CG Vyapam Pre Deled Answer Key 2026: सीजी व्यापम प्री डीएलएड आंसर की vyapamcg.cgstate.gov.in जारी, 17 जून तक करें ऑब्जेक्शन
CG Vyapam Pre Deled Answer Key 2026: छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल ने प्री डीएलएड आंसर की जारी कर दी है। जारी उत्तर कुंजी के माध्यम से उम्मीदवार अपने अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।
CG Vyapam Pre Deled Answer Key 2026: छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) रायपुर ने प्री डीएलएड की मॉडल आंसर की 2026 जारी कर दी है। सीजी व्यापम प्री डीएलएड परीक्षा का आयोजन 4 जून, 2026 को किया गया था। जिसकी प्रोविजनल आंसर की आज 12 जून, 2026 को व्यापम की वेबसाइट https://vyapameg.cgstate.gov.in/ पर नोटिस के साथ जारी कर दी गई है। उम्मीदवार वेबसाइट पर मॉडल उत्तर देख सकते हैं। इसी के साथ आपत्ति दर्ज करान के लिए आपको 17 जून, 2026 दोपहर 3 बजे तक का समय दिया जा रहा है।
CG Vyapam Model Answer Key pdf download: आंसर की जारी
छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) की ओर से आज 12 जून को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई है। जिससे आप अपने अंकों का अनुमान लगा पाएंगे। इसी के साथ आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 17 जून, 2026 तक का समय दिया जा रहा है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन ही आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। डाक द्वारा या किसी अन्य माध्यम से आपत्ति दर्ज स्वीकार नहीं की जाएगी। जारी की गई उत्तर कुंजी के माध्यम से आप अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इसी के साथ अनुमानित अंकों का आकलन कर पाएंगे।
| सीजी व्यापम उत्तर कुंजी 2026 |
CG Vyapam Answer Key 2026: आपत्ति शुल्क
प्री-डीएलएड मॉडल उत्तर कुंजी 2026 आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 50 रुपये का शुल्क जमा कराना होगा। यह आपत्ति शुल्क उम्मीदवारों को अपने प्रूफ के साथ ऑनलाइन माध्यम से ही जमा कराना होगा।

CG Vyapam Answer Key 2026: आपत्ति दर्ज कैसे कराएं
व्यापम की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप अपनी आपत्तियां 17 जून दोपहर 3 बजे तक प्रूफ के साथ दर्ज करा सकते हैं। ऑब्जेक्शन करने के लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर vyapameg.cgstate.gov.in जाएं।
-
होम पेज पर, CG Vyapam Answer Key 2026 आपत्ति लिंक पर क्लिक करें।
-
लॉगिन करने के लिए जिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें।
-
प्रूफ के साथ शुल्क सहित फाइल अपलोड करें।
-
ऑब्जेक्शन शुल्क का प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.