MAT Admit Card 2025: PBT का PDF हॉल टिकट करें डाउनलोड, यहां पाएं mat.aima.in लिंक

Akshara Verma
Dec 10, 2025, 13:15 IST

MAT 2025 PBT एग्जाम का एडमिट कार्ड आज, 10 दिसंबर को जारी किया जाएगा। जो छात्र 13 दिसंबर को एग्जाम में शामिल हो रहे हैं, वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉग-इन करके डाउनलोड कर सकते हैं।

MAT Admit Card 2025 Today
MAT Admit Card 2025 Today

MAT 2025 Admit Card: AIMA MAT 2025 PBT मोड एग्जाम का एडमिट कार्ड आज, 10 दिसंबर, 2025 को ऑफिशियल वेबसाइट mat.aima.in पर उपलब्ध होगा। जारी शेड्यूल के अनुसार, MAT PBT एग्जाम 2025 का आयोजन 13 दिसंबर, 2025 को किया जाएगा। यह एग्जाम निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित होगी।

AIMA MAT PBT मोड एग्जाम 2025 में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट  mat.aima.in पर जाकर अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।

AIMA MAT एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के स्टेप्स

AIMA MAT PBT मोड एग्जाम का एडमिट कार्ड आज, 10 दिसंबर को ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं।

स्टेप 1: AIMA MAT की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: MAT PBT एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 4: MAT एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 5: भविष्य के लिए MAT PBT एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

MAT 2025 Admit Card: PDF पर दी गई जानकारी

MAT 2025 एडमिट कार्ड में निम्नलिखित जानकारी शामिल होगी। 

  1. छात्र का नाम
  2. छात्र की फोटो और हस्ताक्षर
  3. रोल नंबर
  4. एग्जाम का नाम
  5. एग्जाम सेंटर का नाम और पता
  6. केंद्र पर रिपोर्टिंग का समय
  7. एग्जाम की अवधि
  8. सेक्शन/विषय
  9. छात्र के लिए निर्देश

यह भी पढ़ें: Pariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी से बात-चीत का सुनहरा मौका, innovateindia1.mygov.in पर रजिस्ट्रेशन शुरू

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

    Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

    ... Read More
    Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

    Trending

    Latest Education News