Live

10th, 12th Class Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटर रिजल्ट upmsp.edu.in पर, मार्कशीट की डिजिटल कॉपी करें डाउनलोड

Bagesh Yadav
Apr 26, 2026, 08:56 IST

UP Board 10th, 12th Class Result 2026 LIVE: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट upmsp.edu.in पर जारी। रिजल्ट OUT होने के बाद डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड की जा सकती है। इसके अलावा, डिजिलॉकर या jagranjosh.com/results पर मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है। डॉ. महेंद्र देव, निदेशक माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश द्वारा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम जारी किया. 54 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार ख़त्म, बोर्ड अपनी परंपरा अनुसार दोनों परिणाम एक साथ एक बार फिर से जारी करने जा रहा है. छात्र UMANG ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं। CM योगी ने छात्रों अभिभावकों एवं शिक्षकों को दी बधाई. यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 में अपने अंकों से असंतुष्ट छात्रों के लिए राहत की खबर है। स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और छात्र 17 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

10th, 12th Class Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटर रिजल्ट upmsp.edu.in पर, मार्कशीट की डिजिटल कॉपी करें डाउनलोड
10th, 12th Class Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटर रिजल्ट upmsp.edu.in पर, मार्कशीट की डिजिटल कॉपी करें डाउनलोड

HIGHLIGHTS

  • upresults.nic.in यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 upmsp.edu.in पर जारी, जिसके बाद छात्र अपनी मार्कशीट और सब्जेक्ट वाइज नंबर देख सकते है.
  • UP Board Result 2026 Check Roll Number: छात्र रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन परिणाम चेक कर सकते है, और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. साथ ही छात्र UMANG ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं।
  • up board result digilocker: results.digilocker.gov.in डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध, छात्र डिजीलॉकर (DigiLocker) से भी अपनी मार्कशीट देख सकते है.

UP Board 10th Result 2026 Link 1

UP Board 10th Result 2026 Link 2

UP Board 12th Result 2026 Link 1

UP Board 12th Result 2026 Link 2

10th, 12th Class Result 2026 LIVE: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) हर साल की तरह इस वर्ष भी हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम ऑनलाइन माध्यम से जारी। लाखों छात्र इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर घोषित किया जा रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर की मदद से आसानी से अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध “UP Board 10th Result 2026” या “UP Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट करने पर स्क्रीन पर उनका रिजल्ट दिखाई देगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) दुनिया के सबसे बड़े बोर्ड में से एक यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी कर रहा है. छात्र UMANG ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं। इस साल 12वीं की परीक्षा में लगभग 24.79 लाख छात्र शामिल हुए थे. डॉ. महेंद्र देव, निदेशक माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश द्वारा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम जारी किया. CM योगी ने छात्रों अभिभावकों एवं शिक्षकों को दी बधाई. यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 में अपने अंकों से असंतुष्ट छात्रों के लिए राहत की खबर है। स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और छात्र 17 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट मोबाइल पर, रोल नंबर से डाउनलोड करें डिजिटल कॉपी

अक्सर रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण स्लो या क्रैश की समस्या हो सकती है। ऐसे में छात्र अन्य आधिकारिक वेबसाइट्स जैसे upresults.nic.in और results.upmsp.edu.in का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, डिजिलॉकर या jagranjosh.com/results के माध्यम से भी मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है।

यूपी बोर्ड 2026: छात्र सब्जेक्ट वाइज नंबर कैसे देखें 

छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देखने के बाद स्क्रीन पर दिख रही मार्कशीट में विषयवार अंक भी देख सकते हैं। प्रत्येक सब्जेक्ट के सामने प्राप्त अंक दिए होते हैं। पूरी जानकारी देखने के लिए UP Board रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट करना बेहतर विकल्प है। 

UP Board Result 2026 Check Live: रिजल्ट यहां चेक करें छात्र

छात्र यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 देखने के लिए इन आधिकारिक वेबसाइट्स का उपयोग कर सकते हैं:

  • upresults.nic.in

  • upmsp.edu.in

  • results.upmsp.edu.in

  • results.digilocker.gov.in

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे UP Board रिजल्ट चेक करने के बाद अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें। यह मार्कशीट अस्थायी होती है, जबकि ओरिजिनल मार्कशीट बाद में संबंधित स्कूल से प्राप्त किया जा सकता है।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Apr 26, 2026, 08:46 IST

    UP Board 2026 कब होगी कंपार्टमेंट परीक्षा?

    कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आमतौर पर मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद शुरू होती है। इसके लिए बोर्ड अलग से आधिकारिक नोटिस जारी करता है, जिसमें आवेदन की तारीखें और परीक्षा का पूरा शेड्यूल दिया जाता है। 

    इस परीक्षा में वे छात्र शामिल हो सकते हैं जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं या 1–2 विषयों में अनुत्तीर्ण हुए हैं। फिलहाल बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही नोटिस जारी कर आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा तिथि की जानकारी साझा कर दी जाएगी।


  • Apr 25, 2026, 08:55 IST

    UPMSP UP Board 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 LIVE: छात्रों को कहां से मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट

