भारत के साथ इन देशो में भी मनाया जाता है 15 अगस्त का जश्न, देखें नाम

भारत में हर साल 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाया जाता है। साल 2025 में भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। हालांकि, भारत इकलौता देश नहीं, जो 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाता है। भारत के अलावा भी कई देश हैं, जो कि 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाते हैं। कौन-से हैं ये देश, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।  

Aug 11, 2025, 18:49 IST
15 अगस्त पर आजादी का जश्न
15 अगस्त पर आजादी का जश्न

भारत में 15 अगस्त का दिन सबसे महत्त्वपूर्ण दिनों में से एक है। यह वह दिन है, जब भारतीय क्रांतिकारियों के बलिदान और शौर्य का परिणाम देश को मिला था। भारत के कई वीर सपूतों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति दी और एक लंबे अर्से के बाद 15 अगस्त की वह सुबह आई, जब देश ने आजादी की सुबह देखी थी।

हालांकि, दुनिया में इस पल को महसूस करने वाला भारत इकलौता देश नहीं था, बल्कि भारत के अलावा ऐसे कई देश हैं, जिन्हें इस दिन आाजदी मिली थी। हालांकि, हर देश की आजादी के अपने मायने हैं।

दक्षिण और उत्तर कोरिया में राष्ट्रीय मुक्ति दिवस 

15 अगस्त, 1945 वह तारीख है, जब द्वितीय विश्व युद्ध के अंत में जापान ने अपने मित्र राष्ट्रों के आगे समर्पण कर दिया था। वहीं, इस दिन उत्तर और दक्षिण कोरिया देशों में बीते 35 वर्षों से जापान का औपनिवेशिक शासन समाप्त हो गया था। एक समय था, जब जापान कोरियाई प्रायद्वीप पर राज किया करता था।

ऐसे में दोनों देशों द्वारा 15 अगस्त को मुक्ति दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इसे उत्तर कोरिया में 'जो गुके बांग' और दक्षिण कोरिया में 'गवांगबोकजियोल' के नाम से जाना जाता है। 

कांगो गणराज्य का स्वतंत्रता दिवस

कांगों गणराज्य की पहले फ्रांसीसी कांगो के रूप में पहचान थी। एक लंबे संघर्ष के बाद 15 अगस्त, 1960 कांगों गणराज्य फ्रांस से आजाद हुआ था। इस दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ देशभर में परेड का आयोजन किया जाता है।

लिकटेंस्टीन का राष्ट्रीय दिवस

लिंकटेंस्टीन का राष्ट्रीय दिवस 15 अगस्त को होता है। यहां समझने वाली बात यह है कि यह स्वतंत्रता दिवस नहीं है। साल 1940 में यह दिन चुना गया था, जिसे आधिकारिक अवकाश घोषित किया गया था। इस दिन देश में आतिशबाजी के साथ-साथ लिकटेंस्टीन के शाही परिवार का सम्मान भी होता है।

बहरीन को मिली थी ब्रिटेन से आजादी

बहरीन देश को भी भारत की तरह ब्रिटिश से 15 अगस्त को आजादी मिली थी। हालांकि, यह वर्ष 1971 था। बहरीन में 16 दिसंबर को राष्ट्रीय दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दिन देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

तो, ये देश के दुनिया के ऐसे देश, जिनके लिए 15 अगस्त का महत्त्व उतना ही है, जितना भारत के लिए है। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंःदिल्ली पर शासन करने वाला पहला राजा कौन था, यहां पढ़ें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News