भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी विशेष पहचान है। वहीं, यदि उत्तर भारत का जिक्र करें, तो हरियाणा राज्य का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। भारत का यह राज्य अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। यहां का खान-पान और समृद्ध इतिहास इसे अन्य राज्यों से अलग बनाते हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि हरियाणा में एक जिला ऐसा भी है, जिसे बिस्कुट का शहर भी कहा जाता है। कौन-सा है यह जिला, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
हरियाणा में कुल जिले और मंडल
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि हरियाणा में कुल कितने जिले और मंडल हैं। आपको बता दें कि हरियाणा में कुल 22 जिले हैं, जो कि 6 मंडलों में आते हैं। इन मंडलों में अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक और हिसार है। राज्य का कुल एरिया 44,212 वर्ग किलोमीटर है।
हरियाणा का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला
हरियाणा का सबसे बड़ा जिला सिरसा है, जबकि सबसे छोटा जिला फरीदाबाद है। यदि जनसंख्या के हिसाब से देखें, तो सबसे बड़ा जिला फरीदाबाद है, जबकि सबसे छोटा जिला पंचकूला है।
कौन-सा जिला कहलाता है बिस्कुट का शहर
अब सवाल है कि हरियाणा में कौन-सा जिला बिस्कुट का शहर भी कहलाता है, तो आपको बता दें कि हरियाणा में फरीदाबाद शहर को बिस्कुट का शहर भी कहा जाता है।
क्यों कहा जाता है बिस्कुट का शहर
अब सवाल है कि हरियाणा में फरीदाबाद को बिस्कुट का शहर क्यों कहा जाता है। आपको बता दें कि फरीदाबाद मुख्य रूप से बिस्कुट व बेकरी उद्योग के लिए जाना जाता है। यहां बिस्कुट की कई प्रमुख औद्योगिक इकाइयां मौजूद हैं। यही वजह है कि फरीदाबाद को बिस्कुट का शहर भी कहा जाता है।
इस शहर को भी कहा जाता है बिस्कुट का शहर
कुछ लेखों में हरियाणा के गुरुग्राम को भी बिस्कुट का शहर कहा गया है। क्योंकि, यहां बिस्कुट व बेकरी उद्योग का भी प्रमुख काम है। ऐसे में यहां आपको कुछ क्षेत्रों में बिस्कुट की औद्योगिक इकाइयां देखने को मिल जाएंगी।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंःभारत का इकलौता राज्य, जहां सभी एयरपोर्ट से हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ान, जानें क्या है नाम
Comments
All Comments (0)
Join the conversation