नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) दिल्ली ने ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET 2026) की प्रोविजनल आंसर-की और मास्टर क्वेश्चन बुकलेट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जारी कर दी है। यह एग्जाम 14 दिसंबर 2025 को आयोजित किया गया था।
जिन छात्रों ने AILET 2026 का एग्जाम (BA LLB और LLM प्रोग्राम के लिए) दिया है, वे अब वेबसाइट पर जाकर अपने एक्सपेक्टेड स्कोर का मूल्यांकन कर सकते हैं। यदि छात्रों को किसी क्वेश्चन या उसके आंसर में कोई गलती लगती है, तो वे दिए गए टाइम-पीरियड के भीतर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन भी दर्ज करा सकते हैं।
यूनिवर्सिटी ने छात्रों के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 16 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे तक ही खोली है। सभी छात्रों को ऑब्जेक्शन करने के लिए ऑफिशियल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा करनी होंगी।
इंपोर्टेंट डेट्स
प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद, ऑब्जेक्शन दर्ज कराने और लास्ट रिजल्ट के लिए ये डेट्स इंपोर्टेंट हैं।
| इवेंट | डेट्स | स्टेट |
| AILET 2026 एग्जाम | 14 दिसंबर 2025 | खत्म |
| प्रोविजनल आंसर-की जारी | 14 दिसंबर 2025 (रात 8:00 बजे) | जारी |
| ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की शुरुआत | 14 दिसंबर 2025 (रात 8:00 बजे) | शुरू |
| ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की लास्ट डेट | 16 दिसंबर 2025 (दोपहर 12:00 बजे) | समाप्त होने वाली |
| लास्ट आंसर-की जारी | दिसंबर 2025 का तीसरा सप्ताह | एक्सपेक्टेड |
| AILET 2026 रिजल्ट | दिसंबर 2025 का चौथा सप्ताह | एक्सपेक्टेड |
AILET 2026 Answer Key PDF - यहां क्लिक करें
आंसर-की और मास्टर बुकलेट कैसे करें डाउनलोड?
सभी छात्र हमारे बताए गए इन सरल स्टेप्स को फॉलो करके अपनी प्रोविजनल आंसर-की और मास्टर क्वेश्चन बुकलेट को डाउनलोड कर सकते हैं।
- नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली की ऑफिशियल वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाएं।
- होमपेज पर "AILET 2026" या "Notifications" सेक्शन पर क्लिक करें।
- "Provisional Master Answer Key and Master Question Booklets for AILET 2026" शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।
- AILET BA LLB (Hons.) और LLM प्रोग्राम के लिए अलग-अलग PDF फाइल स्क्रीन पर खुलेंगी। फिर, आप PDF को डाउनलोड करें।
- प्रोविजनल आंसर-की में कोई ऑब्जेक्शन दर्ज कराना हो तो वह करें। यह बहुत जरूरी है, क्योंकि यह आपके अंतिम स्कोर को प्रभावित कर सकता है।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation