सुबह की शुरुआत इन 10 दमदार कोट्स के साथ करें, बदल जाएगा जिंदगी देखने का नजरिया

Last Updated: Nov 19, 2026, 06:58 IST

Motivational Quotes: सुबह में हमें हमेशा अच्छा ही सोचना चाहिए, क्योंकि जैसा आप सोचते हैं, वैसा ही आपका पूरा दिन गुजरता है। इसके लिए जरूरी है कि हमारा दिमाग पॉजिटिव हो, नेगेटिव नहीं। आज आपका दिन अच्छा गुजरे, इसके लिए हम कुछ ऐसे अनमोल विचार लेकर आए हैं, जो आपको कभी निराश नहीं होने देंगे।    

Motivational Quotes
Motivational Quotes

Morning Quotes in Hindi: सफलता के लिए जरूरी है कि हम रात में समय पर सोएं और सुबह जल्दी जागें। सुबह जल्दी उठने से आपको अपने काम पूरे करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। इसके साथ ही सकारात्मक रहना भी बेहद जरूरी है, ताकि आप अपने हर काम को दोगुनी एनर्जी के साथ कर सकें। आइए आज हम कुछ ऐसी ही महान शख्सियतों के प्रेरणादायक कोट्स पढ़ते हैं, जिससे आपका पूरा दिन ऊर्जा से भरपूर रहे और आपके चेहरे पर एक प्यारी-सी मुस्कान आ जाए। 

लक्ष्य पाने तक न रुकें

"उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।" - स्वामी विवेकानंद 

अपने काम से प्यार करें

"महान काम करने का एक ही तरीका है कि आप जो करते हैं, उससे प्यार करें।" - स्टीव जॉब्स 

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती

"कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, और बिना कुछ किए ही जय-जयकार नहीं होती।" - हरिवंश राय बच्चन 

बदलाव की शुरुआत खुद से करें

"आप दुनिया में जो बदलाव देखना चाहते हैं, पहले खुद वह बदलाव बनें।" - महात्मा गांधी

अपनी मेहनत और जुनून को सबसे ऊपर रखें

"सफलता कोई अच्छा शिक्षक नहीं है, असफलता ही आपको विनम्र बनाती है और असली सबक सिखाती है।" - शाहरुख खान

आलोचनाओं का जवाब अपने काम से दें

"लोग आप पर पत्थर फेंकते हैं, तो आप उन्हें मील के पत्थर में बदल दें।" - सचिन तेंदुलकर 

नए अवसरों के लिए हमेशा तैयार रहें

"अपनी असुरक्षाओं से बाहर निकलें और उन चीजों पर काम करें जो आपको उत्साहित करती हैं, भले ही वे थोड़ी मुश्किल लगें।" - सुंदर पिचाई 

खुद को हमेशा एक छात्र समझें

"जब भी आप यह मान लेते हैं कि आप सब कुछ जानते हैं, उसी पल से आपका विकास रुक जाता है।" - इंदिरा नूयी

 असंभव को संभव बनाने का साहस रखें

"जब तक कोई काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक वह हमेशा असंभव ही लगता है।" - नेल्सन मंडेला

 आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत पर भरोसा रखें

"आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत आपको हमेशा सफलता दिलाने का सबसे बेहतरीन रास्ता है।" - विराट कोहली 

रचनात्मकता और कल्पना को उड़ान दें

"एक सफल व्यक्ति बनने की कोशिश करने के बजाय, एक सिद्धांतों वाला (मूल्यवान) व्यक्ति बनने का प्रयास करें।" - अल्बर्ट आइंस्टीन

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Nov 19, 2026, 06:58 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News