BPSC TRE 4 Exam Date 2026 OUT: बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा की तारीखें घोषित, यहां देखें शेड्यूल PDF

Last Updated: Feb 18, 2026, 09:24 IST

BPSC TRE 4 Exam Date 2026 OUT: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने प्राइमरी से सीनियर सेकेंडरी शिक्षकों के लिए TRE 4 शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 की तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षा सितंबर 2026 में आयोजित की जाएगी। इस लेख में आप परीक्षा कार्यक्रम, शिफ्ट, ऑफ़लाइन परीक्षा मोड और आधिकारिक PDF डाउनलोड करने की जानकारी देख सकते हैं।

BPSC TRE 4 परीक्षा तिथि 2026 जारी
BPSC TRE 4 परीक्षा तिथि 2026 जारी

BPSC TRE 4 Exam Date 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती (TRE-4) 2026 की परीक्षा की तारीखें आधिकारिक नोटिस के जरिए घोषित कर दी हैं। परीक्षा सितंबर 2026 में आयोजित होगी और इसका आयोजन 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 के बीच किया जाएगा। इस भर्ती के तहत बिहार के सरकारी स्कूलों में 46,595 शिक्षक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा का रिजल्ट नवंबर 2026 में जारी होने की संभावना है। हाल ही में राज्य सरकार ने रिक्त पदों की जानकारी BPSC को भेजी थी, जिसके बाद आयोग ने TRE-4 Exam 2026 की तैयारी शुरू कर दी। उम्मीदवार अब Bihar Teacher Recruitment 2026 के लिए तैयारी और रिवीजन पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

BPSC TRE 4.0 Exam Date 2026 OUT

BPSC TRE 4.0 एग्जाम 202622 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा के जरिए प्राइमरी टीचर, मिडिल स्कूल टीचर, सेकेंडरी टीचर और सीनियर सेकेंडरी टीचर समेत 46,595 टीचिंग पोस्ट पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा तिथि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई इमेज में देख सकते हैं और अपनी तैयारी उसी के अनुसार कर सकते हैं।

Screenshot 2026-02-18 090934

बीपीएससी टीआरई 4.0 परीक्षा तिथि 2026-हाइलाइट्स

BPSC TRE 4.0 परीक्षा 2026 बिहार में शिक्षक बनने के लिए अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अवसर है। इसके माध्यम से प्राइमरी, मिडिल, सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी टीचर पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड (OMR आधारित) में आयोजित होगी। यह भर्ती परीक्षा बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षक नियुक्ति के लिए 2026 की सबसे महत्वपूर्ण भर्तियों में से एक मानी जा रही है। TRE-4 में बिहार डोमिसाइल वाले उम्मीदवारों को लाभ मिलेगा, जैसा कि नीतीश सरकार ने राज्य की प्रमुख भर्ती परीक्षाओं में लागू करने की घोषणा की थी।

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) 4.0

आयोजनकर्ता

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)

परीक्षा तिथि

22 से 27 सितंबर 2026

पद

प्राइमरी टीचर, मिडिल स्कूल टीचर, सेकेंडरी टीचर, सीनियर सेकेंडरी टीचर

परीक्षा मोड

ऑफ़लाइन (OMR आधारित)

BPSC TRE 4.0 एग्जाम डेट 2026 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके ऑफिशियल बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा तारीख देख सकते हैं। 

  1. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें।

  2. होमपेज पर “Exam Calendar” सेक्शन में जाएं।

  3. पेज को नीचे की ओर स्क्रॉल करें।

  4. “1 Phase Exams (Only Written)” सेक्शन खोलें।

  5. वहां School Teacher Recruitment Examination (TRE-4) की जानकारी चेक करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News