भारत में अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को देखें, तो हमें यातायात की दुनिया में बसों का अहम स्थान देखने को मिलता है। भारत में प्रतिदिन करोड़ों यात्री बसों के माध्यम से सफर करते हैं। वर्तमान में भारतीय बस बाजार में हर वर्ग के यात्री की सुविधा का ध्यान रखते हुए सामान्य से लेकर प्रीमियम बसें चल रही हैं।
हर राज्य की अपनी बस परिवहन सेवा है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य में देश की पहली बस सेवा शुरू हुई थी, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
किस राज्य में शुरू हुई थी पहली बस सेवा
भारत की पहली बस सेवा महाराष्ट्र राज्य में शुरू हुई थी। यहां मुंबई शहर तब का बांबे शहर में पहली बस सेवा शुरू की गई थी।
कब शुरू हुई थी पहली बस सेवा
देशी की पहली बस सेवा 15 जुलाई 1926 को शुरू हुई थी। उस समय इस बस सेवा को बांबे इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट कंपनी(BEST) नाम से शुरू किया गया था। सपनों की नगरी वाले इस शहर में आज भी इस बस सेवा को देखा जा सकता है।
किस रूट पर चली थी पहली बस
मुंबई में उस समय पहली बस का संचालन कोलाबा के अफगान चर्च से लेकर क्रॉफोर्ड मार्केट तक किया गया था। शुरुआती तौर पर कंपनी द्वारा सिर्फ 24 बसें चलाई गई थीं। इन बसों में प्रति व्यक्ति किराया सिर्फ 4 आना हुआ करता था।
लोगों को नहीं था भरोसा
देश में जब पहली बस सेवा शुरू की गई, तो लोगों ने इस पर भरोसा नहीं जताया। क्योंकि, उस समय ट्राम सेवा और घोड़ा-गाड़ी चला करते थे। लोग इन्हीं के माध्यम से ट्रैवल किया करते थे। हालांकि, समय के साथ लोगों ने बसों की गति और सुविधा पर भरोसा किया और बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी। इसके बाद बेस्ट कंपनी द्वारा बसों की संख्या बढ़ाई गई और कुछ समय बाद डबल डेकर बसें भी शुरू हो गईं।
किस राज्य में है सबसे बड़ी बस सेवा
वर्तमान में प्रत्येक राज्य की अपनी बस सेवा है। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश सड़क राज्य परिवहन निगम(UPSRTC) की देश की सबसे बड़ी बस सेवा में शामिल है। उत्तर प्रदेश के पास एक बड़ा बसों का नेटवर्क है, जिसकी केंद्रीय कार्यशाला कानपुर में स्थित है। यह बस सेवा राज्य के ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों को कवर करती है। इसके बाद तमिलनाडू परिवहन निगम भी बड़ी बस सेवाओं में शामिल है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation