CA Inter Sep 2026 Result Out: सीए इंटरमीडिएट एग्जाम का रिजल्ट जारी, पाएं Direct Link

Last Updated: Oct 22, 2026, 12:39 IST

CA Inter Result 2026 Released: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 एग्जाम का रिजल्ट ऑफिशियल पोर्टल caresults.icai.org पर जारी कर दिया है। दोनों ग्रुप्स का कुल पासिंग प्रतिशत 13.21 रहा है, जिसमें नील राजेश शाह और साक्षी चांडक ने ऑल इंडिया प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्र अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर तुरंत स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CA Inter Result 2026 Released
CA Inter Result 2026 Released

ICAI CA Inter Result 2026 Out: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर सेशन के सीए इंटरमीडिएट एग्जाम (CA Intermediate September 2026 Examination) का रिजल्ट ऑफिशियल रूप से जारी कर दिया गया है। इस एग्जाम में भाग लेने वाले देश भर के हजारों छात्र अब अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड आईसीएआई के ऑफिशियल पोर्टल पर देख सकते हैं।

आईसीएआई द्वारा जारी नंबरों के अनुसार, सितंबर एग्जाम सेशन के लिए डायरेक्ट लिंक caresults.icai.org पर एक्टिव कर दिया गया है। छात्र रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) और रोल नंबर फिल करके आसानी से स्कोरकार्ड और पासिंग स्टेटस को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

CA Intermediate September 2026 Overview

मुख्य डिटेल्स व पासिंग प्रतिशत आईसीएआई द्वारा सीए इंटरमीडिएट सितंबर सेशन के लिए जारी पास प्रतिशत (Pass Percentage) तथा एग्जाम की डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

ऑफिशियल डिटेल्स 

एग्जाम आयोजक संस्था

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI)

एग्जाम का नाम

सीए इंटरमीडिएट (CA Intermediate - September 2026)

एग्जाम डेट्स 

01 सितंबर से 12 सितंबर 2026

रिजल्ट जारी होने की डेट 

(आज) 22 अक्टूबर 2026

ग्रुप-1 पास प्रतिशत (Group 1)

23.14% (1,00,301 में से 23,210 छात्र उत्तीर्ण)

ग्रुप-2 पास प्रतिशत (Group 2)

18.92% (68,400 में से 12,938 छात्र उत्तीर्ण)

दोनों ग्रुप पास प्रतिशत 

13.21% (38,339 में से 5,066 छात्र उत्तीर्ण)

ऑफिशियल वेबसाइट्स

caresults.icai.org

CA Inter Result 2026 Direct Link - यहां क्लिक करें

सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 ऑल इंडिया टैलेंट/टॉपर्स लिस्ट (AIR Toppers List)

आईसीएआई ने रिजल्ट जारी करने के साथ ही ऑल इंडिया रैंक (AIR) हासिल करने वाले टॉपर्स की लिस्ट भी ऑफिशियल रूप से जारी कर दी है:

  • AIR 1 (संयुक्त टॉपर): नील राजेश शाह एवं चांडक साक्षी - दोनों ने 502/600 मार्क्स (83.67%) प्राप्त कर पहली रैंक हासिल की।
  • AIR 2: श्रुति वी. — 492 मार्क्स (82.00%)।
  • AIR 3: प्रेम अग्रवाल — 490 मार्क्स (81.67%)।

रिजल्ट चेक करने के लिए इन वेबसाइट से करें चेक

सीए इंटर एग्जाम का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। छात्र

नीचे दी गई इन वेबसाइट का उपयोग करें। 

1. icai.nic.in 

2. icaiexam.icai.org     

3. icai.org 

4. caresults.icai.org 

CA Inter Result 2026 कैसे चेक करें? 

ICAI CA Inter Result 2026 को डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट caresults.icai.org पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर प्रदर्शित हो रहे CA Intermediate Result September 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर, अपना 6 नंबर वाला Roll Number और Registration Number को फिल करें। 
  4. फिल करने के बाद स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को फिल है। 
  5. Submit बटन पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  6. फिर, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और आर्टिकलशिप रजिस्ट्रेशन के लिए अपना रिजल्ट सुरक्षित डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 22, 2026, 12:39 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News