    छात्रों को अपनी मूल मार्कशीट और प्रमाण पत्र संबंधित स्कूल से ही प्राप्त करने होंगे। ऑनलाइन जारी की गई मार्कशीट केवल अस्थायी होती है और इसे आधिकारिक दस्तावेज नहीं माना जाता। स्कूल द्वारा दी गई ओरिजिनल मार्कशीट ही वैध होती है, इसलिए इसे संभालकर रखना बेहद जरूरी है। आगे की पढ़ाई और एडमिशन प्रक्रिया में इसी दस्तावेज की आवश्यकता पड़ती है।

  • Apr 25, 2026, 07:56 IST

    UPMSP UP Board 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 LIVE: स्ट्रीम का चयन सोच-समझकर करें

    रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल होता है—अब आगे क्या करें? 10वीं के बाद छात्रों को साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स में से किसी एक स्ट्रीम का चयन करना होता है, जो उनके भविष्य और करियर की दिशा तय करता है। इसलिए यह फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए। अपनी रुचि, क्षमता और लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सही स्ट्रीम चुनना बेहद जरूरी है। साथ ही, बेहतर निर्णय के लिए शिक्षकों और करियर काउंसलर से मार्गदर्शन लेना भी फायदेमंद रहता है।

  • Apr 24, 2026, 18:46 IST

    UP Board Result 2026 LIVE: एक विषय में फेल है तो क्या करें छात्र

    यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 में कुल 27,61,972 पंजीकृत छात्रों में से 26,01,381 ने परीक्षा दी, जिनमें 90.42% पास हुए। करीब 10.70% छात्र एक विषय में फेल रहे, लेकिन बोर्ड नियम के अनुसार 6 में से 5 विषय पास होने पर उन्हें पास माना गया है।

  • Apr 24, 2026, 16:05 IST

    अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, तो क्या करें छात्र

    यदि आप यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, तो आप पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) या स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड परिणाम जारी होने के बाद छात्रों को इसके लिए आवेदन करने का मौका देता है, ताकि कॉपियों की दोबारा जांच हो सके और किसी संभावित त्रुटि को सुधारा जा सके।

  • Apr 24, 2026, 15:43 IST

    यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026: मार्कशीट में गलती होने पर क्या करें?

    उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं कक्षा की मार्कशीट में यदि किसी भी तरह की त्रुटि पाई जाती है, तो छात्र उसे ठीक कराने के लिए संबंधित परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए बोर्ड द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा, जिससे समय रहते सुधार किया जा सके।

  • Apr 24, 2026, 15:39 IST

    UP Board Result 2026: कम अंक पाने वाले छात्रों के लिए बड़ी अपडेट

    यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 में अपने अंकों से असंतुष्ट छात्रों के लिए राहत की खबर है। बोर्ड 24 अप्रैल यानी आज से स्क्रूटनी (पुनर्मूल्यांकन) प्रक्रिया शुरू कर सकता है।

  • Apr 24, 2026, 15:38 IST

    UP Board 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट के बाद 11वीं में एडमिशन प्रक्रिया शुरू

    UP Board 10th Result 2026 जारी होने के बाद कक्षा 11वीं में दाखिले की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। छात्र अपनी पसंद के स्कूल में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकेंगे। कई स्कूल मेरिट के आधार पर प्रवेश देते हैं, जबकि कुछ संस्थानों में इंटरव्यू या अन्य चयन प्रक्रिया भी अपनाई जाती है। ऐसे में समय रहते आवेदन करना जरूरी है।

  • Apr 24, 2026, 12:27 IST

    UP Board Marksheet 2026: कौन से हैं 5 नए सिक्योरिटी फीचर्स

    UP Board Marksheet 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बार 10वीं और 12वीं की मार्कशीट को पूरी तरह सुरक्षित और छेड़छाड़-रहित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।  यहां देखें नए सिक्योरिटी फीचर्स। इस लिंक पर करें क्लिक

  • Apr 24, 2026, 11:07 IST

    UP Board Result: एक ही स्कूल की दो छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

    UP Board Result LIVE: इस वर्ष यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में एक ही स्कूल के दो छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। नंदिनी गुप्ता (सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज, खेरा, बरेली) ने 97.20% अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि उसी स्कूल की सुरभि यादव ने 97% अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

  • Apr 24, 2026, 10:13 IST

    कौन दे सकता है यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा?

    यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा वे छात्र दे सकते हैं, जो कक्षा 10वीं या 12वीं में एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं या अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं। ऐसे छात्रों को बोर्ड एक और मौका देता है, जिसमें वे संबंधित विषयों की दोबारा परीक्षा देकर पास हो सकते हैं या अपने नंबर सुधार सकते हैं।

  • Apr 24, 2026, 09:34 IST

    UP Board Result 2026: कम अंक पाने वाले छात्रों के लिए बड़ी अपडेट

    यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 में अपने अंकों से असंतुष्ट छात्रों के लिए राहत की खबर है। बोर्ड 24 अप्रैल यानी आज से स्क्रूटनी (पुनर्मूल्यांकन) प्रक्रिया शुरू कर सकता है। इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

  • Apr 24, 2026, 09:01 IST

    UP Board 12th Result 2026: इंटरमीडिएट का पास प्रतिशत 80.38

    यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का कुल पास प्रतिशत 80.38% रहा। यह जानकारी प्रयागराज में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी की गई। छात्र अपना रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट्स और DigiLocker के जरिए आसानी से देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

