CGBSE 10th, 12th Supplementary Result 2025 OUT: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। सीजी बोर्ड ने सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 8 जुलाई से 22 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की थीं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करने होंगे।
परीक्षा | पंजीकृत परीक्षार्थी | उपस्थित परीक्षार्थी | कुल परिणाम घोषित | पास परीक्षार्थी | पास प्रतिशत (%) | छात्र पास हुए (%) | छात्रा पास (%) | प्रथम श्रेणी | द्वितीय श्रेणी | तृतीय श्रेणी | परिणाम रोके गए |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
10वीं | 39,583 | 37,527 | 37,524 | 12,065 | 32.15 | 28.47 | 36.17 | 1,564 | 9,325 | 1,176 | 3 |
12वीं | 35,765 | 34,059 | 34,055 | 16,747 | 49.17 | 48.33 | 50.04 | 4,781 | 11,165 | 801 | 4 |
CG Board 10th, 12th Supplementary Result 2025 Link
छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। अब रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर सक्रिय कर दिया गया है। छात्र अपने रोल नंबर दर्ज करके रिजल्ट देख सकते हैं और साथ ही मार्कशीट भी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। जिन विद्यार्थियों ने सप्लीमेंट्री परीक्षा दी थी, वे नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए तुरंत अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
CG 10th Supplementary Result 2025 Link | |
CG 12th Supplementary Result 2025 Link |
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
छात्र छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से चेक कर सकते हैं:
-
सबसे पहले CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर “परीक्षा परिणाम – हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा 2025 और परीक्षा परिणाम – हाईस्कूल द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा 2025” लिंक पर क्लिक करें।
-
अब नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
-
“सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
-
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं पूरक परिणाम 2025 मार्कशीट पर ये उल्लिखित विवरण करें चेक
CGBSE (छत्तीसगढ़ बोर्ड) की 10वीं और 12वीं पूरक (सप्लीमेंट्री) परीक्षा 2025 की मार्कशीट (अंकपत्र) पर उल्लेखित महत्वपूर्ण विवरण:
-
Roll Number (रोल नंबर)
-
Candidate’s Name (छात्र/छात्रा का नाम)
-
Father’s Name (पिता का नाम)
-
Mother’s Name (माता का नाम)
-
Centre Code (परीक्षा केंद्र कोड)
-
School Code (विद्यालय कोड)
-
Subject-wise Marks – Theory + Practical (विषयवार अंक – सिद्धांत और व्यावहारिक)
-
Grand Total (कुल प्राप्त अंक)
-
Division/Percentage (विभाजन या प्रतिशत)
CG Board मुख्य परीक्षा का रिजल्ट कैसा रहा था?
परीक्षा | कुल पास प्रतिशत | लड़कियों का पास प्रतिशत | लड़कों का पास प्रतिशत |
---|---|---|---|
10वीं मुख्य परीक्षा 2025 | 76.53% | 80.70% | 71.39% |
12वीं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2025 | 81.87% | 84.67% | 78.07% |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation