BPSC PO OMR Sheet 2026 OUT: बिहार अभियोजन पदाधिकारी परीक्षा की ओएमआर शीट जारी, इस तारीख तक करें आपत्ति दर्ज
Bihar PO OMR Sheet 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन अधिकारी (PO) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की ओएमआर शीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके ओएमआर शीट डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी उम्मीदवार को OMR Sheet में कोई गलती नजर आती है, तो वे 3 नवंबर 2026 तक अपनी ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।
Bihar PO OMR Sheet 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), पटना ने 27 अक्टूबर 2026 को अभियोजन पदाधिकारी (Prosecution Officer) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (विज्ञापन संख्या 13/2026) में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। आयोग द्वारा अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। परीक्षा में उपस्थित हुए सभी उम्मीदवार आयोग के पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी ओएमआर शीट डाउनलोड कर सकते हैं और किसी भी प्रकार की गलती होने पर निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

BPSC PO OMR Sheet 2026 Download Link
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा अभियोजन पदाधिकारी (Prosecution Officer) प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए ओएमआर शीट डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक पोर्टल पर एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए पर क्लिक करके अपनी ओएमआर शीट डाउनलोड कर सकते हैं और यदि कोई त्रुटि हो तो आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
यहां क्लिक करें- BPSC PO OMR Sheet 2026 Direct Link
BPSC PO OMR Sheet डाउनलोड और आपत्ति दर्ज करने के स्टेप्स
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपनी OMR शीट डाउनलोड कर सकते हैं और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
-
सबसे पहले अभ्यर्थी आयोग के आधिकारिक पोर्टलपर जाएं।
-
अपने यूजर क्रेडेंशियल्स (User Name और Password) की मदद से लॉगिन करके अपने 'Dashboard' में प्रवेश करें।
-
डैशबोर्ड से अपनी OMR Sheet डाउनलोड करें।
-
यदि डाउनलोड की गई OMR शीट में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो उम्मीदवार 03 नवंबर, 2026 तक examcontroller-bpsc@gov.in पर ईमेल के माध्यम से अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
BPSC PO OMR Sheet: अभ्यर्थी इन बातों का विशेष रखें ध्यान
आयोग ने अपनी अधिसूचना में उम्मीदवारों के लिए कुछ महत्वपूर्ण दिशानिर्देश भी जारी किए हैं:
-
उम्मीदवार ध्यान दें कि 03 नवंबर 2026 के बाद OMR शीट की कोई भी प्रति उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।
-
ओएमआर शीट में त्रुटि से संबंधित आपत्ति केवल आधिकारिक ईमेल आईडी examcontroller-bpsc@gov.in के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी।
-
किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आपत्ति या निर्धारित अंतिम तिथि (03 नवंबर 2026) के बाद भेजी गई किसी भी आपत्ति पर आयोग द्वारा विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर दिए गए लिंक के माध्यम से समय रहते अपनी आपत्तियां जमा करनी चाहिए।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.