  • Apr 24, 2026, 08:45 IST

    UP Board Result 2026 LIVE: 89 छात्रों का रिजल्ट रहा अपूर्ण

    upmsp.edu.in 10th, 12th result: इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल 89 परीक्षार्थियों का परिणाम अपूर्ण घोषित किया गया है। गौरतलब है कि पिछले तीन वर्षों से किसी भी छात्र का रिजल्ट अपूर्ण नहीं रहा था।

  • Apr 24, 2026, 08:21 IST

    UP Board Result 2026 LIVE: एक विषय में फेल है तो क्या करें छात्र

    यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 में कुल 27,61,972 पंजीकृत छात्रों में से 26,01,381 ने परीक्षा दी, जिनमें 90.42% पास हुए। करीब 10.70% छात्र एक विषय में फेल रहे, लेकिन बोर्ड नियम के अनुसार 6 में से 5 विषय पास होने पर उन्हें पास माना गया है। ऐसे छात्र चाहें तो अंक सुधार (इम्प्रूवमेंट) परीक्षा दे सकते हैं।

  • Apr 24, 2026, 08:03 IST

    UP Board Result 2026 LIVE: हाईस्कूल में भदोही और इंटर में लखनऊ रहे अव्वल

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 में हाईस्कूल स्तर पर भदोही जिला सबसे आगे रहा, जहां सबसे ज्यादा छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की। वहीं इंटरमीडिएट में लखनऊ के परीक्षार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया। पूरे प्रदेश के 75 जिलों में हाईस्कूल का कुल पास प्रतिशत 90.42% रहा, जबकि भदोही में यह आंकड़ा सबसे अधिक 95.78% दर्ज किया गया।

  • Apr 24, 2026, 07:40 IST

    upmsp.edu.in 10th, 12th रिजल्ट ऐसे करें चेक

    जिन छात्रों ने अभी तक अपना रिजल्ट नहीं देखा है, वे इन आसान स्टेप्स से तुरंत चेक कर सकते हैं:

    1. सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।

    2. होमपेज पर “UP Board 10th/12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

    3. अब अपना रोल नंबर दर्ज करें।

    4. “Submit” बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    5. भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें या प्रिंट निकाल लें।

    इस तरह आप कुछ ही मिनटों में अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।

  • Apr 24, 2026, 07:21 IST

    UP Board 12th Toppers List 2026 (यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स 2026)

    रैंक

    विद्यार्थी का नाम

    विद्यालय का नाम

    अंक

    प्रतिशत

    1

    शिखा वर्मा

    बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज, शेखपुर बिलौली बाजार पहला, सीतापुर

    488/500

    97.60%

    2

    नंदनी गुप्ता

    सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज, खेड़ा, बरेली

    486/500

    97.20%

    2

    श्रिया वर्मा

    महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज, बाराबंकी

    486/500

    97.20%

    3

    सुरभि यादव

    सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज, खेड़ा, बरेली

    485/500

    97.00%

    3

    पूजा पाल

    महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज, बाराबंकी

    485/500

    97.00%

    4

    अवी तोमर

    श्री राम इंटर कॉलेज, पुसार कान्हर, बागपत

    484/500

    96.80%

    4

    अर्पिता जायसवाल

    महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज, बाराबंकी

    484/500

    96.80%

    5

    अनुष्का यादव

    प्रकाश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, महमूदाबाद, सीतापुर

    483/500

    96.60%

  • Apr 24, 2026, 07:20 IST

    UP Board 10th Toppers 2026 List (यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स 2026)

