भारत के किस जिले को कहा जाता है ‘मूंग दाल का शहर’, पढ़ें

भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है। यहां की सांस्कृतिक विरासत, समृद्ध इतिहास और अनूठी परंपराएं इसे अन्य देशों से अलग बनाती हैं। भारत को विशेष बनाने में यहां के जिलों का अहम योगदान है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत के किस जिले को मूंग दाल का शहर भी कहा जाता है और क्यों, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

Aug 6, 2025, 18:49 IST
भारत में मूंग दाल का शहर
भारत में मूंग दाल का शहर

भारत दुनिया का 7वां सबसे बड़ा देश है, जो कि 32,87,263 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह पूरी दुनिया का कुल 2.4 फीसदी हिस्सा है। यहां कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं, जिनमें कुल 797 जिले आते हैं। इनमें से 752 जिले राज्य और शेष केंद्र शासित प्रदेशों में आते हैं।

कुछ किताबों में आपको कुल जिलों की संख्या 812 भी देखने को मिल सकती है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हर जिले की अपनी विशेषता है। कृषि के आधार पर देखें, तो हम विभिन्न राज्यों के जिलों में अलग-अलग फसलों की पैदावार मिलती है। इसमें दालों का उत्पादन भी शामिल है।

हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के किस जिले को मूंग दाल का शहर भी कहा जाता है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

क्यों दिया जाता है शहरों को उपनाम

शहरों को उपनाम उनकी विशेषताओं के आधार पर दिया जाता है। इससे न सिर्फ शहर को विशेष पहचान मिलती है, बल्कि आर्थिक स्तर पर भी शहरों को इसका लाभ देखने को मिलता है। विशेष पहचान से शहरों का वैश्विक बाजारों में मजबूत स्थान बनता है।

किस जिले को कहा जाता है मूंग दाल का शहर

अब सवाल है कि भारत के किस जिले को मूंग दाल का शहर भी कहा जाता है। आपको बता दें कि राजस्थान के नागौर जिले को मूंग दाल का शहर भी कहा जाता है।

क्यों कहा जाता है मूंग दाल का शहर 

अब हम यह जान लेते हैं कि आखिर नागौर जिले को ही मूंग दाल का शहर क्यों कहा जाता है। यह जिला मूंग दाल के उत्पादन में पूरे राजस्थान में कुल 43 फीसदी का योगदान देता है। इससे यह पूरे भारत में मूंग दाल के सबसे बड़े उत्पादक जिलों में टॉप लिस्ट में आता है। वहीं, यहां की मूंग दाल की चमक व गुणवत्ता अन्य जगहों से बेहतर है, जिसे देशभर में पसंद किया जाता है। यही वजह है कि भारत के इस जिले को मूंग दाल का शहर भी कहा जाता है।

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंःनाम के पीछे क्यों लिखा जाता है ‘कुमार’, यह है असली वजह

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News