BSEB Exam 2027: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं एग्जाम रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, जल्द करें अप्लाई
Bihar Board Registration 2027 Ends Today: बिहार बोर्ड (BSEB) मैट्रिक और इंटरमीडिएट फाइनल एग्जाम 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज खत्म हो रही है। जिन छात्रों का रजिस्ट्रेशन अभी तक नहीं हुआ है, वे तुरंत अपने स्कूल प्रशासन के माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और फीस को समय रहते पूरा कर लें। छात्र यहां से डायरेक्ट लिंक पाएं।
BSEB Exam 2027: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित की जाने वाली मैट्रिक (Class 10th) और इंटरमीडिएट (Class 12th) फाइनल एग्जाम 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। जिन छात्रों ने अभी तक 2027 की बोर्ड एग्जाम के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उनके लिए आज लास्ट मौका है।
स्कूल प्रशासन को आज ही ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपने सभी योग्य छात्रों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, फोटो, सिग्नेचर अपलोड और फीस जमा करने के प्रोसेस को पूरा करना होगा। साथ ही, मैट्रिक यानी 10वीं में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन फीस को जमा करने की लास्ट डेट 16 सितंबर 2026 है, जबकि इंटरमीडिएट यानी 12वीं में एडमिशन के लिए फीस जमा करने की लास्ट डेट 22 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
BSEB Exam 2027 Registration Key Details
BSEB Inter & Matric Exam 2027 के रजिस्ट्रेशन प्रोसेस से जुड़ी सभी डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | मैट्रिक (Class 10th) | इंटरमीडिएट (Class 12th) |
| संचालन संस्था | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) |
| रजिस्ट्रेशन मोड | ऑनलाइन (स्कूल लॉगिन द्वारा) | ऑनलाइन (स्कूल लॉगिन द्वारा) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | ||
| रजिस्ट्रेशन स्थिति | आज लास्ट डेट | आज अंतिम तिथि (शुल्क भुगतान प्रक्रिया जारी) |
महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स:
| डॉक्यूमेंट्स | लिंक |
| रजिस्ट्रेशन सेशन 2026-28 के लिए विज्ञप्ति | |
| कला और वाणिज्य निजी रजिस्ट्रेशन प्रपत्र |
BSEB Inter & Matric Exam 2027 Registration Link
दोनों कक्षाओं यानी 10वीं और 12वीं के फाइनल एग्जाम में शामिल होने से पहले छात्रों को ऑफिशियल लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा। छात्र नीचे दी गई टेबल से इन लिंक्स को प्राप्त करें।
| BSEB Matric Registration 2027 Link | |
| BSEB Intermediate Registration 2027 Link |
BSEB Inter & Matric Exam 2027 के लिए ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?
छात्र स्वयं सीधे पोर्टल पर फॉर्म नहीं भर सकते है। BSEB Inter & Matric Exam 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को स्कूल और कॉलेज के प्रधानाध्यापक द्वारा ही फिल किया जाएगा। छात्र और स्कूल नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- ऑफिशियल वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com पर विजिट करें।
- लॉग इन करने के लिए स्कूल का यूजर आईडी और पासवर्ड को फिल करें।
- डैशबोर्ड में, संबंधित छात्रों का डेटा अपलोड करें।
- जमा करने के लिए उनकी फोटो और सिग्नेचर को अपलोड करें।
- ऑनलाइन एग्जाम फीस का भी भुगतान करें।
- फिर, उस स्लिप को डाउनलोड करें।
- डाउनलोड करने के बाद छात्र स्लिप का एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।
Bihar Board Registration 2027 Ends Today: Official Tweet
#Bihar #BSEB #BiharBoard @BiharEducation_ @mkrtiwari_bjp @samrat4bjp https://t.co/4APXzRu0Ox
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) September 14, 2026
यहां भी पढ़े: Delhi-Noida के स्कूलों में नवंबर और दिसंबर में आउटडोर स्पोर्ट्स पर रोक, CAQM ने जारी की एडवाइजरी
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.