    रैंक

    विद्यार्थी का नाम

    विद्यालय का नाम

    अंक

    प्रतिशत

    1

    कशिश वर्मा

    बाबूराम सावित्री देवी आई.सी., शेखपुर, सीतापुर

    587/600

    97.83%

    1

    अंशिका वर्मा

    द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर, बाराबंकी

    587/600

    97.83%

    2

    अदिति

    द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर, बाराबंकी

    585/600

    97.50%

    3

    अर्पिता

    बाबूराम सावित्री देवी आई.सी., शेखपुर, सीतापुर

    584/600

    97.33%

    3

    ऋषभ साहू

    लॉर्ड कृष्णा पब्लिक हाई स्कूल, उल्डन, झाँसी

    584/600

    97.33%

    3

    परि वर्मा

    द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर, बाराबंकी

    584/600

    97.33%

    4

    आदिल खान

    एस.वी. इंटर कॉलेज, बलदेव नगर, सीतापुर

    583/600

    97.17%

    4

    अंशिका यादव

    एस.के. इंटर कॉलेज, मंझना, फर्रुखाबाद

    583/600

    97.17%

    4

    सत्यम यादव

    माँ भगवती आई.सी., कुंडा, प्रतापगढ़

    583/600

    97.17%

    4

    अविका शर्मा

    सेंट एंथोनी सी.जी. इंटर कॉलेज, प्रयागराज

    583/600

    97.17%

    4

    श्रेया

    चित ब ए बी आई.सी., अंबेडकर नगर

    583/600

    97.17%

    4

    प्रतीक्षा पांडेय

    एस देवी आई.सी., मधुबन, मऊ

    583/600

    97.17%

    5

    आयुषी

    यमुना खादर आई.सी., सहारनपुर

    582/600

    97.00%

    5

    दिव्या वर्मा

    एम.एस.डी. स्मारक आई.सी., सीतापुर

    582/600

    97.00%

    5

    प्राख्या भदौरिया

    सी.एच.एस. सिंह आई.सी., इटावा

    582/600

    97.00%

    5

    अभिषेक तिवारी

    इंटर कॉलेज, बुदवन, फतेहपुर

    582/600

    97.00%

    5

    प्रेम प्रजापति

    सरस्वती वी.एम. आई.सी., अंबेडकर नगर

    582/600

    97.00%

    5

    रुचि दुबे

    हरि कृष्णा ओझा आई.सी., गोंडा

    582/600

    97.00%

  • Apr 24, 2026, 04:07 IST

    UP Board Result: एक ही स्कूल की दो छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

    UP Board Result LIVE: इस वर्ष यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में एक ही स्कूल के दो छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। नंदिनी गुप्ता (सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज, खेरा, बरेली) ने 97.20% अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि उसी स्कूल की सुरभि यादव ने 97% अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

  • Apr 24, 2026, 00:09 IST

    UP Board Result: साल 2025 की तुलना में कैसा रहा रिजल्ट

    UP Board 10th Result 2026 LIVE: इस वर्ष परिणामों में मिश्रित रुझान देखने को मिले हैं। 2025 की तुलना में कुल पास प्रतिशत में 0.31 प्रतिशत अंक की हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लड़कों के पास प्रतिशत में 0.64 अंक का सुधार हुआ, जबकि लड़कियों के पास प्रतिशत में 0.11 अंक की मामूली गिरावट आई, फिर भी उनका प्रदर्शन कुल मिलाकर लड़कों से बेहतर रहा।

  • Apr 23, 2026, 23:07 IST

    UP Board 12th Result LIVE: बारहवीं में किसने मारी बाजी

    शिखा वर्मा (सीतापुर) ने 97.60% अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर नंदिनी गुप्ता (सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज, खेरा, बरेली) और श्रेय वर्मा ने 97.20% अंकों के साथ संयुक्त रूप से स्थान पाया। वहीं तीसरे स्थान पर सुरभि यादव और पूजा पाल ने 97% अंक हासिल किए।


  • Apr 23, 2026, 22:22 IST

    UP Board result 2026: कम अंक पाने वाले छात्रों के लिए बड़ी अपडेट

    UP Board Class 10th 12th Result 2026: जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए बोर्ड 24 अप्रैल से स्क्रूटनी (पुनर्मूल्यांकन) की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। आवेदन के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।

  • Apr 23, 2026, 21:09 IST

    UP board result: संस्थागत (Institutional) बनाम प्राइवेट छात्रों का प्रदर्शन

    UP Board 10th Result 2026 LIVE: संस्थागत (Institutional) छात्रों का प्रदर्शन प्राइवेट छात्रों की तुलना में काफी बेहतर रहा। संस्थागत छात्रों का पास प्रतिशत 90.51% दर्ज किया गया, जबकि प्राइवेट छात्रों का 66.67% रहा। दोनों श्रेणियों के बीच 23.84% का स्पष्ट अंतर देखने को मिला।

  • Apr 23, 2026, 19:14 IST

    CM योगी ने छात्रों अभिभावकों एवं शिक्षकों को दी बधाई

    सीएम ने X पर लिखा कि ''उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

    यह सफलता आपके अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।

    आप सभी विद्यार्थी भविष्य में भी इसी लगन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के साथ सफलता के नित नए आयाम स्थापित करें, माँ सरस्वती से यही प्रार्थना है।''

  • Apr 23, 2026, 19:10 IST

    दसवीं की टॉपर अंशिका वर्मा ने मैथ में हासिल किये 100/100

    UP Board 10th Topper Anshika Verma Marks: अंशिका वर्मा (मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर, बाराबंकी) ने 97.83% अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया। उन्हें गणित में 100/100 अंक मिले, जबकि हिंदी और विज्ञान में 99-99 अंक प्राप्त हुए। अंग्रेजी और ड्रॉइंग में 98-98 अंक तथा सोशल साइंस में 93 अंक हासिल किए। 

  • Apr 23, 2026, 17:17 IST

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कैसा रहा रिजल्ट

    UP Board 10th Result 2026 LIVE: कक्षा 10 के परिणामों में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। सफल छात्रों में 11,72,862 लड़के और 11,79,319 लड़कियां शामिल हैं। लड़कों का पास प्रतिशत 87.30% रहा, जबकि लड़कियों का 93.76% दर्ज किया गया।

  • Apr 23, 2026, 17:14 IST

    UP Board 10th Result 2026 LIVE: दसवीं में यह जिला रहा टॉप पर

    UP Board 10th Result 2026 LIVE: जिला-वार आंकड़ों के अनुसार बदायूं 95.78% पास प्रतिशत के साथ टॉप पर रहा। इसके बाद आगरा 95.40% के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि अलीगढ़ 95.36% के साथ तीसरे स्थान पर रहा। प्रयागराज ने भी 95.36% पास प्रतिशत के साथ शीर्ष प्रदर्शन करने वाले जिलों में जगह बनाई।

