ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने आईपीएल इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें ₹25.20 करोड़ में खरीदा। इस बोली ने मिचेल स्टार्क का ₹24.75 करोड़ (आईपीएल 2024, KKR) का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया। बता दें कि यह नीलामी 16 दिसंबर 2025 को अबू धाबी में जारी है।
चेन्नई सुपर किंग्स और KKR के बीच ‘ग्रीन’ बेटल:
₹2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ उतरे 26 वर्षीय ग्रीन पर बोली की शुरुआत मुंबई इंडियंस ने की। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और KKR के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। ₹64.30 करोड़ के बड़े पर्स के दम पर KKR ने सभी टीमों को पछाड़ते हुए कीमत को ₹20 करोड़ से ऊपर पहुंचा दिया।
हालांकि नए नियम के मुताबिक खिलाड़ी को अधिकतम ₹18 करोड़ ही मिलेंगे, जबकि अतिरिक्त राशि BCCI के पास जाएगी। ग्रीन ने खुद को बल्लेबाज के तौर पर रजिस्टर किया था, लेकिन उनकी पावर-हिटिंग और मीडियम पेस गेंदबाजी KKR के लिए अहम मानी जा रही है।
📽️ Cameron Green is a KNIGHT 💜
— IndianPremierLeague (@IPL) December 16, 2025
The all-rounder had the auction room buzzing 🔥
He becomes the most expensive overseas pick in the history of #TATAIPLAuction 😮👏#TATAIPL pic.twitter.com/DtB9aixO3o
आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी:
| रैंक | प्लेयर | टीम | वर्ष | राशि (₹ करोड़) |
| 1 | कैमरन ग्रीन | कोलकाता नाइट राइडर्स | 2025 | 25.20 |
| 2 | मिचेल स्टार्क | कोलकाता नाइट राइडर्स | 2024 | 24.75 |
| 3 | पैट कमिंस | सनराइजर्स हैदराबाद | 2024 | 20.50 |
| 4 | सैम करन | पंजाब किंग्स | 2023 | 18.50 |
| 5 | कैमरन ग्रीन | मुंबई इंडियंस | 2023 | 17.50 |
| 6 | क्रिस मॉरिस | राजस्थान रॉयल्स | 2021 | 16.25 |
| 6 | बेन स्टोक्स | चेन्नई सुपर किंग्स | 2023 | 16.25 |
| 8 | निकोलस पूरन | लखनऊ सुपर जायंट्स | 2023 | 16.00 |
| 9 | पैट कमिंस | कोलकाता नाइट राइडर्स | 2020 | 15.50 |
कैमरन ग्रीन का आईपीएल सफर
ग्रीन को पहले मुंबई इंडियंस ने 2023 में ₹17.50 करोड़ में खरीदा था, बाद में वे 2024 में RCB को ट्रेड हुए। अब तक उन्होंने 29 आईपीएल मैचों में 153.70 के स्ट्राइक रेट से 707 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में शतकों और टी20 अंतरराष्ट्रीय अनुभव के कारण उन पर बड़ी बोली लगना तय माना जा रहा था।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation