इस राज्य में राशन कार्ड से बनेगा आयुष्मान कार्ड, उठाये 5 लाख के मुफ़्त इलाज का लाभ

Last Updated: Oct 6, 2026, 18:22 IST

Bihar Ayushman Card: बिहार में अब मुफ़्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड होना जरूरी नहीं है। अब राशन कार्ड धारक मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत योजना के तहत के तहत 5 लाख तक के मुफ़्त इलाज का लाभ उठा सकते है। 

घर बैठे ऐसे बनाएं आयुष्मान कार्ड?
घर बैठे ऐसे बनाएं आयुष्मान कार्ड?

यदि आप बिहार में रहते हैं और आपके पास राशन कार्ड है, तो आपके लिए यह खबर काम की है। राज्य सरकार की घोषणा के मुताबिक, पात्र राशन कार्ड धारकों को अब मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना (MMJAY) और आयुष्मान भारत योजना (PMJAY) के तहत हर साल प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक के फ्री इलाज की सुविधा मिल सकती है।

लेकिन सिर्फ राशन कार्ड होना ही काफी नहीं है। इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए आयुष्मान कार्ड (गोल्डन कार्ड) बनवाना जरूरी है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। पहले आप घर बैठे यह पता कर सकते हैं कि आपका नाम लाभार्थी लिस्ट में है या नहीं।

पहले पता करें, आपका नाम लिस्ट में है या नहीं

आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले सबसे जरूरी काम है यह देखना कि आपका नाम योजना की लाभार्थी लिस्ट में शामिल है या नहीं। इसके लिए मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे जानकारी हासिल की जा सकती है।

इसके लिए beneficiary.nha.gov.in पर जाएं या मोबाइल में Ayushman App खोलें। यहां Beneficiary ऑप्शन सेलेक्ट कर अपने मोबाइल नंबर से OTP के जरिए लॉग-इन करें।

इसके बाद राज्य में Bihar चुनें। फिर संबंधित स्कीम, जिला और सर्च का ऑप्शन मिलेगा। यदि आपके पास राशन कार्ड नंबर या Family ID है, तो उसकी मदद से परिवार की डिटेल्स खोज सकते हैं।

घर बैठे ऐसे बनाएं आयुष्मान कार्ड?

लाभार्थी सूची में नाम दिखाई देने के बाद कार्ड बनवाने के लिए e-KYC पूरा करना होगा। इसके लिए नाम के सामने दिए गए Action या e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करें।

वेरीफिकेशन और e-KYC पूरा होने के बाद आयुष्मान कार्ड जनरेट हो सकता है। कार्ड उपलब्ध होने पर उसे ऑनलाइन डाउनलोड भी किया जा सकता है।

ऑफलाइन भी बनवा सकते है कार्ड  

नजदीकी केंद्र पर जाकर भी आप अपना कार्ड बनवा सकते है-

1. अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

2. आप जिस दुकान से सरकारी राशन लेते हैं, वहां के PDS डीलर से भी आयुष्मान कार्ड और e-KYC की सुविधा के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

3. नजदीकी सरकारी अस्पताल में आयुष्मान मित्र से संपर्क करके भी कार्ड बनवाने की प्रक्रिया और पात्रता से जुड़ी डिटेल्स ली जा सकती है।

प्राइवेट अस्पताल में भी करा सकते हैं इलाज

आयुष्मान कार्ड का लाभ सिर्फ सरकारी अस्पतालों तक सीमित नहीं है। योजना से जुड़े कई प्राइवेट हॉस्पिटल में भी इलाज की सुविधा मिलती है।

घर के पास अस्पताल का ऐसे लगाए पता

अपने आसपास आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों की जानकारी ऑनलाइन आसानी से मिल सकती है।

इसके लिए बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति की वेबसाइट shs.bihar.gov.in या PMJAY पोर्टल पर जाएं। वहां Find Empanelled Hospitals ऑप्शन चुनें।

इसके बाद अपना राज्य, जिला, अस्पताल का प्रकार (Public या Private) और जरूरत के अनुसार Specialty चुनें। सर्च करने के बाद आपके इलाके में योजना से जुड़े अस्पतालों की लिस्ट सामने आ जाएगी।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Oct 6, 2026, 18:15 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News