  • Apr 23, 2026, 16:58 IST

    UP Board Result 2026: 10वीं और 12वीं दोनों में लड़कियों की बादशाहत

     UP Board Result 2026: इस वर्ष भी कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल में लड़कियों का पास प्रतिशत 93.76% रहा, जबकि लड़कों का 87.30% दर्ज किया गया। वहीं इंटरमीडिएट में लड़कियों ने 86.32% और लड़कों ने 75.04% हासिल किया, जिससे दोनों कक्षाओं में स्पष्ट अंतर देखने को मिला।


  • Apr 23, 2026, 16:54 IST

    UP Board 12th Result 2026: खुशखबरी, इंटरमीडिएट परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 80.38 रहा

    UP Board 12th Result 2026: इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 80.38% दर्ज किया गया है। यह आंकड़ा प्रयागराज में आयोजित बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषित किया गया।

  • Apr 23, 2026, 16:48 IST

    UP Board Results 2026 LIVE: कैसा रहा यूपी का रिजल्ट

    कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 90.42% और 12वीं का 80.38% रिजल्ट रहा, छात्र अपना रिजल्ट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

  • Apr 23, 2026, 16:42 IST

    UP Board Class 12 Result: लड़कों का पास प्रतिशत यहां देखें

    UP Board Class 12 Result: इंटरमीडिएट परीक्षा में लड़कों का पास प्रतिशत 75.04% दर्ज किया गया है, जो लड़कियों के 86.32% से कम है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में 11.28% अधिक रहा, जो उनके बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है।

  • Apr 23, 2026, 16:32 IST

    UP Board 10th Result: अंशिका वर्मा ने नाम किया रौशन

    UP Board 10th Result: अंशिका वर्मा (मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, बाराबंकी) ने 97.83% अंक हासिल कर कक्षा 10 में संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है। यह घोषणा प्रयागराज में आयोजित बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई। अधिकारियों ने टॉपर्स के साथ ओवरऑल प्रदर्शन के आंकड़े भी जारी किए हैं, जबकि छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स और DigiLocker के जरिए अपनी मार्कशीट देख रहे हैं।

  • Apr 23, 2026, 16:27 IST

    UP Board 12th Result 2026: इंटरमीडिएट परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 80.38 रहा

    UP Board 12th Result 2026: इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 80.38% दर्ज किया गया है। यह आंकड़ा प्रयागराज में आयोजित बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषित किया गया। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स और DigiLocker के माध्यम से अपनी मार्कशीट और स्कोरकार्ड आसानी से देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

  • Apr 23, 2026, 16:25 IST

    UP Board 10th Result 2026: लड़कियों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया

    UP Board 10th Result: कक्षा 10 के परिणामों में लड़कियों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया है। इस साल 11,79,319 लड़कियां 93.76% पास प्रतिशत के साथ सफल रहीं, जबकि 11,72,862 लड़के 87.30% के साथ पास हुए। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 6.46% अधिक रहा।

  • Apr 23, 2026, 16:20 IST

    UPMSP Board Results LIVE: Class 12 Toppers के नाम आये सामने

    • रैंक 1: शिखा वर्मा (सीतापुर) – 97.60%

    • रैंक 2: नंदिनी गुप्ता (बरेली) – 97.20%, श्रेय वर्मा – 97.20%

    • रैंक 3: सुरभि यादव (बरेली), पूजा पाल (बाराबंकी)

  • Apr 23, 2026, 16:15 IST

    UP Board 10th Result 2026 Pass: 27 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म

    UP Board 10th Result 2026 LIVE: इस बार 10वीं परीक्षा के लिए 27,50,945 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 14,38,682 लड़के और 13,12,263 लड़कियां शामिल हैं। 27 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है और उनका परिणाम जारी कर दिया गया है।

  • Apr 23, 2026, 16:14 IST

    UP Board 10th Result 2026: 90.42प्रतिशत छात्र सफल

    UP Board 10th Result 2026 Pass: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है, जिसमें इस वर्ष कुल 90.42% छात्र सफल रहे हैं।

  • Apr 23, 2026, 16:08 IST

    12th, 10th Class Result 2026 LIVE: खुशखबरी, मार्कशीट पर ये डिटेल्स छात्र जरुर करें चेक

    UP Board Result 2026:रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्र अपने स्कोरकार्ड में नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक और कुल प्रतिशत जैसी जरूरी जानकारी को ध्यान से चेक कर लें। किसी भी तरह की गलती मिलने पर तुरंत अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क करें, क्योंकि यह डाक्यूमेंट आगे एडमिशन और अन्य जरूरी कामों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता हैं।

  • Apr 23, 2026, 16:06 IST

    10th, 12th Class Result 2026 LIVE: DigiLocker डाउन, जागरण जोश पर देखें मार्कशीट

    DigiLocker डाउन है। जागरण जोश पर देखें। मार्कशीट, छात्र अपनी डिटेल्स तैयार रखें। जैसे ही परिणाम जारी होगा, डिजिटल मार्कशीट तुरंत उपलब्ध हो जाएगी, जिसे आसानी से देखा और डाउनलोड किया जा सकेगा।

