भारत के नक्शे में उत्तर प्रदेश महत्त्वपूर्ण स्थान पर है। यह राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक व भौगोलिक रूप से देश का महत्त्वपूर्ण राज्य है। राज्य न सिर्फ अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां का समृद्ध इतिहास और विशेषता इसे अन्य राज्यों से अलग बनाते हैं। इस कड़ी में यहां प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी में एक जिला ऐसा भी है, जिसे ‘नमकीन का शहर’ भी कहा जाता है। कौन-सा है यह जिला, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
उत्तर प्रदेश का परिचय
उत्तर प्रदेश का इतिहास उठाकर देखें, तो इसे पूर्व में संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाता था। हालांकि, इससे पहले इसके कई बार नाम बदल चुके थे। इससे पहले इसे उत्तर-पश्चिम आगरा एवं अवध प्रांत व इससे पहले उत्तर-पश्चिम प्रांत के नाम से जाना जाता था।
वहीं, पहले यहां अवध सूबा अलग हुआ करता था, जिसे अंग्रेजों द्वारा उत्तर-पश्चिम प्रांत में शामिल कर लिया गया था। हालांकि, देश की आजादी के बाद 1950 में राज्य का पुनर्गठन किया गया और इसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया। सन् 2000 में इसमें से उत्तराचंल राज्य अलग हुआ, जो बाद में उत्तराखंड बना।
सबसे अधिक जिले वाला राज्य
उत्तर प्रदेश पूरे भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। हालांकि, अब यहां 76वां जिला बनने की भी तैयारी है, जो कि कल्याण नगर के नाम से प्रस्तावित है। इस योजना पर काम चल रहा है। प्रदेश में कुल 351 तहसील, 17 नगर निगम, 28 विकास प्राधिकरण और 75 नगर पंचायत हैं।
किस जिले को कहा जाता है ‘नमकीन का शहर’
अब सवाल है कि यूपी में किस जिले को ‘नमकीन का शहर’ भी कहा जाता है। आपको बता दें कि यूपी में फर्रूखाबाद जिले को नमकीन का शहर भी कहा जाता है।
क्यों कहा जाता है ‘नमकीन का शहर’
उत्तर प्रदेश का फर्रूखाबाद जिला अपनी 200 साल पुरानी नमकीन परंपरा के लिए जाना जाता है। यहां विशेष रूप से दालमोठ तैयार की जाती है, जिसे न सिर्फ यूपी, बल्कि अन्य राज्यों में भी भेजा जाता है। इस नमकीन को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा भी पसंद किया जा चुका है। यहां पहुंचने पर आपको जगह-जगह नमकीन उद्योग देखने को मिल जाएगा, जिस वजह से इस जिले को नमकीन का शहर भी कहा जाता है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंःभारत का वह कौन-सा पर्वत है, जो दो राज्यों की सीमा पर है मौजूद, जानें नाम
Comments
All Comments (0)
Join the conversation