दिए गए विवरण चेक करें;-

  • उम्मीदवार का नाम

  • रोल नंबर

  • आवेदन/रजिस्ट्रेशन नंबर

  • जन्मतिथि (DOB)

  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर

  • पिता/माता का नाम

  • परीक्षा की तिथि

  • परीक्षा की शिफ्ट और समय

  • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता

  • पेपर का प्रकार (पेपर-1 या पेपर-2)

  • रिपोर्टिंग टाइम

  • परीक्षा दिवस के निर्देश और गाइडलाइंस

उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी जानकारी ध्यान से जांच लें। किसी गलती पर तुरंत हेल्पलाइन से संपर्क करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News