  • Apr 23, 2026, 16:04 IST

    UP Board Result 2026 बस चंद सेकेंड में देखें रिजल्ट

    UP Board Result 2026 का अपलोड Jagran Josh पर पूरा हो गया है। छात्र यहां भी अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं। रोल नंबर दर्ज करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट पर भी परिणाम उपलब्ध है, जहां से डिजिटल कॉपी डाउनलोड की जा सकती है।


  • Apr 23, 2026, 15:59 IST

    UP Board Result 2026 अपलोड

    UP Board Result 2026 का अपलोड Jagran Josh पर पूरा हो गया है। छात्र यहां भी अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं। रोल नंबर दर्ज करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट पर भी परिणाम उपलब्ध है, जहां से डिजिटल कॉपी डाउनलोड की जा सकती है।


  • Apr 23, 2026, 15:54 IST

    UP Result 2026 LIVE: बोर्ड अधिकारी बस करने वाले है घोषणा, ऑफिसियल लिंक से देखें मार्कशीट

    बोर्ड अधिकारी अब किसी भी समय रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा करने वाले हैं। लिंक एक्टिव होते ही छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज करें और मार्कशीट देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही डाउनलोड और प्रिंट का विकल्प भी उपलब्ध होगा।

  • Apr 23, 2026, 15:50 IST

    10th, 12th Class Result 2026 LIVE: बस थोड़ी ही देर रिजल्ट हो रहा आउट, सभी अधिकारी तैयार

    UP Board 2026: बस थोड़ी ही देर में यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने वाला है और अधिकारी पूरी तरह तैयार हैं। अंतिम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जैसे ही लिंक सक्रिय होगा, छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज कर तुरंत परिणाम चेक कर सकेंगे। 

  • Apr 23, 2026, 15:44 IST

    UP Board 12th Result 2026 DigiLocker: मोबाइल पर फटाफट देखें मार्कशीट

    UP Board 12th Result 2026 DigiLocker: छात्र DigiLocker के जरिए भी अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए digilocker.gov.in पर जाकर Login या Register करें और मोबाइल नंबर या आधार के माध्यम से साइन अप करें। रिजल्ट जारी होने के बाद रोल नंबर दर्ज करते ही डिजिटल मार्कशीट तुरंत स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगी।

  • Apr 23, 2026, 15:38 IST

    12th, 10th Class Result 2026: मोबाइल पर ऐसे देखें अपनी मार्कशीट सबसे पहले

    10th, 12th Class Result 2026: छात्र UMANG ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए ‘All Services’ सेक्शन में जाकर ‘State Board’ खोजें, फिर अपनी आवश्यक जानकारी दर्ज करें। इसके बाद डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर उपलब्ध होगी, जिसे बिना किसी परेशानी के देखा और डाउनलोड किया जा सकता है।

  • Apr 23, 2026, 15:37 IST

    up board 12th results check by roll number: पिछले साल 12वीं के टॉपर्स

    पिछले वर्ष यूपी बोर्ड 12वीं में प्रयागराज की महक जायसवाल ने 97.20% अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर अमरोहा की साक्षी, सुल्तानपुर के आदर्श यादव, प्रयागराज की शिवानी सिंह और कौशांबी की अनुष्का सिंह 96.80% अंकों के साथ संयुक्त रूप से रहे। वहीं इटावा की मोहनी ने 96.40% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।

  • Apr 23, 2026, 15:28 IST

    UP Board 10th, 12th Result 2026: छात्र ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

    UP Board High School Result 2026: छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें। रिजल्ट जारी होते ही रोल नंबर दर्ज कर तुरंत परिणाम देखा जा सकेगा। पहले से तैयारी रखने से अंतिम समय की परेशानी और देरी से बचा जा सकता है।

  • Apr 23, 2026, 15:24 IST

    UP Board Result 2026: आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स का रिजल्ट कैसे देखें

    UPMSP UP Board 12th Result 2026: आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स किसी भी स्ट्रीम के छात्र एक ही प्रक्रिया से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं, 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें, रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें। स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है।

  • Apr 23, 2026, 15:21 IST

    UP Board Result 2026: छात्र DigiLocker पर देखें रिजल्ट सबसे पहले

    UP Board Result 2026 छात्र DigiLocker के जरिए भी आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करें, ‘Education’ सेक्शन में जाकर UP Board चुनें और रोल नंबर दर्ज करें। इसके बाद डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड या सेव किया जा सकता है।

  • Apr 23, 2026, 15:16 IST

    यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026: मंच तैयार बस थोड़ा इंतजार है बाकी

    UP Board Result 2026: प्रयागराज स्थित बोर्ड मुख्यालय के सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बोर्ड सचिव भगवती सिंह शाम 4 बजे रिजल्ट डेटा ‘अनलॉक’ करेंगे, जिसके बाद छात्र ऑनलाइन परिणाम चेक कर सकेंगे, और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। 

