आईआईएम कोझिकोड (IIM Kozhikode) ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। IIM ने आज, 13 नवंबर, 2025 को CAT 2025 का ऑफिशियल मॉक टेस्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जारी कर दिया गया है। साथ ही, CAT 2025 के एडमिट कार्ड कल, 12 नवंबर, 2025 को जारी किए गए थे।
यह मॉक टेस्ट उन सभी छात्रों के लिए बेहद जरूरी है, जिन्होंने 30 नवंबर को होने वाले इस एग्जाम के लिए रजिस्टर कराया है। इस मॉक टेस्ट को देने से आपको होने वाले एग्जाम का अनुभव मिलेगा। साथ ही, आपका सेलेब्स भी कंप्लीट हो जाएगा।
मॉक टेस्ट महत्वपूर्ण क्यों है?
ऑफिशियल मॉक टेस्ट छात्रों को एग्जाम के इंटरफेस और पैटर्न के डिजाइन से परिचित कराने के लिए यह आयोजित करवाया जा रहा है।
- मॉक टेस्ट देने से छात्रों को यह पता चलेगा कि कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) में सवाल कैसे दिखते हैं।
- छात्रों को हर एक सेक्शन के लिए निर्धारित समय (40 मिनट प्रति सेक्शन) में सवालों को हल करने की प्रेक्टिस होगी।
- मॉक टेस्ट देने से छात्र अपने मजबूत और कमजोर क्षेत्रों को पहचानकर लास्ट दिन तक उन पर फोकस कर सकते हैं।
CAT 2025 एग्जाम की इंपोर्टेंन डेट्स
| इवेंट | डेट्स |
| एडमिट कार्ड | 12 नवंबर 2025 |
| ऑफिशियल मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव | 12 नवंबर 2025 |
| CAT 2025 एग्जाम की डेट | 30 नवंबर 2025 |
| एग्जाम के स्लॉट | तीन स्लॉट (सुबह, दोपहर, शाम) |
CAT 2025 मॉक टेस्ट डिटेल्स
CAT 2025 का मॉक टेस्ट वास्तविक एग्जाम के पैटर्न की डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल देखें।
| डिटेल्स | जानकारी |
| एग्जाम की डेट | कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) |
| सेक्शन की संख्या | 3 (तीन) |
| कुल अवधि (Non-PwD) | 120 मिनट (2 घंटे) |
| सेक्शन का टाइम | 40 मिनट |
| सेक्शन के नाम | VARC, DILR, QA |
| कुल प्रश्न संख्या | 66-68 प्रश्न |
| मार्किंग स्कीम | प्रत्येक सही उत्तर के लिए +3 अंक, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए -1 अंक। |
मॉक टेस्ट के लिए देने के लिए देखें ये स्टेप्स
रजिस्टर्ड छात्र मॉक टेस्ट को आराम से देने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'Quick Tour of CAT 2025' सेक्शन देखें।
- यहां 'CAT 2025 Mock Test Link' पर क्लिक करें। PwD छात्रों के लिए अलग लिंक भी दिए गए हैं।
- अपने रजिस्ट्रेशन नंबर (User ID) और पासवर्ड का उपयोग करके साइन इन करें।
- स्क्रीन पर आने वाले निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
- 'I am ready to begin' पर क्लिक करके मॉक टेस्ट देना शुरू करें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation