Punjab Board 12th Admit Card 2026: PSEB बोर्ड ने 12वीं का एडमिट कार्ड हुआ जारी, जाने कैसे करें Download

Akshara Verma
Feb 4, 2026, 13:26 IST

पंजाब बोर्ड (PSEB) द्वारा 12वीं का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। छात्रों को एग्जाम से एक हफ्ते पहले अपने-अपने स्कूलों से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

Punjab Board 12th Admit Card 2026
Punjab Board 12th Admit Card 2026

PSEB 12वीं का एडमिट कार्ड: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 12वीं के बोर्ड एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए है। स्कूलों को PSEB 12वीं का एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए प्रधानाचार्य से निकल वाना होगा। सभी छात्र बोर्ड एग्जाम शुरू होने से कम से कम एक सप्ताह पहले स्कूलों से लेना होगा। 

एग्जाम के सभी दिनों में एडमिट कार्ड साथ रखना जरूरी है, क्योंकि इसके बिना किसी भी छात्र को एग्जाम देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पंजाब बोर्ड के 12वीं के एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, एग्जाम डेट्स, एग्जाम सेंटर और अन्य जानकारियां दी गई हैं। PSEB 12वीं के बोर्ड एग्जाम 17 फरवरी से 4 अप्रैल 2026 तक आयोजित किए गए है। 

PSEB 12वीं परीक्षा 2026: पंजाब बोर्ड एग्जाम से जुड़ी डिटेल्स 

पंजाब बोर्ड की 12वीं के एग्जाम 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 4 अप्रैल 2026 तक चलेंगी। बोर्ड ने एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर उपलब्ध करा दिए हैं।

इवेंट  इंपोर्टेंट डिटेल्स 
बोर्ड का नाम पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB)
एग्जाम का नाम पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं फाइनल एग्जाम 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट फरवरी का पहला सप्ताह (जारी)
एग्जाम शुरू होने की डेट  17 फरवरी 2026
एग्जाम समाप्त होने की डेट 04 अप्रैल 2026
ऑफिशियल वेबसाइट  pseb.ac.in

एडमिट कार्ड कहां से प्राप्त करें?

छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि एडमिट कार्ड प्राप्त करने की प्रक्रिया रेगुलर और प्राइवेट छात्रों के लिए अलग-अलग है। 

  1. रेगुलर छात्रों के लिए:

रेगुलर छात्रों को खुद वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा नहीं दी गई है।

  • स्कूल प्रमुख अपने School Login ID और Password के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे।
  • छात्रों को अपने संबंधित स्कूल जाकर प्रिंसिपल के हस्ताक्षर वाला एडमिट कार्ड प्राप्त करना होगा।
  1. प्राइवेट छात्रों के लिए:

प्राइवेट छात्र ऑफिशियल वेबसाइट से सीधे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

  • PSEB की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Roll Number' या 'Admit Card' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना बैच, नाम, पिता का नाम या पुराना रोल नंबर दर्ज करें।
  • 'Search' बटन पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

एडमिट कार्ड में क्या चेक करें?

जैसे ही आपको एडमिट कार्ड मिले, नीचे दी गई जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें:

  • आपका नाम और फोटो (स्पष्ट होनी चाहिए)
  • रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
  • एग्जाम सेंटर का नाम और पता
  • विषयों की सूची और परीक्षा की तारीखें
  • हस्ताक्षर: स्कूल के प्रिंसिपल के साइन और मोहर होना अनिवार्य है।
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News