  • Apr 23, 2026, 15:10 IST

    UP Board 10th 12th Result 2026: रोल नंबर से ऐसे करें चेक रिजल्ट

    स्टेप 1: upmsp.edu.in पर जाएं।
    स्टेप 2: होमपेज पर ‘परीक्षाफल’ लिंक पर क्लिक करें।
    स्टेप 3: ‘हाई स्कूल (कक्षा 10) रिजल्ट 2026’ या  ‘इंटर रिजल्ट 2026’ लिंक चुनें।
    स्टेप 4: जिला, वर्ष और रोल नंबर दर्ज करें।
    स्टेप 5: ‘View Result’ पर क्लिक कर मार्कशीट देखें।
    स्टेप 6: रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

  • Apr 23, 2026, 15:05 IST

    UP Board 10th Result 2026: पिछले साल के टॉपर्स आये थे कितने मार्क्स

    पिछले वर्ष यूपी बोर्ड 10वीं में इन छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप स्थान हासिल किया था।

    रैंक

    छात्र का नाम

    प्राप्त प्रतिशत

    1

    यश प्रताप सिंह

    97.83%

    2

    अंशी

    97.67%

    2

    अभिषेक यादव

    97.67%

    3

    रितू गर्ग

    97.50%

    3

    अर्पित वर्मा

    97.50%

    3

    सिमरन गुप्ता

    97.50%


  • Apr 23, 2026, 14:42 IST

    upresults nic in result 2026: 54 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार होने जा रहा ख़त्म

    UP Board Result 2026: इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए लगभग 54.37 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है। बोर्ड कुछ ही देर में कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के परिणाम एक साथ घोषित करने जा रहा है। दोनों कक्षाओं का एक साथ रिजल्ट जारी करना बोर्ड की लंबे समय से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है। आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर परिणाम जारी होने जा रहा है।

  • Apr 23, 2026, 14:36 IST

    up board 12th results check: बोर्ड मुख्यालय पर हलचल तेज, छात्र रोल नंबर रखें तैयार

    up board 10th, 12th results check by roll number: बोर्ड मुख्यालय पर रिजल्ट को लेकर हलचल तेज हो गई है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें, ताकि लिंक एक्टिव होते ही तुरंत रिजल्ट चेक कर सकें। आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर परिणाम जारी किया जाएगा।

  • Apr 23, 2026, 14:30 IST

    digilocker up board result 2026: जैसे इतना वैसे थोड़ा इंतजार और छात्र रहे तैयार

    UP Board 10th Result: मूल्यांकन प्रक्रिया में करीब 83,800 परीक्षकों ने भाग लिया, जो उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए लगाए गए बड़े कार्यबल का हिस्सा थे। आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ छात्र DigiLocker पोर्टल पर भी अपनी डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं।

  • Apr 23, 2026, 14:25 IST

    10th, 12th Class Result 2026 Live updates: DigiLocker पोर्टल सबसे पहले देखें डिजिटल मार्कशीट

    up board 12th results check by roll number: आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ छात्र DigiLocker पोर्टल पर भी अपनी डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं। रिजल्ट घोषित होने के बाद शाम 4 बजे से प्लेटफॉर्म पर वेरीफाईड डाक्यूमेंट्स उपलब्ध करा दिए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने लॉगिन विवरण पहले से तैयार रखें, ताकि बिना किसी देरी के मार्कशीट एक्सेस कर सकें।

  • Apr 23, 2026, 14:17 IST

    10th, 12th Class Result 2026 Live updates: लगातार 3 साल से लड़कियों का बेहतर प्रदर्शन

    UP 10th Result 2026 LIVE: पिछले तीन वर्षों के आंकड़ों से स्पष्ट है कि यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में लड़कियां लगातार लड़कों से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।  

    साल

    लड़कियों का पास प्रतिशत

    लड़कों का पास प्रतिशत

    2026

    -

    -

    2025

    93.87%

    88.66%

    2024

    93.40%

    86.05%

    2023

    93.34%

    86.64%

  • Apr 23, 2026, 14:12 IST

    10th, 12th Class Result 2026 LIVE: कम नंबर वाले छात्र न हो परेशान

    UPMSP UP Board 12th Result: जो छात्र एक या दो विषयों में असफल होते हैं, उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। यूपी बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए जुलाई 2026 में सप्लीमेंट्री (कम्पार्टमेंट) परीक्षा आयोजित करेगा। इसके लिए आवेदन फॉर्म रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

  • Apr 23, 2026, 14:08 IST

    10th, 12th Class Result 2026 LIVE: बढ़ी हलचल, न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना जरुरी

    UPMSP Class 10th, 12th Result: छात्रों के लिए पास होने हेतु प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जिन विषयों में प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों शामिल हैं, उनमें दोनों के कुल अंकों को मिलाकर ही उत्तीर्ण माना जाएगा।

  • Apr 23, 2026, 13:55 IST

    10th, 12th Class Result 2026 LIVE: 52 लाख छात्रों का इंतजार खत्म. जारी होने वाला है परिणाम

    यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। इस वर्ष 52 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर दर्ज करना होगा।

  • Apr 23, 2026, 13:47 IST

    12th, 10th Class Result 2026 Live updates: मोबाइल पर ऐसे देखें अपनी मार्कशीट सबसे पहले

    10th, 12th Class Result 2026: छात्र भारत सरकार के UMANG ऐप के माध्यम से भी आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए ऐप के ‘All Services’ सेक्शन में जाकर ‘State Board’ सर्च करें और अपनी डिटेल्स दर्ज करें। यहां बिना किसी तकनीकी परेशानी के मार्कशीट देखी और डाउनलोड की जा सकती है, साथ ही डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड भी की जा सकती है।


