ITI टॉप कर ऑटोरिक्शा वाले की बेटी ने रचा इतिहास, पीएम मोदी करेंगे सम्मानित

Last Updated: Nov 19, 2026, 12:49 IST

"कहते हैं कि मेहनत और लगन के दम पर किसी भी मंजिल को हासिल किया जा सकता है।"ऑटोरिक्शा वाले की बेटी ने आईआईटी ऑटोमोबाइल कोर्स में पूरे देश में टॉप कर इतिहास रचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 नवंबर को सुप्रिति को सम्मानित करेंगे। 

ITI टॉप कर ऑटोरिक्शा वाले की बेटी ने रचा इतिहास, पीएम मोदी करेंगे सम्मानित
ITI टॉप कर ऑटोरिक्शा वाले की बेटी ने रचा इतिहास, पीएम मोदी करेंगे सम्मानित

Supriti Mahapatra Success Story 2026: ओडिशा के पुरी की रहने वाली सुप्रिति महापात्रा ने कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती कहावत को सच कर दिखाया है। ऑटो रिक्शा चालक की बेटी सुप्रिति ने आईटीआई (ITI) के ऑटोमोबाइल ट्रेड में राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे ओडिशा का नाम रोशन हुआ है। उनकी सफलता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 नवंबर 2026 को लखनऊ में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित करेंगे।

ITI ऑटोमोबाइल ट्रेड में हासिल किए 1194 अंक

सुप्रिति महापात्रा पुरी स्थित सरकारी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (Government ITI) की छात्रा रही हैं। उन्होंने दो वर्षीय ऑटोमोबाइल कोर्स की परीक्षा में कुल 1200 में से 1194 अंक प्राप्त किए हैं। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर लड़कियों की श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि ओडिशा की किसी लड़की ने पहली बार इस ट्रेड में राष्ट्रीय स्तर पर टॉप किया है। ऑटोमोबाइल ट्रेड को पारंपरिक रूप से पुरुषों का क्षेत्र माना जाता रहा है, लेकिन सुप्रिति ने अपनी मेहनत से इस सोच को बदलने का काम किया है।

ऑटो रिक्शा चालक की बेटी हैं सुप्रिति

सुप्रिति के पिता चक्रपाणि महापात्रा ऑटो रिक्शा चलाते हैं, जबकि उनकी मां का नाम लक्ष्मीप्रिया महापात्रा है। परिवार की आर्थिक स्थिति हमेशा मजबूत नहीं रही। कोरोना महामारी के दौरान परिवार को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उनके पिता ऑटो चलाकर प्रतिदिन लगभग 50 से 100 रुपये ही कमा पाते थे।

परिवार की आर्थिक स्थिति और रोजगार की जरूरत को देखते हुए सुप्रिति ने तकनीकी शिक्षा की ओर कदम बढ़ाया। उनके भाई ने आईटीआई के वेल्डर ट्रेड से कोर्स किया था और इसके बाद उन्हें नौकरी मिल गई। भाई से प्रेरणा लेकर सुप्रिति ने भी आईटीआई में दाखिला लेने का फैसला किया।

संस्कृत में भी हासिल कर चुकी हैं गोल्ड मेडल

सुप्रिति की उपलब्धियां केवल तकनीकी शिक्षा तक सीमित नहीं हैं। आईटीआई में प्रवेश लेने से पहले उन्होंने संस्कृत विषय में आचार्य की पढ़ाई पूरी की थी। इसमें भी वह गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। उन्हें वर्ष 2024 में संस्कृत में उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति से सम्मान मिला था।

असिस्टेंट ट्रेनिंग ऑफिसर बनने का सपना

सुप्रिति भविष्य में असिस्टेंट ट्रेनिंग ऑफिसर (ATO) बनना चाहती हैं। उनका उद्देश्य तकनीकी क्षेत्र में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देना और उन्हें रोजगार के लिए तैयार करना है। वह अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को देती हैं। उनकी कहानी उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो आर्थिक कठिनाइयों या सामाजिक धारणाओं के कारण अपने सपनों को पीछे छोड़ देते हैं।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Nov 19, 2026, 12:49 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News