Bihar MLC Election Result 2026 LIVE: बिहार समेत चार राज्यों की विधान परिषद सीटों पर चुनावी नतीजों का इंतजार तेज हो गया है। मंगलवार सुबह 8 बजे से उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में कुल 28 सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई। इन सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। चुनाव परिणामों से न केवल उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा, बल्कि संबंधित राज्यों में राजनीतिक दलों के प्रदर्शन की तस्वीर भी साफ होगी। खास तौर पर उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) के बीच मुकाबले पर सबकी निगाहें टिकी हैं। साथ ही बिहार पर भी सबकी नजरें लगी हुई है। निर्वाचन आयोग की ओर से आधिकारिक परिणाम मंगलवार शाम तक घोषित किए जाने की उम्मीद है। यूपी की बात करें तो, वाराणसी स्नातक और शिक्षक, आगरा स्नातक और शिक्षक, लखनऊ स्नातक और शिक्षक, मेरठ स्नातक और शिक्षक, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक और गोरखपुर-फैजाबाद, इलाहाबाद-झांसी स्नातक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए काउंटिंग जारी है। आप यहां लेटेस्ट अपडेट देखें।
बिहार से आ ही अपडेट के तहत, जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह ने पटना ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र के मतगणना केंद्र पर कथित तौर पर CCTV कैमरों के न होने और वहां की खराब स्थिति को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर से बात की है।