  • Apr 23, 2026, 13:43 IST

    up board nic in result 2026: रिजल्ट के समय जल्दबाजी से बचने के लिए एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें छात्र

    UPMSP UP Board 10th, 12th Result: रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज रोल नंबर और सेंटर कोड की आवश्यकता होगी। इसलिए अंतिम समय की जल्दबाजी से बचने के लिए एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें, क्योंकि शाम 4 बजे रिजल्ट लिंक ऑफिसियल वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा।

  • Apr 23, 2026, 13:39 IST

    UP Board Class 10th Result LIVE: प्रयागराज मुख्यालय में हलचल तेज

    प्रयागराज स्थित माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश मुख्यालय में रिजल्ट घोषणा की तैयारियां अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी हैं। दोपहर 2 बजे के बाद से वरिष्ठ अधिकारियों का पहुंचना शुरू हो जायेगा। बोर्ड सचिव भगवती सिंह शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिजल्ट लिंक एक्टिव करेंगे।

  • Apr 23, 2026, 13:20 IST

    UP Board Class 10th Result LIVE: हाइब्रिड मार्क्स-अपलोडिंग सिस्टम है लागू क्या

    up board nic in result 2026: इस वर्ष बोर्ड ने परिणामों की सटीकता बढ़ाने के लिए कुछ चुनिंदा जिलों में हाइब्रिड मार्क्स-अपलोडिंग सिस्टम लागू किया। इस प्रणाली में मैनुअल टेबुलेशन और डिजिटल अपलोड दोनों को मिलाकर इस्तेमाल किया गया, जिससे त्रुटियों में कमी आए और रिजल्ट प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बन सके।

  • Apr 23, 2026, 13:08 IST

    10th, 12th Class Result 2026 LIVE: कौन जारी करेगा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026

    12th, 10th Class Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP), प्रयागराज द्वारा जारी किया जाएगा। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह और राज्य की मंत्री गुलाब देवी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम जारी करेंगे, जिसमें अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी मार्कशीट देख सकेंगे। छात्रों को शुभकामनाएं!!

  • Apr 23, 2026, 13:01 IST

    12th, 10th Class Result 2026 LIVE: मार्कशीट पर ये डिटेल्स छात्र जरुर करें चेक

    यूपी बोर्ड परिणाम 2026: रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्र अपने स्कोरकार्ड में नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक और कुल प्रतिशत जैसी जरूरी जानकारी को ध्यान से चेक कर लें। किसी भी तरह की गलती मिलने पर तुरंत अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क करें, क्योंकि यह डाक्यूमेंट आगे एडमिशन और अन्य जरूरी कामों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता हैं।

  • Apr 23, 2026, 12:55 IST

    10th, 12th Class Result 2026 LIVE: टॉपर्स के लिए विशेष ‘प्लान’ तैयार!

    UP Board Class 10th और 12th रिजल्ट को लेकर टॉपर्स के लिए योगी सरकार की ओर से इस साल भी विशेष ‘प्लान’ तैयार किया जा सकता है। राज्य स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार, लैपटॉप और उनके नाम पर गांव में पक्की सड़क बनाने जैसे सम्मान दिए जा सकते हैं। इसके अलावा जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स छात्रों के लिए भी विशेष छात्रवृत्ति की घोषणा की जा सकती है।

  • Apr 23, 2026, 12:41 IST

    UP Board 12th, 10th Result: प्रयागराज मुख्यालय से रिजल्ट हो रहा जारी

    खुशखबरी: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) प्रयागराज स्थित मुख्यालय से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 घोषित करने जा रहा है। बोर्ड की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि पहले ही की जा चुकी है। छात्र अपना परिणाम रोल नंबर दर्ज कर आधिकारिक वेबसाइट और DigiLocker के माध्यम से ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। छात्रों को शुभकामनाएं!

  • Apr 23, 2026, 12:25 IST

    UP Board Class 10th Result LIVE: 16 सुरक्षा फीचर्स वाली मार्कशीट होगी जारी

    UP Board Result 2026: धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए इस साल यूपी बोर्ड की मार्कशीट में करीब 16 सुरक्षा फीचर्स जोड़े जाने की बात कही जा रही हैं। इनमें कुछ फीचर्स दिखाई देते हैं, जबकि कुछ की जांच के लिए विशेष उपकरणों की जरूरत होती है। यह कदम मार्कशीट की प्रामाणिकता सुनिश्चित करेगा, फर्जी दस्तावेजों की समस्या को कम करेगा और सिस्टम पर भरोसा मजबूत करेगा।

UP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: छात्र upmsp.edu.in पर जाकर रोल नंबर के जरिए अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं। होमपेज पर बने रिजल्ट लिंक पर क्लिक कर रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें। बोर्ड की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम जारी किया जा रहा है. रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर आसानी से देख सकेंगे। CM योगी ने छात्रों अभिभावकों एवं शिक्षकों को दी बधाई. यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 में अपने अंकों से असंतुष्ट छात्रों के लिए राहत की खबर है। स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और छात्र 17 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More

Trending

Latest Education News