कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLUs) के कंसोर्टियम ने CLAT 2026 के रिजल्ट की डेट का ऐलान कर दिया है। लॉ कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित इस एग्जाम का रिजल्ट कल, 17 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे से पहले घोषित कर दिए जाएंगे।
रिजल्ट जारी होने के बाद, सभी छात्र अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह रिजल्ट UG और PG दोनों ही लॉ कार्यक्रमों के लिए जारी किया जाएगा।
CLAT 2026 Result इंपोर्टेंट डेट्स
छात्र CLAT 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण डेट्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल पर नजर डालें।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डेट्स |
| CLAT 2026 एग्जाम डेट | 7 दिसंबर 2025 |
| CLAT 2026 रिजल्ट डेट | 17 दिसंबर 2025 (सुबह 10 बजे) |
| काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की शुरुआत | रिजल्ट के तुरंत बाद |
CLAT 2026 रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स
सभी छात्र CLAT 2026 का रिजल्ट चेक करने के लिए हमारे द्वारा नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। ऐसा करने से आपका स्कोरकार्ड जल्दी डाउनलोड हो जाएगा।
- सबसे पहले कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'CLAT 2026' या 'Result' के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, लॉगिन पेज पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड फील करें।
- लॉगिन डिटेल्स सबमिट करते ही, आपका CLAT 2026 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
- स्कोर कार्ड देखने के बाद आप रिजल्ट डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
स्कोरकार्ड में क्या जानकारी होगी?
CLAT 2026 के स्कोरकार्ड में निम्नलिखित महत्वपूर्ण डिटेल्स शामिल होंगे, जिनकी छात्रों को काउंसलिंग के दौरान बेहद आवश्यकता होगी।
- छात्र का नाम और रोल नंबर
- एप्लीकेशन नंबर
- प्राप्त अंक
- ऑल इंडिया रैंक
- कैटेगरी-वाइज रैंक

Comments
All Comments (0)
Join the conversation