Bareilly School Holiday Update 2026: बरेली में भारी बारिश के कारण आज बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, डीएम ने जारी किया आदेश
बरेली में मूसलाधार बारिश और जलभराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने 29 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। साथ ही, मौसम विभाग (IMD) द्वारा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भारी बारिश और आंधी-तूफान के अलर्ट जारी किया है। छात्र स्कूल की छुट्टी से जुड़ी किसी भी ताजा अपडेट के लिए नोटिस बोर्ड या स्कूल व्हाट्सएप ग्रुप को देखते रहें।
School Holiday September 29, 2026: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मद्देनजर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बरेली के जिलाधिकारी (DM) और जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) के आदेश के अनुसार, 29 सितंबर 2026 को जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, प्राइवेट और सहायता प्राप्त (Aided) स्कूल-कॉलेज तथा अन्य शैक्षणिक संस्थान पूरी तरह बंद रहेंगे।
पिछले कुछ दिनों से हो रही रुक-रुक कर और तेज बारिश के कारण शहर और ग्रामीण इलाकों के निचले हिस्सों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। छात्रों की सुरक्षा और आवागमन में होने वाली दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए एहतियातन यह कदम उठाया गया है।
Bareilly School Holiday 2026 की मुख्य डिटेल्स को यहां से देखें
बरेली जिले में बारिश के कारण छुट्टी से जुड़ी सभी इंपॉर्टेंट डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | डिटेल्स |
| प्रभावित जिला | बरेली (उत्तर प्रदेश) |
| छुट्टी की डेट | 29 सितंबर 2026 |
| लागू कक्षाएं | नर्सरी से कक्षा 12वीं, डिग्री कॉलेज व अन्य तकनीकी संस्थान |
| आदेश जारीकर्ता | जिलाधिकारी (DM) / जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS), बरेली |
| बोर्ड्स | UP Board, CBSE, ICSE एवं अन्य सभी मान्यता प्राप्त बोर्ड |
| कारण | भारी बारिश, जलभराव और मौसम विभाग का अलर्ट |
| पेरेंट्स और छात्रों के लिए निर्देश | आधिकारिक नोटिस और स्कूल व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े रहें |
उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में 30 सितंबर तक कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक की उम्मीद की जा रही है। साथ ही, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से कम बारिश भी हो सकती है। दिल्ली और हरियाणा में भी बारिश और गरज-चमक के कारण येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। बिहार में 1 अक्टूबर तक कुछ जगहों पर बारिश होने की उम्मीद है।
किन राज्यों में जारी बारिश का अलर्ट
बरेली के साथ-साथ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भी मौसम बदल रहा है। दक्षिण भारत में तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की पूरी उम्मीद की जा रही है। साथ ही, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 29 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।
क्या 29 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल?
बरेली में 29 सितंबर को स्कूलों के बंद कर दिया गया है। इसी के साथ लगातार बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए अभी सभी जगह यानी यूपी, दिल्ली, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, झारखंड में स्कूलों को कोई नोटिस नहीं दिया गया है।
भारी बारिश और जलभराव के चलते जिला प्रशासन का सख्त रुख
बरेली में मानसून के अंतिम चरण में हो रही तेज बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। शहर के निचले इलाकों, मुख्य सड़कों और शैक्षणिक परिसरों में पानी भरने की खबरें सामने आ रही हैं।
- छात्रों की सुरक्षा प्राथमिकता: बारिश के कारण जलभराव, बिजली के खंभों में करंट उतरने का खतरा और सड़कों पर ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए यह प्रशासनिक फैसला लिया गया है।
- सभी बोर्डों पर लागू: यह आदेश सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड और अन्य सभी मान्यता प्राप्त निजी व सरकारी स्कूलों पर समान रूप से लागू होता है।
- टीचर्स और कर्मचारियों के लिए निर्देश: संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने स्तर पर विभागीय कार्यों का संचालन ऑनलाइन या आवश्यकतानुसार प्रबंधित करें।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.